disable test

Wednesday, February 2, 2022

Vocal2Local

Vocal2Local


The Watchers - Daily News Update

Posted: 02 Feb 2022 04:02 PM PST

View in browser

Your health today

Posted: 02 Feb 2022 03:39 PM PST

 
 
Lhoroscope.com
 
 

Hello Aman

Here is a part of your daily horoscope for the Thu, 3 Feb 2022 :

Your health today :

Your relationship with someone you care for will improve radically. Certain feelings take time to be revealed and discretion is well advised, especially when it comes to the deepest emotions.

Quickly, go read the next part of your personal horoscope click here

Your password : 772020@181654GA

The-horoscope.com
 
 
The-horoscope.com
 
Find your complete and personal horoscope of the day or for tomorow, weekly horoscope, your lucky numbers and the numerology.
 
 

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

Posted: 02 Feb 2022 10:16 AM PST

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की

Posted: 02 Feb 2022 07:15 AM PST

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की

  • इस वर्ष 15 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति की समय सीमा निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान समय सीमा में इसका लाभ उठाएं।
  • यह संतोष की बात है कि अब तक 4 लाख 50 हजार किसानों से 32 लाख 61 हजार मीट्रिक टन की रिकॉर्ड धान अधिप्राप्ति हो चुकी है।
  • लक्ष्य के अनुरुप धान अधिप्राप्ति को लेकर तेजी से काम करें।
  • धान अधिप्राप्ति का भुगतान किसानों को ससमय करते रहें ताकि उन्हें इसका लाभ मिले।
  • उसना चावल मिलों की संख्या और बढायें। अरवा चावल मिलर्स को उसना चावल मिल में कन्वर्ट करने के लिए प्रेरित करें।

पटना, 02 फरवरी 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री विनय कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धान अधिप्राप्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति, लक्ष्य तथा चावल मिलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरु की गई है। किसानों को ससमय भुगतान किया जा रहा है, इससे उन्हें काफी फायदा हो रहा है।
बैठक में सहकारिता विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुरुप सभी जिलों से धान का क्रय किया जा रहा है। अब तक 4 लाख 50 हजार किसानों के माध्यम से 32 लाख 61 हजार मीट्रिक टन की रिकाॅर्ड धान अधिप्राप्ति की गई है। प्रोक्योरमेंट पोर्टेबिलिटी सिस्टम लागू की गई है, इसके माध्यम से 35 हजार किसानों द्वारा अब तक 2 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति की गई है। उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए 15 फरवरी 2022 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने अपने यहां सबसे पहले पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत करायी, इससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। यह संतोष की बात है कि अब तक 4 लाख 50 हजार किसानों से 32 लाख 61 हजार मीट्रिक टन की रिकाॅर्ड धान अधिप्राप्ति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति की समय सीमा निर्धारित की गई है, इच्छुक किसान समय सीमा में इसका लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देष देते हुये कहा कि किसानों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए निरंतर निगरानी एवं अनुश्रवण करते रहें। लक्ष्य के अनुरुप धान अधिप्राप्ति को लेकर तेजी से काम करें। धान अधिप्राप्ति का भुगतान किसानों को ससमय करते रहें ताकि उन्हें इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिये पूरी तरह तत्पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उसना चावल की खपत अधिक है। इसको लेकर उसना चावल के मिलों की संख्या और बढायें। अरवा चावल मिलर्स को उसना मिल में कन्वर्ट करने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री अतुल प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री विनय कुमार एवं सहकारिता विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी जुड़ी हुई थीं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

वसंत पंचमी का इतिहास, महत्व और मान्यताएं

Posted: 02 Feb 2022 07:06 AM PST

वसंत पंचमी का इतिहास, महत्व और मान्यताएं

प्रस्तावना - माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को देवी सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन को सरस्वती और लक्ष्मी देवी का जन्म दिवस भी माना जाता है। इस पंचमी को वसंत पंचमी कहा जाता है क्योंकि वसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु का आगमन होता है, जो सभी ऋतुओं का राजा होता है। हिंदू धर्म में वसंत पंचमी मनाने को लेकर कई मान्यताएं हैं। वसंत ऋतु और वसंत पंचमी का महत्व भी अलग है। इस वर्ष वसंत पंचमी 5 फरवरी अर्थात माघ शुक्ल पंचमी को है। आइए जानें वसंत पंचमी का इतिहास, महत्व और मान्यताएं...
तिथि, इतिहास और उत्सव की विधि - वसंत पंचमी माघ माह की शुक्ल पंचमी के दिन मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन कामदेव मदन का जन्म हुआ था।लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय हो इसके लिए लोग रतिमदन की पूजा और प्रार्थना हैं। देवी सरस्वती का जन्म वसंत पंचमी को हुआ था; इसलिए उस दिन उनकी पूजा की जाती है, और इस दिन को लक्ष्मी जी का जन्मदिन भी माना जाता है; इसलिए इस तिथि को 'श्री पंचमी' भी कहा जाता है। इस दिन सुबह अभ्यंग स्नान किया जाता है और पूजा की जाती है। वसंत पंचमी पर, वाणी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा और प्रार्थना का बहुत महत्व है। ब्राह्मण शास्त्रों के अनुसार, वाग्देवी सरस्वती ब्रह्मस्वरूप, कामधेनु और सभी देवताओं की प्रतिनिधि हैं। वह विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं। अमित तेजस्विनी और अनंत गुण शालिनी देवी सरस्वती की पूजा और आराधना के लिए माघ मास की पंचमी तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन को देवी के रहस्योद्घाटन का दिन माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती का आह्वान कर कलश की स्थापना की जाती है और उसकी पूजा की जाती है।
देवी सरस्वती पृथ्वी पर अवतरित हुईं - जब ब्रह्मांड के निर्माता ब्रह्माजी ने जीवों और मनुष्यों की रचना की। और जब उन्होंने सृजित सृष्टि को देखा, तो उन्होंने महसूस किया कि यह निस्तेज है । वातावरण बहुत शांत था तथा उसमें कोई आवाज या वाणी नहीं थी। उस समय, भगवान विष्णु के आदेश पर, ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़का। धरती पर गिरे जल ने पृथ्वी को कम्पित कर दिया तथा एक चतुर्भुज सुंदर स्त्री एक अद्भुत शक्ति के रूप में प्रकट हुई। उस देवी के एक हाथ में वीणा दूसरे हाथ में मुद्रा तथा अन्य दो हाथों में पुस्तक व माला थी। भगवान ने महिला से वीणा बजाने का आग्रह किया। वीणा की धुन के कारण पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों, मनुष्यों को वाणी प्राप्त हुई। उस क्षण के बाद, देवी को सरस्वती कहा गया। देवी सरस्वती ने वाणी सहित सभी आत्माओं को ज्ञान और बुद्धि प्रदान की। ऐसा माना जाता है कि इस पंचमी को सरस्वती की जयंती के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह घटना माघ महीने की पंचमी को हुई थी। इस देवी के वागेश्वरी, भगवती, शारदा, वीणा वादिनी और वाग्देवी जैसे अनेक नाम हैं। संगीत की उत्पत्ति के कारण, उन्हें संगीत की देवी के रूप में भी पूजा जाता है। वसंत पंचमी के दिन ज्ञान और बुद्धि देने वाली देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।
देवी सरस्वती की पूजा करने की पद्धति - वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती देवी की उपासना की जाती है। शास्त्रों में भगवती सरस्वती की पूजा व्यक्तिगत रूप से करने का वर्णन है; लेकिन वर्तमान में सार्वजनिक पूजा स्थलों पर देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर पूजा करने की प्रथा शुरू हुई है। चूंकि यह ज्ञान का त्योहार है, इसलिए छात्र शिक्षण संस्थान को सजाते हैं। विद्यारंभ संस्कार के लिए यह सबसे अच्छा दिन है।
नए कार्य के लिए शुभ दिन - वसंत पंचमी का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। पुराणों में भी वसंत पंचमी को मुख्य रूप से नई शिक्षा और गृह प्रवेश के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। वसंत पंचमी को शुभ मानने के अनेक कारण हैं। यह त्योहार आमतौर पर माघ महीने में आता है। माघ मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। इस महीने तीर्थ क्षेत्र में स्नान का विशेष महत्व माना गया है।
सूर्य मंदिर में वसंतोत्सव - बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले में 'देव' नामक गांव है, इस गांव के सूर्य मंदिर में देवता की मूर्ति को वसंत पंचमी के दिन स्थापित किया गया था ऐसा माना जाता है। इस दिन देवता को स्नान कराया जाता है तथा उनके पुराने कपड़े बदलकर, उन्हें नए लाल कपड़े पहनाए जाते हैं। भक्त इस दिन गीत, संगीत और नृत्य कर उत्सव मनाते हैं।
वसंत पंचमी का उद्देश्य - इस दिन का उद्देश्य, सृष्टि में नव चेतना और नव निर्माण के कारण हुए आनंद को व्यक्त करना और आनंदित होना है। वसंत पंचमी का कृषि संस्कृति से संबंध है ऐसा ध्यान में आता है। इस दिन नवान्न इष्टी यह एक छोटा यज्ञ किया जाता है। इस दिन खेतों में उगाई गई नई फसल को घर में लाया जाता है और भगवान को अर्पित किया जाता है । राजस्थान, मथुरा तथा वृंदावन में इस दिन विशेष त्यौहार मनाए जाते हैं। इस दिन गणपति, इंद्र, शिव और सूर्यदेव से प्रार्थना भी की जाती है। वसंत ऋतु में वृक्षों में नए पल्लव आते हैं । प्रकृति के इस बदलते स्वरूप के कारण मनुष्य उत्साही और प्रसन्नचित्त हो जाता है। यह पर्व संक्रमण का प्रतीक है। कुंभ मेले के अवसर पर वसंत पंचमी का दिन खास माना जाता है। इस दिन कुंभ मेले में शाही स्नान होता है ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मैं तुम्हें जगाने आया हूं

Posted: 02 Feb 2022 06:56 AM PST

मैं तुम्हें जगाने आया हूं

उठो वीर जवानों जागो अंगार सुनाने आया हूं। 
भारत मां के लाल जगो मैं तुम्हे जगाने आया हूं। 

स्वाभिमान भर मुस्काओ संस्कृति सम्मान करो। 
मातृभूमि वंदन निशदिन मां भारती गुणगान करो। 

शौर्य पराक्रम ओज भरा रणवीरों की ललकारो में। 
बलशाली हो महारथी खूब जोश भरा तलवारों में। 

मात पिता गुरु सेवा का धरा संस्कारों की माता है। 
माटी का कण कण चंदन सबकी भाग्यविधाता है। 

ओज भरी हुंकार लिए फनकार सुनाने आया हूं। 
वीरो रणधीरों में साहस जोश जगाने लाया हूं। 

देशभक्ति राष्ट्रदीप अब जलती हुई मशाल बनो। 
अटल हिमालय सा सजग सागर सा विशाल बनो। 

देशप्रेम की बहाकर गंगा फर्ज निभाने आया हूं। 
लेखनी दीपक लेकर अंधकार मिटाने लाया हूं। 

राष्ट्रधारा बस देशहित में नित गीत तराने गाता हूं। 
वंदे मातरम वंदे मातरम भारत माँ शीश नवाता हूं।

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सरस्वती वंदना पूजन

Posted: 02 Feb 2022 06:53 AM PST

सरस्वती वंदना पूजन

लेखनी ले भाव लिखता मन में धर सुविचार कोई 
ह्रदय के भावों में बहती मधुरम सी रसधार कोई

वाणी का आराधक बनकर शब्द सुमन सजाता हूं 
अल्फाजों के मोती चुन चुन गीत सुहाने गाता हूं

वीणा वादिनी प्रज्ञा दायिनी हंस वाहिनी करो कृपा 
दिव्य शब्द अलंकारों से मात भवानी कलम सजा

मन की वीणा के तारों से ध्वनी दस्तक दे दिल को
हर्ष भरा मन का आंगन हृदय सारा प्रफुल्लित हो 

बहे प्रेम की पावन धारा गीतों से महफिल महके 
उर उमंग हर्षोल्लास से हृदय का कोना चहके 

होठों की मुस्कान मधुर सी चेहरे पर खुशियां लाये 
तेरी कृपा से मात भवानी लेखनी चलती जाये 

दीप जले आलोकित घट में पूजा मनमंदिर तेरी 
शब्दों का भंडार दो माता भर दो मां झोली मेरी

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

3 फरवरी 2022, गुरुवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 02 Feb 2022 06:25 AM PST

3 फरवरी 2022, गुरुवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

3 फरवरी 2022, गुरुवार का दैनिक पंचांग

तिथि :- तृतीया - 28:40:55 तक

नक्षत्र शतभिषा - 16:35:19 तक

करण तैतिल - 17:24:13 तक, गर - 28:40:55 तक

पक्ष शुक्ल

योग परिघ - 21:15:41 तक

वार गुरूवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय:- 06:32:27

सूर्यास्त:- 17:34:36

चन्द्र राशि:- कुम्भ

चन्द्रोदय:- 08:11:59

चन्द्रास्त:- 19:51:00

ऋतु:- शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत:- 1943 प्लव

विक्रम सम्वत:-2078

काली सम्वत:-5122

प्रविष्टे / गत्ते:-21

मास पूर्णिमांत:-माघ

मास अमांत:-माघ

दिन काल:- 11:02:09
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त:- 10:13:10 से 10:57:19 तक, 14:38:02 से 15:22:11 तक

कुलिक:- 10:13:10 से 10:57:19 तक

कंटक:- 14:38:02 से 15:22:11 तक

राहु काल:- 13:26:18 से 14:49:04 तक

कालवेला / अर्द्धयाम:- 16:06:19 से 16:50:28 तक

यमघण्ट:- 07:16:35 से 08:00:44 तक

यमगण्ड:- 06:32:27 से 07:55:13 तक

गुलिक काल:- 09:17:59 से 10:40:45 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत:- 11:41:27 से 12:25:36 तक
दिशा शूल

दिशा शूल:- दक्षिण

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल:- अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबल:- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

अशुभ समय

राहुकाल : दिन 12:35 से 01:56 तक।

शुभ मुहूर्त - 08:59:44 से 11:15:10 तक, दिन 02:46:12 से 04:21:17 तक।
पं. प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

3 फरवरी 2022, गुरुवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

वृषभ (Tauras): कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। नए कार्य आरंभ न करने की सलाह देते हैं। खानपान में ध्यान रखें। योग और ध्यान से आप मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini): शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ प्रवास और पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन बिताएंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की गई मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का कार्य करके धन्यता का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): आज के दिन हर कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना है। पानी से भय रहेगा इसलिए जलाशय के पास न जाएं। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 9

तुला (Libra): शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यवहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।

शुभ रंग = फीरोजा़

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की सलाह देते हैं। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक 8

धनु (Sagittarius): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज सावधानी से चलने की सलाह है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। धन खर्च भी होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मीन (Pisces): नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की jमात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कार्यकर्ता देव तुल्य, मतदाता गधा तुल्य

Posted: 02 Feb 2022 06:07 AM PST

कार्यकर्ता देव तुल्य, मतदाता गधा तुल्य

  • भाजपा नेता की जुबान फिसली या सोच
  • कांग्रेस नेता पर लगे गंभीर आरोप

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार चरम पर है और इस बीच कहीं किसी नेता की जुबान फिसल रही है, तो कहीं आरोपों की आग उगल रही है। भाजपा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों पर करोड़ों रुपये में सौदा करने के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। श्रीनगर सीट पर इस तरह का आरोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर लगाया गया है, तो भीमताल सीट पर भी ऐसे ही आरोप का जिन फिर भाजपा ने बोतल से निकाला है। लेकिन दो जगह भाजपा नेताओं की जुबान सवालों के घेरे में आ गई है। एक भाजपाई ने वोटरों की तुलना 'गधों' से कर दी है, दूसरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही केदारनाथ बता दिया है।
पहले गोदियाल पर लगाए जा रहे आरोपों की बात की जाए, तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा ने बाकायदा ये गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने ऐन चुनाव के वक्त श्रीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को घेरते हुए कहा कि गोदियाल ने पार्टी में बने रहने के लिए 1 करोड़ रुपये में सौदा किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगराण ने श्रीनगर गढ़वाल में पत्रकारवार्ता के दौरान यह आरोप लगाते हुए गोदियाल की ग्रैजुएशन की डिग्री पर भी सवाल खड़ा किया और उनके द्वारा अर्जित सम्पत्ति पर भी सवाल उठाए। उधर, पिरान कलियर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मुनीश सैनी की जुबान फिसलने के बाद वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 'देवतुल्य' और पिरान कलियर के मतदाताओं को 'गधातुल्य' कह दिया। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा के जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने एक भाषण के दौरान बाबा केदार की तुलना पीएम मोदी से कर दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

साहित्यकार डॉ अवध विभूषित हुए मानद विद्यासागर से

Posted: 02 Feb 2022 05:55 AM PST

साहित्यकार डॉ अवध विभूषित हुए मानद विद्यासागर से

चन्दौली। हिंदी साहित्य के प्रति समर्पित साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार अवध को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ ने मानद विद्यासागर (डी लिट) की सम्मानोपाधि से विभूषित किया। डॉ अवध उत्तर प्रदेश के जिला चन्दौली के मैढ़ी गाँव निवासी हैं। वर्तमान में मेघालय में रहकर अभियंता की नौकरी करते हुए साहित्य साधना करते हैं।
डॉ अवध ने श्रीराम पर चार काव्य संग्रह लिखा है। ललित निबंध के साथ ही काव्य की प्रचलित सभी विधाओं में लेखन करते हैं। पुस्तक एवं पत्रिकाओं के संपादन के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित 51 लेखकों द्वारा 51 विशिष्ट पूर्वजों पर आधारित "इनसे हैं हम" पुस्तक भी शीघ्र प्रकाश्य है। स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सारस्वत सम्मान प्राप्त डॉ अवध हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु कृतसंकल्प हैं। इस सम्मान हेतु मेघालय और चन्दौली के साहित्यकारों में खुशी की लहर व्याप्त है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सीएम पद के लिए वोटिंग

Posted: 02 Feb 2022 05:46 AM PST

सीएम पद के लिए वोटिंग

  • चन्नी के लिए 1 नम्बर तो सिद्धू के लिए 2
  • नोटा का विकल्प भी

पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा कौन होगा, इसको लेकर सियासत तेज है। चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दो प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए टेली पोल प्रक्रिया अपना रही है। इसमें जनता से उनकी पसंद के सीएम चेहरे को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से भी राय मांगी है। फोन कॉल के माध्यम से जनता से पूछा जा रहा है, सत श्री अकाल। मैं एआईसीसी, नई दिल्ली की ओर से फोन कर रहा हूं। हम पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की पसंद के लिए आपकी प्रतिक्रिया मांग रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी के लिए (बीप के बाद) 1 दबाएं, नवजोत सिंह सिद्धू के लिए 2 दबाएं। अगर आपको लगता है कि कांग्रेस को सीएम चेहरे के बिना जाना चाहिए तो 3 दबाएं। इस दौरान जनता अपने पसंद के मुताबिक मोबाइल के बटन को दबा कर अपने पसंद के उम्मीदवार के समर्थन में अपनी राय देती है। गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी की बीच बढ़ रही प्रतिद्वंद्विता को लेकर कांग्रेस दुविधा की स्थिति में है। पार्टी को डर था कहीं पंजाब चुनाव में उसके अभियान को नुकसान न पहुंचे। इसी आशंका को देखते हुए राहुल गांधी ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि पार्टी जल्द ही एक मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते, केवल एक ही कर सकता है। उन्होंने कहा था कि हम जल्द से जल्द मुख्यमंत्री उम्मीदवार की आपकी मांग को पूरा करेंगे। आम तौर पर, हम मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करते हैं, लेकिन अगर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं, तो हम एक चेहरे का भी चयन करेंगे। लेकिन इसके लिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परामर्श करेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

अपर्णा व मयंक को पकड़ा दिया झुनझुना

Posted: 02 Feb 2022 05:42 AM PST

अपर्णा व मयंक को पकड़ा दिया झुनझुना

  • झगड़ा करने वाले मिया-बीबी का भी भाजपा ने काट दिया पत्ता
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपर्णा यादव व मयंक जोशी को झुनझुना पकड़ा दिया है। मिया-बीबी के झगड़े में भी दोनों का पत्ता कट गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की नौंवी लिस्ट जारी की है। इसमें 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। लखनऊ की सभी 9 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने अब तक 215 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव और भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी दोनों को ही टिकट नहीं दिया गया है। वहीं अब भी करीब 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी बाकी है। मंत्री स्वाति सिंह का इस बार टिकट काटा गया है। उनकी जगह ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को सरोजिनी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है। स्वाति सिंह के पति को भी टिकट नहीं दिया गया है। दोनों ही पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे। बीजेपी द्वारा जारी नई लिस्ट के अनुसार महोली से शशांक त्रिवेदी, सिधौली (अजा) से मनीष रावत, भगवन्तनगर से आशुतोष शुक्ला, सीतापुर सीट से राकेश राठौर गुरु, मलिहाबाद (अजा) से जय देवी, सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह, बक्शी का तलब से योगेश शुक्ला, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर से डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन "गोपाल", लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, मोहनलालगंज (अजा) से अमरेश कुमार, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य, गौरीगंज से चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, जहानाबाद सीट से राजेंद्र पटेल और चित्रकूट सीट से पार्टी ने चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बजट में सभी वर्गों का रखा ध्यान

Posted: 02 Feb 2022 05:39 AM PST

बजट में सभी वर्गों का रखा ध्यान

(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
बजट सत्र में अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा था कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भी इसके अनुरूप है। वर्तमान के आधार पर भविष्य का आकलन किया जाता है। भारत ने विगत करीब सात वर्षों में प्रगति की लंबी यात्रा तय की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य हुए है। अनेक क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में अपने अभिभाषण के दौरान इसका उल्लेख किया। उनका अभिभाषण तथ्यों पर आधारित रहा। अगले कुछ वर्षों में भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सकता है। राष्ट्रपति ने रक्षा, रेल, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रगति आदि अनेक विषयों को प्रमाणिकता के साथ उठाया।
इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह का अंदाज अलग था। सुभाष चन्द्र बोस जयंती से शुरू हुआ कार्यक्रम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने तक चला। इसके माध्यम से संविधान व स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानियों से प्रेरणा ली गई। यह संयोग था कि इसके अगले दिन संसद का बजट सत्र प्रारंभ हुआ। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति के अभिभाषण से होता है। भारत के संविधान में संसदीय शासन व्यवस्था को स्वीकार किया है। इसमें राष्ट्रपति कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख होता है। अनुच्छेद बावन के अनुसार कार्यपालिका की शक्तियां उसी में निहित रहती है। संविधान के अनुच्छेद उन्यासी के अनुसार वह संसद का एक अंग होता है। संसद के द्वारा पारित विधेयक राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद ही कानून के रूप में स्थापित होता है। वह लोकसभा को भंग कर सकता है। संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति का अभिभाषण इस व्यवस्था का महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है। वह प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करता है, जो सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराता है। नए अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होती है। संसदीय प्रणाली की संवैधानिक शब्दावली में राष्ट्रपति की ही नवनियुक्त सरकार होती है। इसीलिए वह अपने भाषण में सरकार के क्रियाकलापों का उल्लेख करते है।
राष्ट्रपति का अभिभाषण पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। सरकार की वर्तमान व भावी योजनाएं चर्चा में आती है,जबकि विपक्ष को सरकार की आलोचना का अवसर मिलता है क्योंकि सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होती है। इसके बाद ही अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। इसका पारित होना सरकार की प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। उनके अभिभाषण से असहमत होने का सभी को अधिकार है,लेकिन इस असहमति की अभिव्यक्ति धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान होनी चाहिए। संविधान निर्माता यही चाहते थे। जो सदस्य अभिभाषण को धैर्य से सुन नहीं सकता, वह सही ढंग से उंसकी आलोचना भी नहीं कर सकता। वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अगले पच्चीस वर्षों के लिए मजबूत बुनियाद की कार्ययोजना पर क्रियान्वयन चल रहा है। सरकार के समावेशी विकास के मार्ग पर चल रही है। देश आर्थिक एवं तकनीकी क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त किया। मुस्लिम महिलाओं पर केवल मेहरम के साथ ही हज यात्रा करने जैसे प्रतिबंधों को भी हटाया गया है। नीतिगत निर्णय और प्रोत्साहन से विभिन्न पुलिस बलों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में सात वर्ष में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण और विस्तृत होती जा रही है। एक वर्ष में स्व सहायता समूह को बैंकों की तरफ से पैसठ हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। सात वर्ष पहले के मुकाबले यह धनराशि चार गुना अधिक है। आत्मनिर्भर भारत अभियान रक्षा क्षेत्र में बहुत सफल हो रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमारी सेनाओं को सभी जरूरी साजो सामान उपलब्ध कराना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि वह स्वदेश में विकसित और निर्मित हों। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ तिरासी एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किया है। सरकार ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को सात डिफेंस पीएसयू का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भारत विश्व में सबसे अधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था बन गया है। आज भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है। सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग क्षेत्र अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत को गति प्रदान कर रहा है। कोरोना काल में संकट से बचाने के लिए जरूरी क्रेडिट उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपए के कॉलेट्रल फ्री लोन की व्यवस्था की है। डिजिटल इंडिया और डिजिटल इकोनामी के बढ़ते प्रसार और यूपीआई प्लेटफार्म की सफलता के लिए सरकार के विजन की प्रशंसा की। गत वर्ष देश के आठ लाख करोड से ज्यादा का लेनदेन यूपीआई के माध्यम से हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना से दो करोड़ से अधिक पक्के मकान गरीबों को मिले हैं। डेढ़ लाख करोड़ की लागत से एक करोड़ सत्तर लाख घर को स्वीकृति दी जा चुकी है। कृषि निर्यात में रिकॉर्ड स्तर की वृद्धि हुई है और यह तीन लाख करोड़ तक पहुंच गया है। ग्यारह करोड़ से अधिक किसान परिवारों को एक लाख अस्सी हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। कृषि क्षेत्र में निवेश के परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सरकार प्राचीन विरासत को सुरक्षित समृद्ध और सशक्त करने का भी दायित्व निभा रही है। धोलावीरा की हड़प्पा साइट और तेलंगाना की तेरहवीं शताब्दी की काकतीय रुदेश्वर रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। सौ वर्षों पूर्व भारत में चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को वापस लाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया गया है। रेलवे को तेजी से गति देते हुए उसका आधुनिकीकरण कर रही है। विगत सात वर्षों में चैबीस हजार किलोमीटर रेलवे का विद्युतीकरण हुआ है। कश्मीर में चिनाब नदी पर निर्मित हो रहा रेलवे आर्च ब्रिज आकर्षण का केंद्र बन रहा है। देश ने एक साल से कम समय में डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन दी हैं। यह महामारी के खिलाफ लड़ाई के हमारे सामथ्र्य का प्रतीक है। नब्बे प्रतिशत से अधिक व्यस्क नागरिकों को पहली खुराक और सत्तर प्रतिशत को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। अब भारत की वैक्सीन दुनिया को मदद पहुंचा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसमें भारतीय भाषाओं को मिल रही प्राथमिकताओं का जिक्र किया। स्नातक परीक्षा में भारतीय भाषाओं का संचालन हो रहा है। दस राज्यों के उन्नीस इंजीनियरिंग कॉलेजों में छह भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है। स्टार्ट अप व टोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि महत्वपूर्ण रही है। यह देश के युवा की शक्ति व क्षमता के प्रमाण है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बजट पर दोस्तों ने भी सिकोड़ी नाक

Posted: 02 Feb 2022 05:35 AM PST

बजट पर दोस्तों ने भी सिकोड़ी नाक

(केशव कांत कटारा-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

  • जद (यू) ने कहा बजट से बिहार को मिली निराशा।
  • नीतीश ने बजट की तारीफ की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किसान और कार्पोरेट घरानों समेत कई सेक्टरों को फलने-फूलने का मौका दिया। इसके बावजूद भाजपा के दोस्त जद(यू) को इससे संतुष्टि नहीं है। जद(यू) ने कहा कि बिहार के लिए बजट से जो उम्मीद की गयी थी, उससे निराशा हुई है। हालांकि निर्मला सीमारमण ने गंगा किनारे आर्गेनिक खेती का प्रावधान किया है और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कई योजनाओं पर बिहार को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट की तारीफ की है। उन्हांेने कहा कि पिछले दो वर्षों से देश कोरोना से प्रभावित रहा, फिर भी विषम परिस्थितियों में केन्द्र ने बजट के माध्यम से देश की विकास की गति को बढ़ाने में कदम उठाए हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली फरवरी को देश के आम बजट 2022-23 को पेश किया, जिसे लेकर बीजेपी के साथ बिहार में गठबंधन सरकार चला रही जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने बिहार वासियों को निराश किया है।
आम बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने 'देश के प्रधान बिहार पर दें ध्यान' हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'केंद्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक, परन्तु बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर हम सभी बिहारवासियों को निराश किया है।' वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी आम बजट की आलोचना करते हुए उसे खोखला और पेगासस मुद्दे से ध्यान भटकाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा, 'बेरोजगारी और महंगाई से कुचले जा रहे आम लोगों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। सरकार बड़े शब्दों में खो गई है, जिसका कोई मतलब नहीं है।'
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया है। इस बजट से खासतौर पर महिलाओं, किसानों, दलितों और युवाओं पर फोकस किया गया है। साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सभी का कल्याण ही हमारा लक्ष्य है।
बजट में कहा गया युवाओं को 60 लाख नौकरियां दी जायेंगी। अगले 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। 3 वर्षों के दौरान 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जायेंगे। 1.5 लाख डाकघर कोर बैंकिंग के दायरे में आएंगे। पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर संभव होगा। साल 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख नए घरों का निर्माण किया जायेगा। देश में एक डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी। 25 हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे का 20,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जायेगा। देश में 5 बड़ी नदियों को जोड़ने के लिए जल संसाधन विकास मंत्रालय की भी मदद से कार्य किया जाएगा।
देश के 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत की जाएगी। देश के 2022-23 में ई-पासपोर्ट होगा लागू। शहरों के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित होगा। वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन योजना होगी शुरू। इससे बिजनेस करने में आसानी होगी। इलेक्ट्रिक व्हिकल इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहित किया जायेगा
इस प्रकार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश कर किसानों और कॉर्पोरेट घरानों समेत कई सेक्टर के लिए बेहतरीन छूटों के ऐलान के साथ बजट में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी बताया है। संसद में बजट पेश होने के बाद इसके पक्ष और विपक्ष, दोनों तरफ के सियासी दलों के नेताओं और विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इनकम टैक्स स्लैब में किसी तरह के बदलाव की बात इस बजट में नहीं की गई है, जिसके कारण इसे मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद बजट के रूप में नहीं देखा जा रहा है।
बिहार को इस बजट से क्या-क्या हासिल हो सकता है, आइए इन अनुमानों पर एक नजर डालते हैं। यूनियन बजट 2022 में वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर हाईवे विस्तार, गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती, 3 साल में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जैसी कई योजनाओं का ऐलान किया है। हालांकि ये योजनाएं पूरे देश के लिए हैं, लेकिन बिहार को इसका सीधा लाभ मिलता दिख रहा है। चूंकि बिहार में पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कई योजनाओं पर काम चल रहा है। बजट 2022 में इन मदों में नए ऐलानों के साथ बिहार के प्रोजेक्ट्स में तेजी देखने को मिल सकती है। बिहार से हर साल बड़ी संख्या में लोग शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। इसलिए बिहारवासियों का ध्यान रेल बजट पर ज्यादा रहता है। वित्त मंत्री ने इस बजट में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। दिल्ली से वाराणसी के बीच यह ट्रेन चल रही है। साथ ही वाराणसी से पटना और उससे आगे हावड़ा तक के रेल रूट पर भी ट्रेन-18 चलाने का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में अब जबकि बजट-2022 में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है, तो उम्मीद है कि जल्द ही बिहार के महत्वपूर्ण रेल रूटों पर भी यह अत्याधुनिक ट्रेन दौड़ने लगे। बजट में की गई एक और महत्वपूर्ण घोषणा से बिहार को सीधा लाभ मिल सकता है। वह है गंगा नदी के किनारे ऑर्गेनिक खेती। बिहार में हालांकि नदी किनारे खेती की व्यवस्था पहले से चली आ रही है। बिहार के बक्सर से लेकर झारखंड में गंगा के प्रवेश द्वार तक नदी किनारे खेती होती रही है। प्रदेश की राजधानी पटना से सटे हाजीपुर में गंगा नदी के किनारे केले की खेती इसका उदाहरण है लेकिन, बजट में गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती की घोषणा के बाद प्रदेश के किसानों को लाभ मिल सकता है। बिहार के कई जिलों से होकर गंगा नदी गुजरती है, वहां ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलने से बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। आम बजट को जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी अच्छा करार दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे खेती को बढ़ावा देना अच्छी बात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट को अच्छा बताया लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता की प्रतिक्रिया लोगों को हैरान कर रही है। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

यूपी में क्या उथल-पुथल मचाएगा बहुगुणा परिवार?

Posted: 02 Feb 2022 05:29 AM PST

यूपी में क्या उथल-पुथल मचाएगा बहुगुणा परिवार?

(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

  • उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड तक रहा है दबदबा
  • बेटे को कैण्ट से टिकट न मिलने से नाराजगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी में कैंट विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा चर्चा का विषय बन गयी है। इस सीट से भाजपा ने सीटिंग विधायक सुरेश तिवारी का टिकट काटकर ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में पहुंची रीता बहुगुणा जोशी कभी यहीं से विधायक हुआ करती थीं। अब वे अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट मांग रही हैं लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया। राज्य में भाजपा की प्रबल प्रतिद्वन्द्वी सपा ने कैंट से राजू गांधी को प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन अंदरखाने से खबर मिल रही है कि सपा यहां से मयंक जोशी को टिकट दे सकती है। बहुगुणा परिवार उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक सत्ता का प्रमुख अंग रहा है। रीता बहुगुणा जोशी ने अपने पिता हेमवती नंदन बहुगुणा से राजनीति सीखी जो उत्तर प्रदेश के कद्दावर मुख्यमंत्री रहे थे। हेमवती नंदन बहुगुणा 1952 में विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह 1977 तक लगातार विधानसभा चुनाव जीते। रीता बहुगुणा की मां भी राजनीति में सक्रिय रहीं। इमर्जेंसी के बाद बदले हालात में वह जनता पार्टी के टिकट पर फूलपुर से सांसद बनी थीं। रीता के भाई विजय बहुगुणा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान के बीच अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी राजधानी की लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर बड़ा गेम प्लान कर सकती है। लखनऊ कैंट सीट पर समाजवादी पार्टी ने भले ही उम्मीदवार का ऐलान कर दिया हो, मगर अभी इस सीट पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को उतारने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। इसके संकेत इस वजह से भी मिले हैं, क्योंकि पार्टी ने पहले जो नाम तय किया था, उसे होल्ड पर रख दिया है।
दरअसल, समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट से उम्मीदवार के तौर पर राजू गांधी के नाम का ऐलान किया है। मगर सूत्र बता रहे हैं कि अभी तक उन्हें समाजवादी पार्टी की ओर से फॉर्म नहीं दिया गया है। अगर मयंक जोशी समाजवादी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए उन्हें राजू गांधी के बदले लखनऊ कैंट सीट से उतारा जा सकता है। भाजपा ने लखनऊ कैंट सीट से राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक को उतारा है। भाजपा सांसद रीता बहुगुना जोशी शुरू से ही अपने बेटे मयंक के लिए लखनऊ कैंट से सीट की मांग करती रही हैं, मगर भाजपा ने यहां से
टिकट नहीं दिया। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि अगर पार्टी मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से टिकट देती है तो वह सांसद के पद से इस्तीफा दे देंगी। इसके लिए उन्होंने जेपी नड्डा को खत भी लिखा था।
खबर थी कि लखनऊ कैंट सीट से भाजपा या तो रीता बहुगुना जोशी के बेटे मयंक जोशी या फिर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है, मगर पार्टी ने दोनों में से किसी को भी टिकट नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि हेमवंती नंदन बहुगुणा ने इमरजेंसी के बाद बदले हालात में कांग्रेस से बगावत कर दी थी और बाबू जगजीवन राम के साथ मिलकर कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी पार्टी बना ली थी। इस पार्टी का बाद में जनता दल में विलय हो गया था। इसके बाद वह चैधरी चरण सिंह की सरकार में देश के वित्तमंत्री बने। एक बार फिर वह कांग्रेस में शामिल हुए। वह 1984 का लोकसभा चुनाव लोकदल से लड़े थे, जिसमें अमिताभ बच्चन ने उन्हें शिकस्त दी थी। ऐसे ही विजय बहुगुणा को भी कांग्रेस ने सीएम बनाया था लेकिन, साल 2016 में उन्होंने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बाद में रीता ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रीता के बेटे मयंक समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं और विधानसभा की सीट के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। रीता बहुगुणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पूरे प्रदेश में टिकट बांटती थीं, आज वह अपने बेटे के लिए एक विधानसभा की सीट के लिए संघर्ष कर रही हैं।
बहुगुणा परिवार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का एक 'पॉवर सेंटर' रहा है। इस परिवार से यूपी और उत्तराखंड को मुख्यमंत्री मिला। सांसद, विधायक, मेयर मिले। केंद्र और प्रदेश में मंत्री मिले। प्रदेश अध्यक्ष मिले।
रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी का शुरुआती परिचय एक बीजेपी कार्यकर्ता का है। उनका दावा है कि वह पिछले 12 साल से सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। साल 2017 से बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं लेकिन, एक पार्टी कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिलना बड़ा मामला नहीं है, बल्कि वह पार्टी कार्यकर्ता इलाहाबाद से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का बेटा है और उस स्थिति में भी टिकट मिलता नहीं दिख रहा है, जिसमें रीता बहुगुणा ने कह दिया कि एक परिवार से एक टिकट की व्यवस्था है तो वह अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगी, लेकिन मयंक को टिकट मिल जाए। इसके बाद भी उन्हें निराशा मिली है। रीता बहुगुणा जोशी के परिवार का एक समृद्ध राजनैतिक इतिहास रहा है। रीता बहुगुणा खुद कांग्रेस की यूपी अध्यक्ष रही हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। इलाहाबाद की मेयर रही हैं और खास बात है कि उनका कार्यकाल इतना शानदार रहा था कि उन्हें दक्षिण एशिया का सबसे बेहतरीन मेयर चुना गया था। वह महिलाओं के मुद्दे पर काफी मुखर रही हैं। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रही हैं और दो किताबें भी लिख चुकी हैं। रीता ने साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस से किनारा कर लिया था और भाजपा ज्वाइन कर ली थीं। बीजेपी में जाने के बाद भी रीता बहुगुणा जोशी का पॉलिटिकल ग्राफ बढ़ता ही गया। पहले उन्हें लखनऊ कैंट से टिकट मिला, जहां उन्होंने सपा की अपर्णा यादव को करारी शिकस्त दी। इसके बाद वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें इलाहाबाद से मैदान में उतारा और यहां भी उन्हें बड़ी जीत हासिल हुई। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

वैज्ञानिकों ने खोजा बेहद गर्म ग्रह

Posted: 02 Feb 2022 05:26 AM PST

वैज्ञानिकों ने खोजा बेहद गर्म ग्रह

स्टॉकहोम। वैज्ञानिकों ने एक बेहद गर्म यानी 'अल्ट्रा-हॉट' बृहस्पति जैसा एक्सोप्लैनेट खोजा है। इसका तापमान 3200 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस ग्रह पर पृथ्वी के समान एक स्तरित वातावरण मौजूद है जो बेहद आश्चर्यजनक है। स्वीडन और स्विटजरलैंड के विशेषज्ञों ने हाई-रिजॉल्यूशन स्पेक्ट्रोस्कोपी का इस्तेमाल करके एक्सोप्लैनेट डब्ल्यूएएसपी-189बी के 'जटिल और अजीबोगरीब वातावरण' के बारे में और अधिक खोज की है। विशालकाय गैसीय ग्रह पृथ्वी से 322 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इसकी खोज 2018 में वाइड एंगल सर्च फॉर प्लैनेट्स प्रोजेक्ट ने इसके होस्ट-तारे एचडी 133112 की परिक्रमा करते हुए की थी। अब विशेषज्ञ बताते हैं कि डब्ल्यूएएसपी-189बी के वातावरण में टाइटेनियम ऑक्साइड, लोहा, टाइटेनियम, क्रोमियम, वैनेडियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज का 'एक अजीबोगरीब कॉकटेल' मौजूद है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

पाकिस्तान में हिन्दू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Posted: 02 Feb 2022 05:21 AM PST

पाकिस्तान में हिन्दू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

  • व्यापारी को दी गयी थी धमकी
  • जिंदा रहना चाहते हो तो चले जाओ भारत

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में एक हिंदू व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए हिंदू व्यापारी की पहचान सुतान लाल देवान था। सुतान ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उन्हें हत्या की धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन पाकिस्तानी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हमलावरों ने सुतान को धमकी दी थी कि अगर जीना चाहते तो भारत चले जाओ। पाकिस्तान पर मर मिटने वाले सुतान ने कहा कि वह अपनी मातृभूमि को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। पाकिस्तानी अखबार फ्राइडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुतान एक कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन करके लौट रहे थे। रास्ते में ही उन पर हमला हो गया। इस हमले में उनके एक रिश्तेदार हरीश कुमार घायल हो गए हैं। उन्हें रहीमयार खान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा दूसरी बार है जब एक व्यापारी के जीवन को निशाना बनाया गया है। इस हत्याकांड के बाद स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने दहर्की पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारी की हत्या के विरोध में पूरे कस्बे में दुकानें बंद रहीं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कचरा साफ करने के लिए कौवों को नौकरी

Posted: 02 Feb 2022 05:18 AM PST

कचरा साफ करने के लिए कौवों को नौकरी

  • स्वीडन में सड़क पर पड़े सिगरेट के टुकड़े उठायेंगे
नई दिल्ली। सड़कों और चैराहों की सफाई पर बढ़ रही लागत को कम करने के लिए स्वीडन के एक शहर सोडरताल्जे की सड़कों और चैराहों से सिगरेट के टुकड़ों को उठाने के लिए कौवों की भर्ती की जा रही है। ये कौवे सिगरेट के टुकड़ों को बटोरने का काम करते हैं। उन्हें हर टुकड़े को लाने पर थोड़ा सा खाना दिया जाता है। कुछ कौवे स्टॉकहोम के पास स्थित शहर सोडरताल्जे में एक स्टार्टअप द्वारा डिजाइन की गई एक विशेष मशीन में सिगरेट के इन टुकड़ों को जमा करते हैं। स्टार्टअप कंपनी कॉर्विड क्लीनिंग के संस्थापक क्रिश्चियन गुंथर-हैनसेन को भरोसा है कि कौवों को काम पर लगाने से शहर की सफाई की लागत में बड़ी कटौती की जा सकती है। अगर ये पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो सिगरेट के कचरे को साफ करने की लागत में तीन-चैथाई की कमी आ सकती है, जो एक बड़ी बचत कही जा सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह तरीका दूसरी जगहों पर भी काम कर सकता है। गौरतलब है कि स्वीडन की सड़कों पर हर साल 1 अरब से अधिक सिगरेट के टुकड़े फेंके जाते हैं, जो वहां पर फैलने वाले पूरे कचरे का 62 फीसद हिस्सा है। सोडरताल्जे सड़कों की सफाई पर 20 मिलियन स्वीडिश क्रोनर खर्च करता है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर आधुनिक भारत का निर्माण करने वाला बजट: नरेंद्र मोदी

Posted: 02 Feb 2022 01:15 AM PST

आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर आधुनिक भारत का निर्माण करने वाला बजट: नरेंद्र मोदी

देवरिया ब्यूरो वेद प्रकाश तिवारी की खबर | 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर अपना उद्बोधन दिया। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को भाटपार रानी उपनगर स्थित बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान में सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर आधुनिक भारत का निर्माण करने वाला आम बजट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में रूपए 2.37 करोड़ रुपए का किसानों का धान एवं गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा बजट 4.78 करोड लाख करोड़ से बढ़ाकर 5.25 लाख करोड़ रुपए किया गया है। केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए 1400 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। इसके माध्यम से यूपी के बुंदेलखंड से लेकर मध्य प्रदेश तक को फायदा मिलेगा। इससे 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट का एक महत्व पहलू है- गरीब का कल्याण। हर गरीब के पास पक्का घर हो, नल से जल आता हो, उसके पास शौचालय हो, गैस की सुविधा हो, इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी। पहले चरण में गंगा किनारों पर 5 किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा‌ इससे लाभ ये होगा कि गंगा के किनारे रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को रोककर नदी को प्रदूषित होने से बचाने का प्रयास होगा। इससे गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं मत्स्य पालन बढ़ावा देने के लिए डेरी मंत्रालय का बजट 2118 करोड़ कर दिया गया है। 60 हजार करोड़ से 3.8 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाने का काम वर्तमान वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 80 लाख गरीबों के मकान बनाने का काम किया जाएगा जिस पर 48 हजार करोड रुपए खर्च होंगे। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं एवं बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करें। यहां प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे, विधानसभा प्रवासी विधायक मोतीलाल प्रसाद, तीर्थ नारायण वैश्य, विधानसभा विस्तारक वेद कांत शांडिल्य, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, उमेश प्रसाद शाही, राम ध्यान सिंह पटेल, सुरेश तिवारी, राजेंद्र जयसवाल, अनिल शाही, सत्येंद्र पांडेय, संजय पटेल, मंटू पटेल, अमित शाही, उपेंद्र कुशवाहा, मनोज वर्मा, गुड्डू गोस्वामी, इंदु भूषण कुशवाहा, विधानसभा संयोजक आनंद पियूष उपाध्याय, अवधेश पांडेय, संजय सिंह सैंथवार, सुरेश शर्मा, हृदय लाल शर्मा, प्रेम सागर वर्मा, आदित्य शाही, नीरज द्विवेदी, चंद्र किशोर द्विवेदी, नितिन श्रीवास्तव, संतोष पटेल, गौतम प्रसाद, शैलेश सिंह, केशव सिंह, देवा मौर्या, जितेंद्र जायसवाल, मंगल प्रताप शाही सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

क्या होती है हिन्दूगर्दी

Posted: 01 Feb 2022 09:38 PM PST

क्या होती है हिन्दूगर्दी, कोई बता दे,

मानवता को सदा समर्पित, जा बता दें।
काट रहे नित गाय भैंसे, धर्म नाम पर,
मानवता- हिंसा का फर्क, उन्हें बता दें।

गुंडागर्दी देखी सबने, उस सपा राज में,
मुस्लिम में कुछ आतंकी, सपा राज में।
बहन बेटियों की अस्मत पर नजर गड़ाते,
लूट खसोट का बोलबाला, सपा राज में।

गुंडे सारे सिमट गये हैं, योगी राज में,
बहुतेरे तो निपट गये हैं, योगी राज में।
निष्कंटक हो बेटी घूमें, अब पढ़ने जाये,
कानून का राज बना, फिर योगी राज में।

रफीक का अर्थ मित्र बताते, तुम इस्लाम में,
फिर नफरत फैलाते, आग लगाते इंतकाम में।
मेरठ की धरती, सदा क्रांतिकारी कहलाती,
योगी आतंक को जगह दिखाये, कब्रिस्तान में।

अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ ने की बैठक

Posted: 01 Feb 2022 07:50 AM PST

बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ ने की बैठक

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 01 फरवरी ::
बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ की एक अति महत्वपूर्ण महाबैठक बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाप सिंह की अध्यक्षता एवं सरपंच देवेंद्र चौधरी गांधीजी के संचालन में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य के 35 जिलों के जिलाध्यक्ष, संयोजक, संगठन प्रभारी, चुनाव प्रभारी सहित दर्जनों पंच-सरपंच- उपसरपंचगण उपस्थित थे तथा सर्वसम्मति से तीसरी बार अमोद कुमार निराला हाजीपुर (वैशाली) को पुनः कार्यकाल 2021 से 2026 के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
सूत्रोंकेअनुसार, बैठक मे उपस्थित नवनिर्वाचित ग्राम कचहरी जनप्रतिनिधियों ने बिहार सरकार शासन प्रशासन पर पंच परमेश्वर की घोर उपेक्षा और सौतेलेपन का व्यवहार करने का आरोप लगाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्च माह में पंच- सरपंच संघ राज्य व केंद्र सरकार शासन प्रशासन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी। बैठक में यह भीनिर्णय लिया गया कि पूर्व के प्रदेश कमेटी मे आंशिक संशोधन कर प्रदेश पदाधिकारी पूर्ववत बने रहेंगे।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि सरकारमांग किया जायेगा कि अविलंब राज्य के सभी सरपंच, उपसरपंच एवं पंच भाई बहनों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 27(iv) के तहत स्थानीय निकाय एम०एल०सी० चुनाव हेतु मतदाता बनाये। साथ ही राज्य में हो रहे विकासात्मक कार्यों में समीक्षा एवं एन०ओ०सी० का अधिकार भी प्रदान करे।
उन्होने बताया कि शासन प्रशासन के पदाधिकारी ग्राम कचहरी प्रतिनिधिगणों के आदेश-निर्देशों का नियमानुसार पालन करें। अविलंब ग्रामरक्षा दल, सुरक्षाप्रहरी सेवादल, कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली कराये, विधायक की तरह जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधिगणों को भी वेतन,भत्ता, पेंशन, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं बीमा सुविधा प्रदान करे। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा चुनाव घोषणा को जमीनी हकीकत बनाया जाये।
बैठक में मुख्य रूप से पुष्पेंद्र ठाकुर, वशिष्ट कुमार, मदन मिश्रा मधुबनी, राजेंद्र सिंह,नागेश्वर प्रसाद यादव (वैशाली), अरुण कुमार सिंह, भरत सिंह (सारण), मदन कुमार सिंह, राम विनय कुमार शिवहर, जावेद अशफाक (दरभंगा), अजय कुमार, डी० पी० सिंह (पटना), विनोद कुमार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता (रोहतास), वशिष्ठ निषाद, कुमकुम शर्मा (वैशाली हाजीपुर), लोचन कामत, महेश राय अररिया, मनीष कुमार झा समस्तीपुर, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार (गया) से तथा अन्य जिलों से भी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन वैशाली जिला अध्यक्ष ई० प्रेम कुमार ने किया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

कविता की हूंकार

Posted: 01 Feb 2022 07:36 AM PST

कविता की हूंकार

कलमकार कलम के पुजारी लोग कवि कहते हैं
सुधारस बहाते कविता का छाये दिलों में रहते हैं

लेखनी ले कवि हाथों में ओज भरती हुंकार लिखे 
मां भारती का वंदन भारतमाता की जयकार लिखें 

वंदे मातरम वंदे मातरम गीत लिखते हम वीरों के 
शीश चढ़ाए मातृभूमि को अमर सपूत रणधीरों के 

आजादी के दीवानों की जोशीली यशगाथा गाते हैं 
निकले वीर कफन बांधे माटी का तिलक लगाते हैं 

देश भक्ति जोश जज्बा वे राष्ट्र धारा में बहते हैं 
सरहद पर अटल सेनानी खड़े सीमा पर रहते हैं 

देशप्रेम भरी लेखनी शौर्य पराक्रम लिखती हैं
ज्ञान की गंगा सुहानी भारती की झांकी दिखती है 

स्वाभिमान वीरों की धरती रणधीरों का वंदन है 
कलम कहे धरती का कण कण पावन चंदन है 

तिलक करें माटी का मातृभूमि जयकार लिखें 
बैरी दल को धूल चटा दे ऐसी हम हूंकार लिखे 

राम कृष्ण राणा की भूमि तलवारों का जोश यहां 
केसरिया बाना दमकता भारतमाता जयघोष यहां

रमाकांत सोनी नवलगढ़
जिला झुंझुनू राजस्थान
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

2 जनवरी 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 01 Feb 2022 07:01 AM PST

2 जनवरी 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

2 जनवरी 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग

तिथि :- प्रतिपदा - 08:33:47 तक, द्वितीया - 30:18:12 तक

नक्षत्र धनिष्ठा - 17:53:40 तक

करण बव - 08:33:47 तक, बालव - 19:21:46 तक

पक्ष शुक्ल

योग वरियान - 23:57:34 तक

वार बुधवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय:- 06:32:56

सूर्यास्त:- 17:33:53

चन्द्र राशि:- मकर - 06:45:43 तक

चन्द्रोदय:- 07:30:59

चन्द्रास्त:- 18:48:00

ऋतु:- शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत:- 1943 प्लव

विक्रम सम्वत:-2078

काली सम्वत:-5122

प्रविष्टे / गत्ते:-20

मास पूर्णिमांत:-माघ

मास अमांत:-माघ

दिन काल:-11:00:56
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त:-11:41:22 से 12:25:26 तक

कुलिक:-11:41:22 से 12:25:26 तक

कंटक:-16:05:45 से 16:49:49 तक

राहु काल:-12:03:24 से 13:26:01 तक

कालवेला / अर्द्धयाम:-07:16:59 से 08:01:03 तक

यमघण्ट:-08:45:07 से 09:29:11 तक

यमगण्ड:-07:55:33 से 09:18:10 तक

गुलिक काल:-10:40:47 से 12:03:24 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत:-कोई नहीं
दिशा शूल

दिशा शूल:-उत्तर
चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल:-भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल:- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
अशुभ समय
राहुकाल : दिन 12:35 से 01:56 तक।
शुभ मुहूर्त - दिन 09:03 से 11:19 तक, दिन 04:36 से 06:44 तक।
🌹विशेष ~ पंचक (पचखा) प्रारंभ, वल्लभाचार्य जयन्ती, गुप्त नवरात्रारम्भ। 🌹

पं. प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार

2 जनवरी 2022, बुधवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आज आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजी निवेश करने से पहले सोच लें। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रहना ही उचित होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): प्रतिकूलता लेकर आएगा आज का दिन। मानसिक रूप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतान की चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कर्क (Cancer): आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी इसलिए नकारात्मकता से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo): पति-पत्नी के बीच में अनबन होने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगड़े इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक और अन्य प्रश्नो के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

कन्या (Virgo): व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी जिससे संबंधों में मेल-जोल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। अजीर्ण की पीड़ा होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सिखाएगा।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius): प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

मकर (Capricorn): आज का दिन मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आज आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): कोर्ट-कचहरी या स्थावर संपत्ति की झंझट में आज न पड़ने की सलाह है। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालिएगा। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8 
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

सीडीओ ने अनुपस्थित कार्मिकों का आज का वेतन किया बाधित , कल भी अनुपस्थित रहने पर होगा एफआईआर।

Posted: 01 Feb 2022 06:41 AM PST

सीडीओ ने अनुपस्थित कार्मिकों का आज का वेतन किया बाधित , कल भी अनुपस्थित रहने पर होगा एफआईआर।

वेद प्रकाश तिवारी, ब्यूरो
31 जनवरी। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर कर्मचारियों के प्रशिक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक / प्रशिक्षण) रवींद्र कुमार ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सम्पन्न कराने हेतु आज मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। पीठासीन अधिकारी का प्रशिक्षण इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज टाउन हाल में प्रथम / द्वितीय पाली में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल-52 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण एस०एस०बी०एल० इण्टरमीडिएट कालेज में प्रथम / द्वितीय पाली में कराया गया, जिसमें 74 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाये गये। इस प्रकार कुल 126 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कार्मिकों का आज का वेतन रोका गया है तथा निर्देशित किया गया है कि समस्त अनुपस्थित कार्मिक 01 फरवरी को प्रातः 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि को भी अनुपस्थित पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 134 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

जीकेसी ने मनाया स्थापना दिवस

Posted: 01 Feb 2022 06:33 AM PST

जीकेसी ने मनाया स्थापना दिवस

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पटना स्थित प्रबंध कार्यालय में जीकेसी का स्थापना दिवस आयोजित किया गया, जहां भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
जीकेसी बिहार ईकाई की ओर से जीकेसी के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रोड मैप की रूपरेखा भी तैयार की गयी। बिहार प्रदेश कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें अनुराग श्रीवास्तव, निष्का रंजन, प्रेम कुमार, कुमार संभव,अनिल कुमार दास, रिधिमा श्रीवास्तव, दिवाकर वर्मा ,मेघा श्री और उर्वशी सिन्हा ने प्रस्तुति दी।स्थापन दिवस कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी लोगों को जीकेसी के स्थापना के एक साल पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने जीकेसी के सात मूलभूत सिद्धांत सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय,सकारात्मकता और संवेदशनीलता को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की एकता दिखने लगी है। 19 दिसंबर को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विश्व कायस्थ महासम्मेलन में देश-विदेश से आये हजारों की संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनधि ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया था।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि पूरी दुनिया में कायस्थों का सबसे बड़ा संगठन बनकर जीकेसी उभरा है और देश के लगभग सभी राज्यों समेत 20 से अधिक देशों में इसका गठन हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में कायस्थों का यह संगठन बहुत तेजी से न केवल सक्रिय हुआ है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उपेक्षित हो रहे भगवान चित्रगुप्त के वंशज जीकेसी के बैनर तले अपने भविष्य के हितों को देख रहे हैं।
उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों की एकजुटता के साथ मजबूती के साथ काम करने पर जोर दिया और कहा कि ऐसा करने से जल्द ही हम अपने स्वर्णिम अध्याय और गौरवशाली अतीत को पाकर विश्वपटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाने में कामयाब हो जायेंगे। कायस्थों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुटता जरूरी है।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी का गठन देशभर में बड़ी संख्या में फैले कायस्थ परिवारों को उनके राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृ़तिक विकास के लिये किया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार- झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक ने कायस्थ समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुये कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा समाज को दिशा प्रदान की है.
उक्त अवसर पर मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय संयोजक दीप श्रेष्ठ ,कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, बिहारप्रदेशउपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, महासचिव धनंजय प्रसाद, मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव मुकेश महान, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, राजेश कुमार डब्लू, शिवानी गॉड ,निशा पराशर ,मनोज कुमार सिन्हा , सुजीत कुमार सिन्हा ,पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव , नीरव समदर्शी, अजय अंबस्था, ज्योति दास, मुकेश महान प्रसून श्रीवास्तव ,शुभम कुमार समेत कई अन्य लोगों ने अपने- अपने विचार साझा किये।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

धामी ने शेर को मना लिया

Posted: 01 Feb 2022 06:29 AM PST

धामी ने शेर को मना लिया

  • कप कोट में शेर सिंह गड़िया की जगह सुरेश गड़िया को मिला टिकट।
  • मुख्यमंत्री धामी ने शेर सिंह से बंद कमरे में की बात, मान गये शेर सिंह।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट से नाराज चल रहे पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को आखिरकार मना लिया। उन्होंने शेर सिंह से 12 मिनट तक बंद कमरे में बात की और उनको भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान है। उनके अनुरोध पर शेर सिंह गड़िया ने भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गड़िया के पक्ष में प्रचार का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गत दिनों कपकोट पहुंचे थे। यहां हेलीपेड पर उतरने के बाद वे नजदीक के सरयू होटल में पहुंचे तथा जलपान किया। इसके बाद पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। जहां उनकी मुख्यमंत्री समेत सांसद अजय टम्टा से 12 मिनट वार्ता हुई। शेर सिंह के साथ बंद कमरे में हुई इस बातचीत के बाद सीएम पुष्कर धामी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रत्येक सीट में टिकट वितरण में शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होता है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां हर कोई कार्यकर्ता योग्य होता है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के बाद शेर सिह से वार्ता सकारात्मक हुई है। शेर सिंह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। तभी उन्होंने नाराजगीके बाद भी नामांकन नहीं कराया।' वहीं भाजपा के पूर्व विधायक व इस बार टिकट न मिलने से नाराज शेर सिंह गड़िया ने कहा कि वे पार्टी के समर्पित सिपाही रहे हैं तथा आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुरेश गड़िया के पक्ष में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करेंगे। सीएम से वार्ता के बाद गड़िया ने कहा कि वे पार्टी से टिकट के दावेदार थे, परंतु किसी कारणवश उन्हें टिकट नहीं मिल पाया, जिससे वे आहत हुए तथा उनके समर्थक नाराज हो गए। उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

बघेल ने मुश्किल की अखिलेश की राह

Posted: 01 Feb 2022 06:16 AM PST

बघेल ने मुश्किल की अखिलेश की राह

  • भाजपा ने करहल से सपा प्रमुख अखिलेश के खिलाफ एसपी बघेल को उतारा।
  • मुलायम के राजनीतिक शिष्य। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर 'लड़ाई' को बीजेपी ने दिलचस्प बना दिया है। मैनपुरी जिले की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। यादव परिवार का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश की जीत बेहद आसान मानी जा रही थी लेकिन बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार घोषित करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में रह चुके एसपी सिंह बघेल के आने से अखिलेश की राह उतनी आसान नहीं होगी, जितनी पहले मानी जा रही थी। यूपी में सरकार बीजेपी की बनेगी। प्रसून ने कहा कि हमारे यहां से जो कैंडिडेट लोकल में खड़े हुए हैं वे बहुत अच्छे हैं। ऊपर तो बीजेपी छा रही है। हालांकि एक वोटर संजय कुमार की राय इससे कुछ अलग थी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी जिले में जबर्दस्त लड़ाई होगी। चारों विधानसभा में भाजपा टक्कर लेगी। बघेल के आने से बीजेपी टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि तीन सीटें बीजेपी जीतेगी। अनिल यादव नाम के एक अन्य शख्स ने कहा कि मैनपुरी और एटा पर सपा जीतेगी। चुनाव का मुद्दा क्या है, यह पूछने पर अनिल ने कहा-बेरोजगारों पर जो लाठी पड़ी, वह बड़ा मुद्दा है। हम यहां से फॉर्म डालें। लखनऊ जाएं, क्या लाठी खाने के लिए हमने सरकार चुनी थी। यह कहने पर कि बीजेपी भी किसानों को पैसा दे रही तो इस शख्स ने कहा-पैसा नहीं चाहिए, हमें रोजगार चाहिए। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के बारे में पूछने पर अनिल यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी का जो मामला है वह लॉ एंड ऑर्डर का मामला नहीं। बीजेपी के शासन के दौरान लखीमपुर में महिला की साड़ी खींची गई। इसी तरह हाथरस में कन्या को जला दिया गया। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

मुख्यमंत्री चन्नी चरणजीत सिंह चमकौर साहिब व भदौर से लड़ रहे चुनाव।

Posted: 01 Feb 2022 06:14 AM PST

मुख्यमंत्री चन्नी चरणजीत सिंह चमकौर साहिब व भदौर से लड़ रहे चुनाव।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज आधिकारिक रूप से भदौर से उम्मीदवार के रूप में अपनी चुनावी दौड़ का आगाज किया। मतदाताओं का समर्थन मांगते हुए खुद को बाहरी व्यक्ति बताते हुए 58 वर्षीय चन्नी ने कहा, मैं मालवा क्षेत्र में आए सुदामा की तरह हूं और यहां के लोग कृष्ण की तरह हैं जो मेरी देखभाल करेंगे। मालवा, वास्तव में, चन्नी के प्रतिद्वंद्वी, आम आदमी पार्टी के समर्थन का गढ़ है, जो कि जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में प्रमुख दावेदार है। मालवा में विधानसभा की 69 सीटें हैं, जिनमें से एक अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को आवंटित कर दी है। वह अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से उन्होंने तीन बार पहले भी जीता दर्ज की है। तथ्य यह है कि चन्नी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं, इसे एक संकेत के रूप में देखा जाता है कि उनकी पार्टी के भीतर वे नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बन गए हैं।
कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आम तौर पर अपने मुख्यमंत्री को चुनने के लिए चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करना पसंद करती है, लेकिन इस बार वह कांग्रेस कैडर से संभावित नाम को लेकर फीडबैक मांगेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह कहा था, आमतौर पर, हम मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा चुनाव से पहले नहीं करते, लेकिन अगर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं, तो हम एक चेहरे का चयन करेंगे, लेकिन हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परामर्श करेंगे। वे तय करेंगे कौन होगा पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का दावेदार। चन्नी को सितंबर में पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था जब कांग्रेस ने पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ छोड़ने का फैसला किया था। (हिफी)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

Indian Stock Market Hot Tips & Picks in Shares of India - Hilarious : Crypto Currency Story

Posted: 02 Feb 2022 09:11 AM PST

A young boy took pains to explain his father everything about cryptocurrency. The old man listened to his son carefully and then immediately transferred the title of the farmland in his own name that was earlier in his son's name.So, hope all retail ...
‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ 

Indian Stock Market Hot Tips & Picks in Shares of India - Hilarious : Crypto Currency Story

Dear Smart Investors,

Greetings !!

We are a SEBI regd Investment Advisory Services and we do provide Free updates on Website to spread Financial Education. New articles have been published on Indian-Share-Tips.Com.

Do check our Best Bank Nifty Option Tip for Intraday which gets you Daily Profit with a small capital of Rs 10,000. You can visit at https://www.indian-share-tips.com/2009/09/best-nifty-future-tips-100-guaranteed.html 

Speak to Analyst at 09988877963 or send an email at Support@Indian-Share-Tips.Com and You will Listen from us in less than 3 hours.

Please Click on Below links given out of this black border box to access latest updates.

Regards

Indian-Share-Tips.Com

9988877963

A young boy took pains to explain his father everything about cryptocurrency. The old man listened to his son carefully and then immediately transferred the title of the farmland in his own name that was earlier in his son's name.So, hope all retail traders will avoid getting into crypto as it has wild swings and better stick to Indian stock market and say if you have a blessed capital you can


More Recent Articles


You Might Like


 


सुल्तानपुर टाइम्स

Posted: 02 Feb 2022 09:12 AM PST

सुल्तानपुर टाइम्स


सपा ने 12 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की

Posted: 02 Feb 2022 03:53 AM PST

 


लखनऊ।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्‍य की राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां चरम पर हैं। इसको देखते हुए विभिन्‍न दलों की ओर से प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 12 प्रत्‍याशियों की नई सूची जारी की है।सपा ने नई लिस्‍ट में यूपी विधानसभा की 12 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें इलाहाबाद क्षेत्र की 3 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं।बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव  के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जएंगे। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है।अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी के 6 जिलों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की 12 सीटों के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा की गई है। सपा ने रायबरेली से आरपी यादव को अपना उम्‍मीदवार बनाया है. चित्रकूट जिले के चित्रकूट विधानसभा सीट से अनिल प्रधान पटेल और इसी जिले के मानिकपुर सीट से वीर सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। सपा ने इलाहाबाद की 3 विधानसभा सीटों के लिए भी उम्‍मीदवारों का ऐलान किया है।जिले के प्रतापपुर से विजमा यादव, इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्या और इलाहाबाद दक्षिण से रइश चंद्र शुक्‍ला को प्रत्‍याशी बनाया गया है।समाजवादी पार्टी ने इसके साथ ही बाराबंकी, बहराइच और श्रवास्‍ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की 6 सीटों के लिए भी प्रत्‍याशियों का ऐलान किया है।बाराबंकी की जैदपुर (आरक्षित) सीट के लिए गौरव रावत और हैदरगढ़ (आरक्षित) से राममगन रावत को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

बहराइच की मटेरा सीट से मोहम्‍मद रमनाज और कैसरगंज से मसूल आलम खान को टिकट दिया गया है।इसके अलावा सपा ने श्रवास्‍ती क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भिन्‍गा विधानसभा सीट से इंद्राणी वर्मा और श्रावस्‍ती सीट से असलम राइनी को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है।

फ्री फायर गेम की बुरी लत

Posted: 02 Feb 2022 03:11 AM PST

 


नई दिल्ली मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम के साइड इफेक्ट बढ़ते जा रहे हैं, खासकर बच्चों में। ऐसा ही एक मामला छतरपुर में सामने आया है, जहां फ्री फायर गेम की लत के चलते दो बच्चों ने अपने ही घर में चोरियां कर लीं। इनमें से एक बच्चे ने अपनी मां का सोने का हार और पिता की गोल्ड चेन चुरा ली थी। उसका इन गहनों को बेचने का प्लान था। हालांकि इससे पहले ही उसकी चोरी पकड़ी गई।इन नाबालिगों की उम्र 16 और 12 साल है। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए इन दोनों ने अपने ही घर से 20 हजार रुपए भी पार कर लिए थे। परिजनों को जब तक पता चला, तब तक वे मोबाइल में 14 हजार का रिचार्ज करा चुके थे।मामला शहर में बुंदेलखंड गैरेज के पीछे का है। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। दोनों में दोस्ती भी है। कोरोना काल के दौरान दोनों साथ में ऑनलाइन क्लास अटैंड करते थे। क्लास के लिए मिले मोबाइल पर इस दौरान दोनों फ्री फायर गेम खेलना सीख गए। दोनों को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि रिचार्ज कराने के लिए अपने-अपने घरों से उन्होंने रुपए चुराने शुरू कर दिए।घर में लगातार हुई चोरियों के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच में बच्चों की करतूत का खुलासा हुआ। रिकॉर्डिंग से पता चला कि रुपए उनके बच्चे ही चोरी कर रहे हैं। 12 साल के लड़के ने सितंबर 2021 में अपने घर से मां का 4 तोले का सोने का हार और पापा की चेन चुराई थी। दोनों अपने-अपने घरों से अब तक 20 हजार रुपए भी चुरा चुके थे।

असलहा लहराने वाला गिरफ्तार,वायरल किया था खुद का वीडियो

Posted: 01 Feb 2022 09:57 PM PST


लखनऊ चंदौली के महेशी गांव के अभिमन्यु  ने फिल्मी अंदाज में तमंचा लहराते हुए एक वीडियो बनाया। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तब क्या किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका वीडियो पोस्ट करके तमाम बड़े अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया। इसी मामले में मंगलवार की शाम सकलडीहा क्षेत्राधिकारी ने युवक को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।

युवक के वीडियो के साथ लिखा कि कल से ये कालीन भैया जेल की चक्की पीसेंगे यह यूपी पुलिस का वादा है युवक को गिरफ्तार करने के बाद क्षेत्राधिकारी  अनिरुद्ध सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा कि 'तुमने इंस्टा पर रील बनायी और हमने पुलिस के लिए रियल बनायी हिसाब किताब बराबर। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी  ने फेसबुक के माध्यम से लिखा कि कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर। क्षेत्राधिकारी  के निर्देश पर कोतवाल  ने युवक को महेशी गांव के समीप सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।उसके के पास से 32 बोर का देशी रिवाल्वर सहित एक किलो ग्राम से अधिक गांजा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके पहले भी उस पर मुकदमे दर्ज है। क्षेत्राधिकारी  अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों के साथ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध रिवाल्वर, कारतूस व गांजा बरामद हुआ। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

दूसरी बिरादरी की लड़की से अफेयर में जान गंवा बैठा गोपाल

Posted: 01 Feb 2022 09:24 PM PST

 


लखनऊ मेरठ में 18 साल की गोपाल की मौत भी पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत बन गई। मामला कानून व्यवस्था तक पहुंचा तो सैकड़ाें की भीड़ ने मंगलवार को सरधना थाने के सामने जाम लगाकर धरना दिया। भीड़ और कुछ लोग माहौल को सांप्रदायिक रूप देन का प्रयास करने लगे। लेकिन एसएसपी  व एसपी देहात ने भीड़ में ही कहा की मामला प्रेम प्रसंग का है। सीसी टीवी फुटेज में हमलावर कैद हैं। एक युवक पुलिस हिरासत में है।सरधना थाना क्षेत्र के कुशावाली गांव निवासी विनोद सिंह पेशे से किसान हैं। उनका बेटा गोपाल (18 ) सोमवार शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जिसके बाद छात्र की सिर में बर्फ फोड़ने वाले नुकीले सुएं से सिर में वार कर दिए। खून से लथपथ हालत में छात्र को हत्यारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छात्र को निजी अस्पताल में भेजा।जहां से गंभीर हालत देखकर दिल्ली में रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान मंगलवार को छात्र की मौत हो गई। पुलिस की जांच में आया की गोपाल की दोस्ती छुर्र गांव निवासी जाट बिरादरी की लड़की से थी। लड़की से यही दोस्ती गोपाल की जान ले बैठी।मंगलवार को सरधना थाने के बाहर परिजनों व आसपास के लोगों ने जाम लगा दिया। तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, डीएम के बालाजी, एसपी देहात केशव कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गये।

पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला आईएएस

Posted: 01 Feb 2022 09:25 PM PST

लखनऊ एक आईएएस दंपति  की आपसी तकरार लखनऊ में थाने तक पहुंच गई। यहां एक महिला आईएएस ने अपने आईएएस पति पर शारीरिक अक्षमता, मारपीट करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वह महिला आईएएस की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।महिला आईएएस की ओर से अपने आईएएस पति के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक उन दोनों का  मई 1990 को विवाह हुआ था। जिसके बाद हनीमून के दौरान उन्हें पता चला कि उनका पति शारीरिक रूप से अक्षम है।लेकिन वह उल्टा उन पर शारीरिक अक्षमता का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। महिला आईएएस ने आरोप लगाया कि पति की इस शारीरिक कमजोरी के कारण उनका परिवार कभी पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि उनके पति हमेशा ही किसी दूसरी महिला के पास चले जाना का धमकी देते थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं।महिला आईएएस का आरोप है कि कुछ माह पहले वह और उनकी मां कोरोना संक्रमित हो गई थीं। जिस कारण हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस बीच उनके पति ने उनके बैंक खाते से 19.50 लाख रुपये का गबन किया। इसके साथ ही पति ने डाक्टर को दिखाए बिना उन्हें गलत दवाइयां देने की कोशिश की।उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान उन्हें ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी हुई लेकिन पति ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी। ताकि समय पर मुझे इलाज न मिल सके और समस्या गंभीर होती जाए।वहीं शादी के इतने दिनों बाद ऐसे आरोप लगाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार को टूटने से बचाने के लिए वह इतने दिनों सारे दुख तकलीफ सहती रहीं लेकिन अब मामला उनकी बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।

IRAWEN

Posted: 02 Feb 2022 09:05 AM PST

IRAWEN


metaverse experienced in, Virtual Reality (VR) or Augmented Reality (AR)

Posted: 02 Feb 2022 02:53 AM PST

 

If you read anything about the metaverse, the similarities to virtual reality are difficult to ignore. There are, however, a few important differences.

If you're trying to understand the differences between virtual reality and the metaverse, here are six key distinctions.

1. Virtual Reality Is Well Defined, the Metaverse Isn't

The most notable difference between virtual reality and the metaverse is that while VR is now well understood, the metaverse really is not.

According to Mark Zuckerberg, the metaverse is "an embodied internet where instead of just viewing the content-you are in it". A recent Microsoft announcement described it as "a persistent digital world that is inhabited by digital twins of people, places, and things".

These descriptions are pretty vague when compared to our understanding of virtual reality. It's also possible that even the tech companies themselves don't have a complete definition.

According to Facebook, the decision to rebrand was a necessary part of building the metaverse. They wanted a name that better represented what they were working on. But it's certainly not the only plausible reason for doing so. Facebook has an image problem.

It's also possible to argue that the metaverse is nothing more than a buzzword to describe technological improvements in the existing internet.

 


 

2. Facebook Doesn't Own Either Technology

Another potential question about the metaverse is who actually gets to define it.

As the owner of Oculus Rift, Facebook plays an important role in the development of virtual reality. But at the same time, they are just one player in a massive industry.

The same is true for the metaverse. Facebook may have changed their name to Meta, but they are not the only company involved. Microsoft, for example, recently announced Microsoft Mesh, their version of a mixed-reality platform with similarities to the metaverse and its various definitions. Furthermore, a recent Facebook statement alludes to the fact that they see themselves as building a part of the metaverse instead of the metaverse itself.

This means that, like VR, the metaverse is going to be bigger than a single company.

3. The Metaverse Includes a Shared Virtual World

The metaverse is a shared virtual space that users will be able to access via the internet. Again, this is something that VR headsets obviously already allow you to do.

The virtual space in the metaverse also sounds similar to that which already exists in virtual reality programs.

Users are expected to be identified by personal avatars who will interact with each other in virtual locations. In addition, they will be able to purchase or build virtual items and environments, such as NFTs.

The primary difference is that while existing virtual worlds are limited in size, the metaverse sounds like it will provide access to the entire internet.

4. The Metaverse Will Be Accessible in Virtual Reality

The metaverse will not require you to wear a VR headset. But it's believed that large parts of the service will be accessible to headset users.

This means that the line between surfing the internet and using virtual reality is likely to become blurred. VR headsets may start being used for tasks that are usually performed using smartphones.

If the metaverse becomes as popular as Facebook expects, VR is likely to become far less of a niche product.

5. The Metaverse Will Not Be Limited to VR Tech

However, following on from the last point, the metaverse will not be limited to virtual reality. Instead, it will be accessible both by augmented reality devices and any device you already use to connect to the internet.

This opens the door to various features not possible with virtual reality alone. For example, augmented reality will allow aspects of the metaverse to be projected into the real world.

Virtual spaces will also be designed so that they can be accessed anywhere, no headset required.

6. The Metaverse Is Potentially Much Bigger Than VR

Virtual reality is now used for education, therapy, and sports. But it is still arguably best known as a type of entertainment.

The metaverse, at least in terms of scale, sounds a lot more like a new and improved version of the internet. It's expected to change the way people work, access social media, and even surf the web, meaning that while many people have completely ignored virtual reality, the same is unlikely to happen with the metaverse.

Indian Stock Market Hot Tips & Picks in Shares of India - Google & Bharti Airtel Marriage Implications

Posted: 02 Feb 2022 08:41 AM PST

Google will invest up to $1 billion in a partnership with Airtel as part of its 'Google for India Digitization Fund.✅CMP PRICE: RS 710✅TARGET PRICE: RS 875✅UPSIDE POTENTIAL: 15.0% Google will invest $1 billion in Airtel as part of a multi-year ...
‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ ‌ 

Indian Stock Market Hot Tips & Picks in Shares of India - Google & Bharti Airtel Marriage Implications

Dear Smart Investors,

Greetings !!

We are a SEBI regd Investment Advisory Services and we do provide Free updates on Website to spread Financial Education. New articles have been published on Indian-Share-Tips.Com.

Do check our Best Bank Nifty Option Tip for Intraday which gets you Daily Profit with a small capital of Rs 10,000. You can visit at https://www.indian-share-tips.com/2009/09/best-nifty-future-tips-100-guaranteed.html 

Speak to Analyst at 09988877963 or send an email at Support@Indian-Share-Tips.Com and You will Listen from us in less than 3 hours.

Please Click on Below links given out of this black border box to access latest updates.

Regards

Indian-Share-Tips.Com

9988877963

Google will invest up to $1 billion in a partnership with Airtel as part of its 'Google for India Digitization Fund.✅CMP PRICE: RS 710✅TARGET PRICE: RS 875✅UPSIDE POTENTIAL: 15.0% Google will invest $1 billion in Airtel as part of a multi-year agreement.The agreement is a mix of equity investment and potential commercial agreements that will be identified over the next five years.The equity


More Recent Articles


You Might Like


 


No comments:

Post a Comment

Please visit this website:
https://www.mpnow.in