| दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल Posted: 23 Jun 2021 12:47 PM PDT | कूद समर में Posted: 23 Jun 2021 07:32 AM PDT कूद समर में ~ डॉ रवि शंकर मिश्र 'राकेश' """"""""""""""""""""""""" सेवा , त्याग और समर्पण की भाव हो, समाज में कुछ नया करने की चाव हो । मिटा दे कुल परंपरा की छाया काली, कर्तव्य परायणता की मिशाल निराली l सुर्यांश हो,अपरिमित बल के पोषक हो, करदे धराशाई जो समाज का शोषक हो l आप तो मग कुल के रत्न अनमोल हो , बल ,बुद्धि ,वैभव सभी से परिपूर्ण हो l अब अपार संभावनायें दिख रही है, सूर्य की भाँति संचित रश्मि कर प्रकट l मिटा कर रख दे अभिशाप, सदियों का, ध्यान रहे अभी परिस्थितियां हैं बिकट l मानवता की पुजारी बहुत बने तुम, समाजवाद की भावना हो न पाए गुम l सदियों की लब्ध प्रतिष्ठा हो रही तार तार , रणभेरी बज गया है फैसला हो आर पार l वो दिन अब दूर नहीं प्रतिष्ठा हो जाय गुम, तुच्छ - जात के पीछे डोलाना पड़ेगा दुम l हे रक्षक संसार के दिमाग के बंद ताले खोल, कूद समर में मग - मंडल की जय जय बोल l दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | झारखंड में 1 जुलाई तक बढ़ाया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ,unlock 4 में कोई राहत नहीं, Posted: 23 Jun 2021 07:22 AM PDT झारखंड में 1 जुलाई तक बढ़ाया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह ,unlock 4 में कोई राहत नहीं,झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की खबर रांची : झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 1 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है . जैसे चल रहा था , उसको ही बनाये रखा जायेगा . शाम 4 बजे तक ही दुकानें , मॉल समेत अन्य सुविधाएं खुलेंगी . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और अन्य लोगों की देखरेख में हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया . किसी तरह का कोई बदलाव से इनकार कर दिया गया है . यह कहा गया है कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है . यह उम्मीद की जा रही थी कि समय में बढ़ोत्तरी होगी और इसका दायरा भी बढ़ाया जायेगा , लेकिन फिर से इसको बढ़ा दिया गया है . लेकिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है . इसके तहत 1 जुलाई 2021 की सुबह 6 बजे तक पहले की तरह ही लॉकडाउन रहेगा . सारी दुकानें शाम 4 बजे तक खुलेगी . दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | जमशेदपुर में नाबालिग गाड़ी चलाते मिले तो लगेगा 25 हजार रूपए जुर्माना , अभिभावक भी जायेंगे जेल , वाहन होगा जप्त| Posted: 23 Jun 2021 07:19 AM PDT जमशेदपुर में नाबालिग गाड़ी चलाते मिले तो लगेगा 25 हजार रूपए जुर्माना , अभिभावक भी जायेंगे जेल , वाहन होगा जप्त,झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की खबर जमशेदपुर : कोल्हान डीआइजी राजीव रंजन सिंह का कहना है कि अगर नाबालिग को गाड़ी देने पर 25 हजार रूपए जुर्माना लगेगा । इस मामले में अभिभावक भी जेल जाएंगे । जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट , एएसपी सिटी कुमार गौरव , ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह और आदित्यपुर थाना प्रभारी मौजूद थे । झारखंड सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में हुए बदलाव की समीक्षा की गई । कोल्हान डीआईजी ने बताया कि राज्य सरकार ने एमवी एक्ट में बदलाव किया है । इसके बाद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माने का प्रावधान है । कुछ नियम तोड़ने पर जेल भी हो सकती है । उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता है तो उसके विरुद्ध नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी । उसे गिरफ्तार करते हुए वाहन जब्त कर न्यायलय में अभियोजन प्रस्ताव भेजा जाएगा । कोई भी व्यक्ति रफ ड्राइविंग करते पकड़ा गया तो उसे भी जेल भेजा जाएगा । इस मामले में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना , वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना , गलत तरीके से ओवर टेक करना आदि शामिल है । इसके अलावा कोई भी व्यक्ति वाहन मालिक के बिना अनुमति के वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चे को वाहन चलाने देते है तो ऐसे अभिभावकों से 25 हजार रुपया जुर्माना लगाया जाएगा । वाहन चलाने वाले नाबालिग और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । इसके लिए अगले तीन दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | आज 24 जून 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से | Posted: 23 Jun 2021 07:13 AM PDT आज 24 जून 2021, गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से | श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग ☀ 24 जून 2021, गुरूवार ☀ पंचांग 🔅 तिथि पूर्णिमा रात्रि 12:01:26 🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा दिन 08:59:12 🔅 करण : विष्टि 13:52:01 बव 24:11:28 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग : शुभ 06:05:09 शुक्ल 26:15:08 🔅 वार गुरूवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:13:34 🔅 चन्द्रोदय 19:11:00 🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक - 09:11:28 तक 🔅 सूर्यास्त 18:47:29 🔅 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं 🔅 ऋतु वर्षा ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 13:58:05 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत ज्येष्ठ 🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:55:25 - 12:51:17 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त : 10:03:40 - 10:59:32 15:38:54 - 16:34:46 🔅 कंटक 15:38:54 - 16:34:46 🔅 यमघण्ट 06:20:11 - 07:16:03 🔅 राहु काल 14:08:07 - 15:52:52 🔅 कुलिक 10:03:40 - 10:59:32 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 17:30:39 - 18:26:31 🔅 यमगण्ड 05:24:18 - 07:09:04 🔅 गुलिक काल 08:53:50 - 10:38:35 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल दक्षिण ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ 🌹विशेष ~ स्नान-दान एवं व्रत की पूर्णिमा, संत कबीर जयन्ती, देव स्नान पूर्णिमा। 🌹 पं. प्रेम सागर पाण्डेय् राशिफल 24 जून 2021, गुरूवार मेष (Aries):बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध संवार पर रहेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन उत्तम फलकारक। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 वृष - जल्दबाजी और जिद अक्सर चूक करा देती है। समग्रता में सोच कर ही कोई निर्णय लें। कामकाज के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 मिथुन (Gemini):संपर्काें को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्याें में रुचि रहेगी। अनुशासन प्रियता और संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। बंधुजनों करीबी बढ़ेगी। दिन शुभ फलकारक। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 कर्क (Cancer):मांगलिक कार्याें में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों का साथ सुख सौख्य को बल देगा। संग्रह में रुचि लेंगे। मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। दिन उत्तम। शुभ रंग = पीला शुभ अंक " 9 सिंह (Leo):बाहर से कठोर और अंदर से सहज और सौंदर्यप्रिय बने रहेंगे। तेजी बनाए रखें। प्रभावशीलता और पूछपरख बढ़त पर रहेंगे। दिन कार्यगति बेहतर बनाए रखने में सहायक। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 कन्या (Virgo):सोच समझकर खर्च करें। अति उत्साह में गलत निवेश की आशंका है। विनम्रता रखें लेकिन चाटुकारों से बचें। कलाप्रियता बनी रहेगी। भाग्य सहयोगी। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 तुला (Libra):आर्थिक क्षेत्र से जुड़े कार्याें को समयपूर्व पूरा करने का प्रयास करें। बर्हिमुखता और व्यवहारिकता बढ़त पर रहेगी। जीत का प्रतिशत बेहतर रहेगा। दिन उत्तम। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 वृश्चिक (Scorpio):मान सम्मान में वृद्धि बनी रहेगी। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने में सफल रहे तो सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। पैतृक मामले हितकर रहेंगे। दिन शुभकर। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 धनु (Sagittarius):चहुंओर सफलता संभव है। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। विपक्ष शांत रहेगा। अतार्किक लेन देन से बचें। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 मकर (Capricorn):सेहत दुनिया की सबसे बड़ी नेमत है। यह जिसके पास है वह हर हाल खुश रह सकता है। अपनों का साथ बना रहेगा। आकस्मिकता से बचने अनुशासन अपनाएं। दिन सामान्य। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 कुंभ (Aquarius):निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। सामूहिक कार्याे में बेहतर करेंगे। दाम्पत्य प्रगाढ़ होगा। भूमि भवन के मामले हितकर रहेंगे। आवश्यक कार्याें को आज ही कर लें। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 मीन (Pisces):छेड़ेंगे किसी को नहीं। छोड़ेंगे भी किसी को नहीं। हो सके तो व्यर्थ के तर्क और मजाक से बचें। दिन सामान्य से शुभ। पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। विपरीत लिंग के लोगों से लाभ संभव है। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | स्वायत्तता पर प्रहार Posted: 23 Jun 2021 07:02 AM PDT स्वायत्तता पर प्रहारवटेसरकाका थोड़ी जल्दबाजी में थे। जल्दबाजी में तो मैं भी था, किन्तु फर्क इतना ही था हमदोनों की जल्दबाजी में कि मैं जिस ट्रेन से उतर रहा था, उसी ट्रेन पर उन्हें चढ़ना था। जैसा कि भारतीय-रेल-सेवा के अनुभवियों का मानना है कि रेल-यात्रा बिलकुल जोखिम और टेन्सन वाला मामला है, भले ही आप आरक्षित यात्री क्यों न हों। आरक्षित-अनारक्षित दोनों की समस्या में ज्यादा फर्क नहीं होता। वैसे भी ट्रेन की सीट संसद-परिषद की सीट से कम महत्वपूर्ण नहीं होती। सरकारी नौकरियों में एक तिहाई आरक्षित होता है, जब कि रेल-यात्रा शत-प्रतिशत आरक्षित वा संरक्षित हुआ करती है। धक्का-मुक्की करके, आगे बढ़कर खिड़की से रुमाल-गमछा, छाता-छड़ी, बैग-सैग फेंक कर सीट लूटना भी वोट लूटने से कम दिलशस्प नहीं है। फिर भी कोई गारंटी नहीं है कि भीड़ थमने पर, जब आप संरक्षित सीट के करीब पहुँचें तो आपका संरक्षक-सामान सही सलामत वहाँ हो ही। या तो वो नदारथ होगा या उसी पर कोई धृष्ट आरुढ़ होगा। फिर बात 'मुंहाठोंठी' से शुरु होकर हाथापायी पर आ जायेगी। इस बीच धर्म, दर्शन, समाजशास्त्र, नीतिशास्त्र सभी विषयों पर चर्चा भी हो ही जायेगी और अन्त में लोकतान्त्रिक व्यवस्था वाली नैतिकता-सिद्धान्त के तहत बीच का रास्ता निकलेगा कि वादी-प्रतिवादी दोनों उस सीट पर आधे-आधे के अधिकारी मान लिए जायेंगे। और फिर जीवन-यात्रा में पति-पत्नी इतना धैर्य पूर्वक समझौता करें ना करें, आप समझौता करने को मजबूर होते हैं पूरे सफर के दौरान । खैर, इतनी बातें तो फिजूल का ही कह गया। दरअसल काका के साथ रहते-रहते मेरी भी आदत कुछ वैसी ही हो चली है। कम शब्दों में कुछ कह ही नहीं पाता। बात इतनी ही है कि काका अचानक छोटी वाली राजधानी के आकस्मिक यात्रा पर निकल पड़े। काका कोई मंत्री-वंत्री तो हैं नहीं, जो इनकी यात्रा का ट्विटर-स्वीटर हैंडलिंग हो हैशटैग के साथ, फिर भी मेरे जैसा अदना आदमी तो आदतन पूछ ही देगा न—यात्रा की वजह। शटल-ट्रेन को चुँकि दस-बीस मिनट रुकना ही था, इसलिए सीट का टेन्सन समाप्त होते ही काका शुरु हो गए अपने अन्दाज में— " माना कि स्वायत्तता पर प्रहार बर्दास्त करने की चीज नहीं है। लोकतान्त्रिक परिपाटी के अनुसार इसके विरोध में कोई भी कदम उठाया जा सकता है। उठाया जाना भी चाहिए ही, किन्तु विरोध-मार्च करने से पहले स्वायत्तता की परिभाषा और सीमा को तो समझ ही लेना चाहिए। पिछले बहत्तर सालों में अभी तक ज्यादातर लोगों को स्वतन्त्रता की परिभाषा ही समझ नहीं आयी, फिर स्वायत्तता तो स्वभावतः थोड़ी टेढ़ीखीर है। ज्यादातर लोग निरंकुशता और मनमानेपन को ही स्वायत्तता समझे बैठे हैं और स्वतन्त्रता को इसका पर्याय। इस बात पर बहुत कम लोगों ने ही गौर फरमाया है कि हमारी स्वतन्त्रता 'सत्ता का हस्तान्तरण ' मात्र है। मुगलों से सत्ता छिन कर गोरंडों ने ली और फिर गोरंडों ने भारतीयों को स-शर्त अधिकृत किया। पेंच यहाँ भी फँसा हुआ है कि जिससे ली गयी उसे ही क्यों न दी गयी। सनातनी भारत को गैरभारत बनाने का पुरजोर प्रयास अपने-अपने अन्दाज में चलता रहा। नियमतः हिन्दूराष्ट्र होने में तब भी अड़चने थी, अब भी बाधाएं हैं। पापा-चाचा-मौसा-फूफा सब अपने-अपने ढंग से जुटे रहे सात दशकों से। मजे की बात ये है कि गो-पूजक भारत गो-मांस का सुख्यात व्यापारी है। क्यों न हो, जहाँ का वरिष्ठ सांसद ही शर्मसार होने के वजाय निर्लज्जता पूर्वक संसद में सवाल उठाता हो कि गो-हत्या बन्द हो जायेगी तो मेरा क्या होगा कालिया?—ऐसे में गो-संरक्षक शंकराचार्यों पर लाठीचार्ज होना कौन बड़ी बात है ! सत्तासीनों ने राष्ट्र को पुस्तैनी ज़ागीर समझ लिया और स्वतन्त्रता को निरंकुश-निरापद राजमुकुट। स्विसबैंक के खाते मोटे होते गए और संविधान के कारीगरों से कुछ करते-धरते न बना। असली खोट तो वहीं है— संविधान न हुआ 'पोलीबैग' हो गया—ठोस-लिक्विड-गैस कुछ भी ठूंस दो जब जितना जी चाहे। संशोधन पर संशोधन होते चले गए। अरे भई! कूड़े-कचरे में कितना साफ-सफाई करोगे? नया कुछ रचने की तो दृढ़ इच्छाशक्ति तो है नहीं। " काका की वयानबाजी पर ब्रेक लगाते हुए मैंने पूछा—क्यों काका आज अचानक पटना की यात्रा पर कैसे निकल पड़े? काका के होठों पर व्यंग्यात्मक चवन्नियाँ मुस्कान तैर गयी— "मैं फिर वही बात कहूँगा—न्यूज-यूज से तो अपडेट रहते नहीं हो और उल्टा सवाल हमसे करते हो। पंचायती राज वाले देश में नगरनिकायों का हाथ-पैर काटा जा रहा है। या यूँ कहो कि सीधे गला ही रेता जा रहा है। उनकी स्वायत्तता यानी की निरंकुशता खतरे में है और कहते हो कि पटना क्यों जा रहा हूँ।" सो तो है। किन्तु आप तो न विधायक हैं और न पार्षद और न मेयर-सेयर ही, नुक्कड़छाप नेता भी नहीं हैं, फिर पटना-यात्रा की ज़हमत क्यों उठा रहे हैं? गणमान्य लोग तो अपनी-अपनी ए.सी.गाड़ियों में जा रहे हैं और आप हैं कि शटल ट्रेन में धक्का-मुक्की वाला सफर कर रहे हैं। काका जरा इत्मिनान वाली सांसे भरे, फिर कहने लगे— " मैं स्वायत्तता की परिभाषा बूझने जा रहा हूँ। फिर उस पर प्रहार पर विचार करुँगा। दाहिनी ओर मनमाने शून्य बैठा कर खर्चों से लेकर नियुक्तियों तक का खाका तैयार होता था। कर्मक्षेत्र में इज़हार कम, इस्तहार ज्यादा के हिमाकती जनसेवक कितने दूध के धुले हैं, क्या किसी से छिपा है! " मैंने सिर हिलाते हुए कहा—बात ठीक कह रहे हैं काका। समस्या स्वायत्तता छिनने की नहीं है, निरंकुशता कमने की है। दरअसल स्वायत्तता पर प्रहार की बात नहीं है, बल्कि स्वायत्तता को हथियार बनाने की लत की बात है। कर्त्तव्यों को धत्ता बताकर, लोकतान्त्रिक अधिकारों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने वाली आदत पर पुनर्विचार है। किन्तु सोचने वाली बात है कि 'न खाऊँगा न खाने दूँगा' से भला कैसे काम चलेगा ! अब भला किसी एक का हाज़मा खराब हो जाए, तो क्या सब लोग पचनोल की गोली खाने लगें? नगरनिकाय हों या पंचायतें—लूट-खसोट की अर्थनीति का ककहरा तो यहीं से शुरु होता है न? दारोगा साहब जैसे अपराध महाविद्यालय के प्राचार्य होते हैं, उसी तरह पार्षद-मेयर लूटयूनिवर्सीटी के अन्डरट्रायल वी.सी. हैं। मुझे तो ऐसा ही लगता है। आपका क्या विचार है? दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | उत्तर प्रदेश के धर्मांतरण का संबंध आतंकवाद से और यह षड्यंत्र पूरे देश में होने के कारण प्रकरण की जांच 'एनआइए' को दें ! - हिन्दू जनजागृति समिति की मांग Posted: 23 Jun 2021 06:55 AM PDT दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल राज्यों में भी धर्मांतरण का षड्यंत्र !उत्तर प्रदेश के धर्मांतरण का संबंध आतंकवाद से और यह षड्यंत्र पूरे देश में होने के कारण प्रकरण की जांच 'एनआइए' को दें ! - हिन्दू जनजागृति समिति की मांगहाल ही में उत्तर प्रदेश के एक हजार हिंदुओं का धर्मांतरण करनेवाले दो मौलवियों को बंदी बनाया गया है । तदुपरांत हुई जांच में पाया गया कि उन्हें पाकिस्तान के गुप्तचर संगठन 'आइएसआइ' से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही थी, साथ ही उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल में भी धर्मांतरण का षड्यंत्र चल रहा है । कुछ समय पूर्व केरल में चार महिलाओं सहित कुछ पुरुष 'इसिस' में सहभागी हुए, वे सभी धर्मांतरित थे । संक्षेप में पूरे देश में हो रहे धर्मांतरण का संबंध आतंकवादी गतिविधियां और 'आइएसआइ' से है । इसलिए हिन्दू जनजागृति समिति ने मांग की है कि 'राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण' द्वारा (एनआइए द्वारा) इसकी विस्तृत जांच की जाए ।
इससे पूर्व भी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मुंबई के डॉ. जाकीर नाइक के 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' के दो सदस्य आतंकवाद विरोधी दल द्वारा पकडे जाने पर उन्होंने स्वीकार किया कि 700 हिन्दुओं का धर्मांतरण किया गया । उन्होंने प्रलोभन देकर तथा बुद्धिभेद (ब्रेनवॉश) कर धर्मांतरण किया । आज देश के अनेक राज्य धर्मांतरण प्रतिबंध कानून बना रहे हैं; परंतु तब भी धर्मांतरण के माध्यम से देशविरोधी गतिविधिया और आतंकवाद सिखाया जा रहा हो, तो उसे प्रतिबंधित करने के लिए मोदी सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर धर्मांतरण के विरोध में कठोर कानून बनाना चाहिए । धर्मांतरण के षड्यंत्र में सहभागी लोगों को 'आइएसआइ' तथा देश-विदेश से धनराशि मिल रही थी । ऐसे सभी की संपत्ति जब्त कर उन पर 'राष्ट्रीय सुरक्षा कानून' के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी, ऐसा उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित किया है । इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं । इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर भी केंद्र सरकार कठोर कार्यवाही करना आरंभ करे, ऐसी मांग श्री. रमेश शिंदे ने की है । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | वृद्धाश्रम में रोटरी चाणक्या बाँटे ज़रूरत के सामान Posted: 23 Jun 2021 02:51 AM PDT वृद्धाश्रम में रोटरी चाणक्या बाँटे ज़रूरत के सामानजितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना,
विश्व योग दिवस के अवसर पर रोटरी चाणक्या ने पटेल नगर स्थित वृद्धाश्रम सेवा कुटीर में जाकर वृद्ध महिलाओं, पुरुष के बीच उनके ज़रूरतों का सामान वितरित किया। इन सामानों में एक टीवी, वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों के लिए बाल्टी, मग ,बर्तन, चटाई और कई तरह के कपड़े जूते चप्पल छाता, टीवी शामिल थे।
रोटरी चाणक्य के सौजन्य से वृद्ध जरूरतमंदों के सहयोग के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद एवं जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन प्रसाद थी। उक्त पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने बुज़ुर्गों का ख्याल रखें, उनकी देखभाल करें। मौक़े पर रागिनी रंजन ने कहा कि वैसे बुजुर्गों की हम सब को मदद करनी चाहिए जिनकी देख भाल करने वाला कोई नहीं है। रोटरी चाणक्य के अध्यक्ष आशीष कुमार बंका एवं सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि ये हमसब का सौभाग्य है कि हमें कुछ जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा करने का मौक़ा मिला है। हम सब आगे भी ऐसा ही कुछ करते रहेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका डाक्टर नम्रता आनंद ने मौक़े पर कहा कि सच में हम भाग्यशाली हैं कि हमें आशीर्वाद देने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच हमारे बड़े बुजुर्ग हैं । हमें इनका सम्मान करना चाहिए और इनकी सेवा का मौका तलाशना चाहिए। समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद का कहना है कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है जिस कारण व सदैव तत्पर रहते हैं गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए। रोटरी चाणक्या के सेक्रेटरी संदीप चौधरी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी आन बान शान है अगर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होगी तभी हमारा जीवन भी सुखी संपन्न होगा। इसलिए आइए अपने बुजुर्गों का मान सम्मान करें एवं उनके चेहरे पर विभिन्न प्रयासों के द्वारा मुस्कुराहट लाए। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | कला-संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने के लिए जीकेसी और श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट समर्पित : श्रुति सिन्हा Posted: 23 Jun 2021 02:41 AM PDT कला-संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने के लिए जीकेसी और श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट समर्पित : श्रुति सिन्हा
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस और श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट के सौजन्य से कथक कार्यशाला ऋदम का आयोजन
अंतराष्ट्रीय कथक नत्यांगना श्रुति सिन्हा ने जीकेसी के सौजन्य से कथक कार्यशाला ऋदम का किया आयोजन
भारत की कला-संस्कृति की विश्व भर में अनूठी पहचान : राजीव रंजन प्रसाद
कला और संस्कृति के संरक्षण तथा विकास में जीकेसी का कला-संस्कृति प्रकोष्ठ प्रतिबद्ध : देव कुमार लाल
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23 जून ::
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) कला- संस्कृति प्रकोष्ठ और श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट के सौजन्य से कथक कार्यशाला ऋदम का आयोजन किया गया।
कथक कार्यशाला ऋदम में मुख्य अतिथि के तौर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शिरकत की। सत्र का संचालन आनंद सिन्हा ग्लोबल अध्यक्ष डिजिटल एवं टेक्नोलॉजी प्रकोष्ठ, ने किया। सत्र को जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रुति सिन्हा ने संबोधित किया, जो प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना हैं। कथक की कार्यशाला में श्रुति सिन्हा ने कथक नृत्य के महत्व को बताते हुए नमस्कार, तत्कार, लय, मुद्रा, कवित्त और गुरु वंदना सिखाया। कथक नृत्य.किस प्रकार से योग से जुड़ा हुआ है,एवं हमारे जीवन में कला का क्या महत्व है ,इस बारे में बताया गया। श्रुति सिन्हा यह भी बताया कि पूरे विश्व में भारत क्यों कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी है।
श्रुति सिन्हा ने कथक के महत्व को बताते हुए यह बताया कि किस तरह यह आपके जीवन में सकारात्मक सोच लाती है, यह आपका ध्यान केंद्रित करती है न भटकाती है। वह यह भी बताती है कला एक साधना है और इसमे पारंगत होने के लिए एक जीवन भी इसके लिए कम है।
प्रसाद ने कहा कि हमारे देश की कला और संस्कृति अन्य सभी देशों से भिन्न औ अनूठी पहचान लिये हुए है।हम भाग्यशाली हैं कि हमने भारत जैसे देश में जन्म लिया है जहां की कला-संस्कृति समूचे विश्व को आकृष्ट करती रही है। सदियों से हमारा सांस्कृतिक वैभव हमे गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करता रहा है। श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट के सौजन्य से कथक कार्यशाला ऋदम का आयोजन किया जाना निःसंदेह सराहनीय एव प्रशंसनीय है। इस पहल के लिए श्रीमती श्रुति सिन्हा और उनकी संस्था को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
श्रुति सिन्हा ने कहा कथक शब्द की उत्पत्ति कथा शब्द से हुई है, जिसका अर्थ एक कहानी से है।कथन को ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए इसमें स्वांग और मुद्राएं कदाचित बाद में जोड़ी गईं । इस प्रकार वर्णनात्मक नृत्य के एक सरल रूप का विकास हुआ और यह हमें आज कथक के रूप में दिखाई देने वाले इस नृत्य के विकास के कारणों को भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा भारतीय कला-संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को अक्षुण्ण रखने के लिए जीकेसी और उनकी संस्था श्रुति इंस्टीच्यूट ऑफ परफार्मिग आर्ट.पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है। भविष्य में इस जागरूकता अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और इस उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प करें, यह हमारी कामना है। आगामी सत्र की घोषणा शीघ्र हीं की जाएगी जो कला.और संस्कृति के विभिन्न आयाम से संबंधित होगी।
देव कुमार लाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कला संस्कृति प्रकोष्ठ,जीकेसी) ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान के पहलूओं मे उसकी संस्कृति भी महत्वपूर्ण होती है।हमारे देश की असली पहचान उसकी विविध कला-संस्कृति से है। जीकेसी का कला-संस्कृति प्रकोष्ठ कला और संस्कृति के संरक्षण तथा विकास में अहम भूमिका निभाता रहा है। भविष्य में ऐसे शैक्षणिक सत्र के आयोजन से समाज को सुदृढ़ सांस्कृतिक आयाम मिलेगा। इस.प्रारंभ के लिए श्रुति सिन्हा जी को शुभकानाएं एवं बधाई।
गौरतलब है कि पंडित मुन्ना लाल शुक्ला (कथक सम्राट प० बिरजू महाराज के भांजे) की शिष्या, दिल्ली कथक केंद्र से प्रशिक्षित एवं अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना श्रुति सिन्हा (निर्देशिका, सिपा SIPA) कथक की कार्यशाला ले रही हैं। श्रुति सिन्हा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं, वह तबला, पखावज, गायन,योग के साथ नई दिल्ली दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार हैं।SIPA बच्चों को कथक सिखाने के साथ गंधर्व महाविद्यालय से डिग्री भी प्रदान करती है। इस कोविड काल के दौरान बच्चों में कथक के द्वारा सकारात्मक सोच एवम प्रोत्साहन और नई ऊर्जा का संचार करती रहती है। कला के क्षेत्र में नए प्रयोग करती रहती हैं। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पौष्टिक किट वितरण Posted: 23 Jun 2021 01:51 AM PDT प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पौष्टिक किट वितरण खुसरूपुर - विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से गोविंदपुर में पौष्टिक किट का वितरण दिव्यांग एवं असहायों के बीच किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ आंनद प्रकाश ने किया । अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल मे फाउंडेशन ने बेहतर काम किया है । उन्होंने लोगो से अपील किया कि टीका अवश्य लगबाये । कोरोना को हराना है तो टीका जरूर लगबान है । इस मौके पर उपस्थित पर फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि पूरे देश मे यह नन्ही पहल की सुरुआत की गई । पच्चीस लोगो को कीट प्रदान किया गया है । उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । जरूरतमंद लोगों के साथ फाउंडेशन मजबूती से खड़ा है । कार्यक्रम में मुखिया कुमार विंदेश्वर सिंह,दिलीप कुमार, शिशुपाल, राजीव कुमार,देवांन्द, रूबी देवी,राखी कुमारी,सुजीत कुमार,विकाश कुमार समेत दर्जनों स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | जीवन एक मृगतृष्णा है Posted: 22 Jun 2021 09:53 PM PDT जीवन एक मृगतृष्णा हैआवश्यकता व्यक्ति की है सीमित रोटी, कपड़ा और मकान के निमित्त करता रहता दिखावे में खुद को झंकृत विलासिता की अंधी दौड़ में कर देता सब कुछ विस्मृत जीवन है एक मृगतृष्णा क्यों ढुंढता है राम और कृष्णा छोड़ मोह माया की यह तृष्णा पूर्ण होगी ईश्वर को पाने की एषणा मिलेंगे राहों में अनेक राहगीर कहीं अमीर तो कहीं फ़कीर मत मार लोभ- लालसा के तीर बदल न सकेगा तू किस्मत की लकीर निस्वार्थता की थाम तू कमान गर्व न कर पाकर तू झूठी शान मत कर अपनी खूबियों का बखान सूना रह जाएगा तेरा मकान दीन-दुखियों से मत कर हरकत होगी तेरे घर में बरकत बन जा वृक्षों में मुख्य अश्वत्थ स्वीकार कर यह सत्य शाश्वत। स्वरचित डॉ राखी गुप्ता दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | हम कहबे करsब (मगही कथा ) Posted: 22 Jun 2021 09:46 PM PDT हम कहबे करsब (मगही कथा धारा)✒️--:भारतका एक ब्राह्मण. संजय कुमार मिश्र 'अणु' सबरे सबेरे मोबाइल टुनटुनाय लगल।देखली टेटिहा के कौल हे।न चाहते भी उठवली।पांव लगी के बाद बात खुलल।टेटिहा कहे लगल -- एगो काम हे।हम तो सब करके थक गेली।तबs अपने के इयाद परल।हमहुं कहली--कहs। टेटिहा कहे लगल -- हमर एगो जेजमान हे।ओकर घरे से सब समान धयले-धयले गायब हो जा रहल हे।बड़ी उपचार करवयलक लेकिन कोई लाभ न भेल।हमरा कहलक तो हमहु दु चार टान ली लेकिन समस्या बनले हे।उ हमरा रोज-रोज पुछे लगल।हम हाथ-गोड खडा कर देली तो कहलक की जदि कोई जानकर हे अपने के नजर में तs हमरा बताईं।एह लेल हम अपनहीं के बारे में कह देली।देखीं अब हमर लाज बचाईं।न गर कुछ होएत तो ओकरा पईसा तो लौटावे परी हमरा।एह से अपने ई काम बना देईं तो जय-जयकार होई। गुदर बाबा टेटिहा के बात सुन के गदगदा गेलन।कहलन हमरा बात कराव।सुनते टेटिहा नंबर लगा के जजमान से बात करववलक।गुदर बाबा बइठले बइठले सब समझा देलन ओकरा। जेजमान तो गुदर बाबा के बाते सुनके बमबमा गेल।जब खर्चाबारी के बात होएल तो टेटिहा कहलक हम ओकरा समझा देबs अपने के कुछ कहे के जरूरी न हे बस पहुंच के काम बना देईं बस।गुदर बाबा टेटिहा के बतवलन हम ई काम करें में दस हजार लेम।टेटिहा कहलक ठीक हे देली।पांच दिन बाद जाय के प्रोग्राम बन गेल। चार दिन बीत गेल।पचवां दिन टेटिहा गाडी लेके गुदर बाबा के घरे आ गेल।भोजन भात के बाद श्रीगणेश भेल।गुदर बाबा के साथे एगो लटकन रह हल ओहु साथे लग गेल।टेटिहा खुदे गाड़ी हाके लगल।रास्ता में टेटिहा कहलक की टिल्हा पर दु लोग हमर इंतजार में हथ कहीं तs उनकरो लपेट लेल जाय।काहे न कहs के गुदर बाबा अपन मुडी हिला देलन।बात हल की दिन भर में काम करके लवटहुं ला हे पर टिल्हे पहुंचईत दिन डूब गेल। जेजमान तबडतोड फोन करे लगल।हमनी पहुंचली रात के आठ बजे।लगल जजमान पुछे तो टेटिहा कहलक --ऐतना जाम!एतना जाम की मत पुंछी हमरा इनकर घरे जाय में छौ घंटा लग गेल।बाबा भी घरे न हलन।दु घंटा इनकर घरे ठहरे परsल।ओने से आवहुं में ओतने फजिहत।का करब?होबे करs हे।चलs जल्दी-जल्दी काम करs।सब होते हवाते एक बज गेल।टेटिहा अपन डेरा में ले गेल।हमनी रात गुजरली।सबरे निकले के बात हल।टेटिहा कहीं निकल गेल कि हम आवईत ही कह के आएल दु बजे दिन में।गुदर बाबा के मिजाज तो एकदम पकपकाय हल।आवते कहल -- माफ करब! तनी ओने चल गेली हल।ओने मतलब? लटकन गुदर बाबा से पुछलक -- का बाबा ई टेटिहा के हे?काहेला एकर फेर में पर गेली।ई तs देखही में चार सौ बीस हे।एकरा पर भरोसा मतलब नरक के रस्ता।गुदर बाबा चुप रहेंके इशारा कएलन।बाद में बतबव लटकन।बड़ी बड़ी खीस्सा हे। वलिदाद अरवल (बिहार) दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | यह अलग बात है ...... Posted: 22 Jun 2021 09:40 PM PDT यह अलग बात है ......मेरे गाँव में इस बरस भी सूखा पडा, यह बात मैंने अखबारों में पढ़ी।
यह अलग बात है कि इस बरसात में ही फुलवा की झोपड़ी बह गई, बिरजू के घर की दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर उसकी माँ मर गई। गाँव का एक मात्र प्राइमरी स्कूल दस दिन से बंद है, बरसात से परेशान लोगों के लिए वह ही तो आश्रय स्थल है।
कुछ अधिकारियों ने सूखा ग्रस्त गाँव का दौर किया है, यह खबर भी मैंने अखबारों में ही पढ़ी। यह अलग बात है कि सारा गाँव पानी की वजह से हर और से कटा है। पानी की कमी से धान की फसल सूख गई है, नईम खान की बेवा भूख से मर गई है, ईलम हरिजन की भैंस भी प्यासी ही चल बसी है। गाँव में भारी तबाही है, सूखे से किसानों की जान पर बन आई है, अधिकारियों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई है। यह खबर भी अखबारों में ही प्रमुखता से आई है।
यह अलग बात है कि मेरे गाँव में किसी नईम खान का घर नहीं है, इलम हरिजन के पास भैंस तो क्या रहने को छप्पर भी नहीं है। सरकार ने अधिकारियों की रिपोर्ट पर चिंता जताई है, सहायता हेतु भारी भरकम सामग्री जुटाई है, मुवावजा भी देना तय भरपूर है, चुनाव का मामला सामने हुजुर है।
सूखे की समस्या से अवगत कराने के लिए मंत्री जी का दौरा निर्धारित किया गया है, ठहरने के लिये उनके शहर में प्रबन्ध किया गया है। गाँव के प्रधान से पूरा ब्यौरा लिया गया है, रहत सामग्री का वितरण भी मंत्री जी ने स्वयं किया है, अखबार में इस आशय का मय फोटो समाचार छपा है। यह अलग बात है प्रधान को बदले में फिर से टिकट का आश्वासन दिया गया है। राहत सामग्री को बेच दिया गया है, मंत्री जी के स्वागत में जश्न मनाया गया है, कल तक जो मुख्य अधिकारी बदनाम हो गया था, मंत्री जी की सेवा कर अभयदान हो गया है। यह खबर भी अखबार में ही आई है मंत्री जी ने उस अधिकारी की कर्त्तव्य निष्ठा की बात पत्रकारों को सुनाई है। यह अलग बात है कि अब अखबारों में झूठी खबरों को पढ़ते -पढ़ते मेरी आँखें पथराने लगी हैं, मेरी जुबान को भी लकवा मार गया है, सारे देश को भ्रष्टाचार का बुखार हो गया है।
डॉ अ कीर्तिवर्धन दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | पढ़ुए की पहचान Posted: 22 Jun 2021 08:39 AM PDT पढ़ुए की पहचानएक अनपढ़-भोलेभाले देहाती को एक पढ़े-लिखे, तेज-तरार शहरी आदमी से मुलाकात हुयी । भोले ग्रामीड़ पर अपनी धाक जमाते हुए उसने शहरी-संस्कृति और पढ़ाई-लिखाई के बारे में बहुत कुछ उपदेश दिया, जिसका अन्तिम निचोड़ था – " तुम तो निरक्षरभट्टाचार्य रह गए । जीवन गुजार दिए निरे देहात में हल-बैल,गाय-भैंस के साथ । कम से कम अपने बच्चे को तो शहर भेज कर अच्छी शिक्षा दिलाओ । कहो तो तुम्हारे वेटे को शहर भेजने,रहने-खाने,पढ़ने की व्यवस्था करा दूं । मेरे कई मित्र हैं शहरों में । विश्वासी घरेलू नौकरों की बहुत कमी रहती है शहरों में । किसी बंगले पर रखवा दूंगा । जरुरत की सारी व्यवस्था मिल जायेगी । खाली समय में कुछ पढ़-लिख भी लेगा । हो सकता है होशियारी करे और मितव्ययिता वरते तो कुछ पैसे बचा कर तुम्हारे लिए भी भेज दे । " देहाती तो देहाती होता है – भीतर-बाहर बिलकुल निर्मल । शहरी बाबू की बातों में आ गया । अगले ही दिन शहर जाने की तैयारी हो गयी । रोती-कलपती माँ और मुरझाये चेहरे वाले बाप का पंवलग्गी कर बेटा शहर चला गया । हाँ जाते-जाते इतना जरुर कहा कि यदि वह पढ़-लिख कर काबिल बन गया तो माँ-बाप,भाई-बहन सबको लेकर शहर चला जायेगा । खुद चिट्ठियां लिखने तो आती नहीं थी, इस कारण अपने मालिक से ही हालचाल लिखवाकर हर दस-पन्द्रह दिनों पर दे दिया करता । करीब छः महीने तक ये सिलसिला जारी रहा । फिर धीरे-धीरे चिट्ठियों का अन्तराल बढ़ने लगा । पूरे दो साल बाद बेटा घर आया । माँ-बाप,भाई-बहन सबके लिए कुछ न कुछ जरुरी सामान लेकर आया । कुछ नगदी माँ के हाथों में दिए । बड़ा खुशमिज़ाज दीखा । देहाती पिता के एक देहाती मित्र ने शहर से आए वेटे का हालचाल पूछा—" इतने दिनों पर शहर से आया है । बाबुआ कुछ पढ़ा-लिखा ?" बाप ने सहज भाव से उत्तर दिया— " मैं अनपढ़-गंवार उसकी पढ़ाई-लिखाई की जाँच कैसे करुँ ? मुझे कुछ खास समझ नहीं है, किन्तु इतना फर्क जरुर देख रहा हूँ कि पहले कहीं बाहर से लौटता था तो दोनों हाथों से दोनों पैर छूकर पंवल्लग्गी करता था । इस बार आया तो ठेहुना छूआ । और हाँ, दूसरी बात ये गौर कर रहा हूँ कि जो पहले कहीं किनारे एकान्त में जाकर बाकायदा बैठ कर पेशाब करता था । इसबार देखता हूँ खड़े-खड़े मुतैया कर रहा है । और तीसरी बात ये देख रहा हूँ कि पहले यहां रहता था तो पाटी पर साथ-साथ बैठ कर खाना खाता था । इस बार देखता हूँ कि हाथ में थाली लेकर घूम-घूम कर खाता है । मां ने पूछा तो कहने लगा कि शहर में लोग ऐसा ही करते हैं । लगता है कुछ तो जरुर पढ़-लिख गया इतने दिनों में । " समय गुजरा । शहरी बेटा अगले वर्ष फिर वापस गांव आया । देहाती लोग समाचार के लिए कुछ ज्यादा ही उत्सुक रहा करते हैं । इस बार कई ग्रामिड़ों ने हालचाल पूछा । सीधे-साधे बाप का सीधा-साधा जबाव मिला— " इस बार आया तो एक हाथ उठा कर दूर से ही सलाम बोला । न कोई सामान लेकर आया किसी के लिए और न माँ के हाथ में पैसे ही दिया । विशेष पूछने पर झंझुआकर बोला – " बकबक मत कर बुढ़िया । ज्यादे टें-टें करबें त टेंटुआ दबा देबऊ । अपन शादी-वादी के जुगाड़ में पैसा जुटा रहल हिओ । तोहनी के उहईं वृद्धाश्रम में रहे के इन्तजाम करवा देबऊ । " देहाती बाप के आँखों में बुझते दीए वाली अजीब सी चमक थी – " अब पक्का विश्वास हो गया कि बाबुआ एकदम पढ़-लिख गया है । " दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | चाचा को गद्दार साबित करने के लिए चिराग का मास्टर प्लान, पिता के जन्मदिवस पर हाजीपुर से शुरू करेंगे ‘आशीर्वाद यात्रा’, पूरे बिहार से हो कर गुजरेगी ये यात्रा Posted: 22 Jun 2021 08:10 AM PDT चाचा को गद्दार साबित करने के लिए चिराग का मास्टर प्लान, पिता के जन्मदिवस पर हाजीपुर से शुरू करेंगे 'आशीर्वाद यात्रा', पूरे बिहार से हो कर गुजरेगी ये यात्राहमारे संवाददाता पियूष रंजन की रिपोर्ट लोजपा में रार अब तक ख़त्म नहीं हुई है. पार्टी हाथ से निकल जाने के बाद भी चिराग पासवान ने हिम्मत नहीं हारी है और लोजपा पर कब्जे की लड़ाई अब भी जारी है. पार्टी पर अपनी पकड़ वापस पाने के लिए चिराग अब नयी रणनीति पर काम कर रहे हैं. उसी के तहत उन्होंने आज दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन किया. उन्होंने आज कार्यकारिणी की बैठक की और उसकी तस्वीरें मीडिया में जारी भी की. इस सबका मकसद बस ये था कि वो ये जाता सके कि भले ही चाचा ने गद्दारी की हो लेकिन पार्टी पर अब भी उनकी पकड़ है. चाचा पशुपति परस ने सांसदों के साथ मिलकर पार्टी को अपने कब्जे में ले लिया और लोकसभा अध्यक्ष ने उनके गुट को मान्यता दे दी हो. पार्टी के चार सांसद पशुपति पारस के साथ चले गए. उन्होंने पारस को अपना नेता चुन लिया. पारस राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और संसदीय दल के नेता भी बना दिए गए. लेकिन उनके लिए आगे की राह इतनी आसान नही क्योंकि चिराग समर्थकों ने अब सड़क पर उतर कर पशुपति परस के कदम का विरोध करने का फैसला कर लिया है.चिराग पासवान ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए पूरे बिहार में आशीर्वाद यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस यात्रा की शुरुआत 5 जुलाई से हाजीपुर से होगी. 5 जुलाई को चिराग के पिता रामविलास पासवान की जयंती है और हाजीपुर उनका संसदीय क्षेत्र रहा है. हाजीपुर का प्रतिनिधित्व अब पशुपति परस करते हैं. अपनी आशीर्वाद यात्रा के जरिये चिराग अपने चाचा को गद्दार साबित करने की कोशिश करेंगे. चिराग पासवान ने कहा, 'मेरे पिता की जयंती 5 जुलाई को है. मेरे पिता और चाचा अब मेरे साथ नहीं हैं. इसलिए हमने हाजीपुर से 5 जुलाई को 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने का फैसला लिया है. यह यात्रा बिहार के सभी जिलों से होकर गुजरेगी. हमें लोगों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.' दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | आज 23 जून 2021, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से | Posted: 22 Jun 2021 08:05 AM PDT आज 23 जून 2021, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से | श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग ☀ 23 जून 2021, बुधवार ☀ पंचांग 🔅 तिथि : चतुर्दशी रात्रि 02:22:08 🔅 नक्षत्र अनुराधा दिन 10:36:14 🔅 करण : तैतिल 07:01:44 गर 17:18:15 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग साघ्य 09:59:24 🔅 वार बुधवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:13:36 🔅 चन्द्रोदय 18:00:59 🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक 🔅 सूर्यास्त 18:47:31 🔅 चन्द्रास्त 28:36:00 🔅 ऋतु वर्षा ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 13:58:10 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत ज्येष्ठ 🔅 मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित कोई नहीं ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 11:55:12 - 12:51:05 🔅 कंटक 17:30:28 - 18:26:21 🔅 यमघण्ट 08:11:41 - 09:07:34 🔅 राहु काल 12:23:09 - 14:07:55 🔅 कुलिक 11:55:12 - 12:51:05 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 06:19:56 - 07:15:49 🔅 यमगण्ड 07:08:50 - 08:53:36 🔅 गुलिक काल 10:38:22 - 12:23:09 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल उत्तर ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ पं. प्रेम सागर पाण्डेय् राशिफल 23 जून 2021, बुधवार मेष (Aries):लाभ के अवसर बेहतर बने रहेंगे। करियर कारोबार में उछाल बना रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। !भीड़-भाड़ से भी दुरी बनाना आवश्यक है। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 वृष - जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सभी का साथ कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ाएगा। संपत्ति के मामले बनेंगे। सुख बढ़त पर रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह कोरोना संक्रमित लोगों से दूर रहें। शुभ अंक = हरा शुभ अंक : 3 मिथुन (Gemini):श्रेष्ठ अवसरों को भुनाने की कला जानने वाला ही सर्वाधिक सफल होता है। भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कर्क (Cancer):अभिमान व्यक्तित्व को घुन के समान नुकसान पहुंचाता है। कार्यों को सहजता से लें। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। अपने सहयोगी रहेंगे। दिन आकस्मिकता बनाए रखने वाला। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 सिंह - पारिवारिक मामले संवार पर रहेंगे। करीबियों को साथ लेकर चलने से सहजता और सुख दोनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी बेहतर करेगा। धैर्य से आगे बढ़ते रहें। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 कन्या (Virgo):शत्रु मित्र का भेद पहचानना आवश्यक है। जरूरी नहीं कि जो विरोधी हों वे शत्रु ही हों। नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। संघर्ष से सफलता मिलेगी। दिन सामान्य। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 तुला (Libra):मन की बात करने के लिए शुभ दिन है। प्रियजन के साथ स्मरणीय समय बिता सकते हैं। नए लोगों से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ। शुभ रंग = फीरोजा़ शुभ अंक : 6 वृश्चिक (Scorpio):सही होना और सही ढंग से प्रस्तुति देने में फर्क है। जल्दबाजी और जिद बात बिगाड़ सकती है। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। दिन सामान्य। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 8 धनु (Sagittarius):संबंधों और संपर्कों का लाभ मिलेगा। उन्नति के अवसर पहचानने और अमल बढ़ाने की जरूरत है। आलस्य से बचें। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन शुभकारक। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 मकर (Capricorn):व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। अपनों का साथ उल्लेखनीय निर्णयों में सहायक हो सकता है। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कुंभ (Aquarius):कठिनाईयों को सहजता से पार करते हुए तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रभावशीलता और सृजनात्मकता को बल मिलेगा। करीबियों की चर्चा का केंद्र बने रह सकते हैं। दिन उत्तम। शुभ रंग = नीला शुभ अंक : 7 मीन (Pisces):शुभ कार्यों में क्षमता से अधिक खर्च हो सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। ठगों से सतर्क रहें। जल्दबाजी से बचें। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 पं. प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने लॉन्च किया 'निरोग' गेम, खेल-खेल में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करेगा 'निरोग' Posted: 22 Jun 2021 07:10 AM PDT उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने लॉन्च किया 'निरोग' गेम, खेल-खेल में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करेगा 'निरोग'झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की खबर - गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है 'निरोग', जिला प्रशासन के सहयोग से प्लाइंग आंट्स स्टूडियो जगुआर क्रिएटिव की टीम ने डिजाइन किया है गेम
- एनजीओ 'ग्रीन कैप' को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए दिया गया प्रशस्ति पत्र
- मस्कट 'हुदहुद' की पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, कोरोना काल में सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता को लेकर 'हुदहुद' की थी महत्वपूर्ण भूमिका
- सक्सेस स्टोरी के लिए कृषि विभाग तथा प्रेस रिजील संकलन में पोटका, घाटशिला, बहरागोड़ा एवं मानगो नगर निगम के पीआर पर्सन को किया गया सम्मानित
- जिले में IEC एक्टिविटी के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को किया गया सम्मानित
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार ने समाहरणालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में 'निरोग' गेम को लॉन्च किया । यह गेम खेल-खेल में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उचित व्यवहार अपनाने के प्रति जागरूक करेगा । मौके पर जिला उपायुक्त ने 'निरोग' गेम डिजाइन करने वाली प्लाइंग आंट्स स्टूडियो की टीम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि खेल-खेल में लोगों को जागरूक किया जाए तो इससे बेहतर और किया होगा । उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ जिलेवासियों के सामूहिक प्रयास एवं जागरूकता का परिणाम है कि जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हुआ है। ऐसे में तीसरे लहर की संभावनाओं को देखते हुए हमारा प्रयास है कि जन जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों को निरंतर कोविड अनुचित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते रहें ताकि कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर से पूर्वी सिंहभूम जिला सुरक्षित रह सके।
इस मौके पर एनजीओ ग्रीन कैप के माध्यम से जिला प्रशासन को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए सुधीर मेहता(President Mahratta Chamber of Commerce Industries & Agriculture) को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सुधीर मेहता के स्थान पर ग्रीन कैप एनजीओ के प्रतिनिधि ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
कोविड-19 के पहले लहर में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता हेतु तत्कालीन जिला उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की पहल पर जिला प्रशासन ने मस्कट 'हुदहुद' लॉन्च किया था। पूरे कोरोनाकाल में मॉल, बाजार, दुकान एवं अन्य सार्वजिनक स्थलों पर मस्कट 'हुदहुद' के संदेश(बैनर-पोस्टर, शॉट फिल्म, वीडियो मैसेज) से लोगों में जन जागरूकता लाई गई । जिले में IEC(Information, Education and Communication) एक्टिविटी के बेहतर क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित करते हुए लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर लक्ष्मी पूर्ति को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही हुदहुद टीम में शामिल रहे प्रो. गिरिधर रामचंद्रन, ईतिशा द्विवेदी, विजिश कुरूप, प्रशांत पवार, जॉयब्रतो दत्ता, व अभीनित कृष्णा को प्रशस्ति पत्र देकर जिला उपायुक्त ने सम्मानित किया ।
▪️सक्सेस स्टोरी के लिए जिला कृषि पदाधिकारी तथा प्रखंड एवं नगर निकाय से बेहतर प्रेस रिलीज संकलन करने वाले पीआर पर्सन को मिला प्रशस्ति पत्र
जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन की विभागीय गतिविधियों एवं प्रखंड तथा निकाय स्तर में किए जा रहे प्रशासनिक क्रिया कलापों को प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रूप तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक संप्रेषित किया जाता है। प्राथमिक रूप से पीआर पर्सन का रोल प्रेस रिलीज के संकलन में काफी महत्वपूर्ण होता है ताकि जन जन तक जिला प्रशासन की बात पहुंचे। सक्सेस स्टोरी उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि विभाग की सराहना की गई, इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी ने उपायुक्त के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया ।
प्रखंड/निकाय स्तर पर बेहतर प्रेस रिलीज संकलन करने वाले पोटका के पीआर पर्सन संजय कुमार सिंह, घाटशिला की अंकिता सिन्हा तथा बहरागोड़ा के पीआर पर्सन तरूण कुमार एवं मानगो नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए इनकी हौसलाअफजाई की गई। इस मौके पर उपायुक्त ने संवाद संप्रेषण की महत्ता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हाल ही में हमने देखा कि किस तरह 'यास' तूफान की चुनौतियों से निपटने तथा मिनट-टू-मिनट किए जा रहे प्रशासनिक इंतजामों से किस तरह लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जाता रहा ताकि कोई उहापोह की स्थिति उत्पन्न नहीं हो । उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन विभिन्न सोशल मिडिया के माध्यम से किस सेंटर पर, किन लोगों को तथा कितना वैक्सीन का डोज उपलब्ध है इसकी जानकारी निरंतर प्रेस से साझा की जा रही है जिससे जिला प्रशासन को भी विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहूलियत हुई है। उन्होने कहा कि नियत समय में किसी संवाद को संप्रेषित करना ताकि लक्षित वर्ग तक बात पहुंचे, इस दिशा में पब्लिक रिलेशन का रोल काफी अहम होता है जिसमें सभी पीआर पर्सन तथा विभागीय नोडल पदाधिकारियों के सहयोग से जिला जनसंपर्क कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि आगे भी इससे अपेक्षित गुणात्मक सुधार लाते हुए और बेहतर किया जाए । इस मौके पर जिला उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायतों के बेहतर निष्पादन के लिए Grievance Redressal Portal बनाने का प्रयास है ताकि जनशिकायतों पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए विभागीय समन्वय से उचित निष्पादन किया जा सके । Grievance Redressal Portal पर प्राप्त शिकायतों को प्रतिदिन एनं साप्ताहिक समीक्षा करते हुए नोडल पदाधिकारी इसका समाधान करेंगे।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, एसडीएम धालभूम श्री नीतीश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा अन्य उपस्थित थे । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में पांच एजेंडों पर निर्णय लिया गया। Posted: 22 Jun 2021 06:53 AM PDT आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में पांच एजेंडों पर निर्णय लिया गया।आज सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 05 (पांच) एजेंडों पर निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा बताया गया कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (गव्य विकास) के बिहार गव्य संवर्ग में भर्ती/प्रोन्नति को विनियमित करने हेतु बिहार गव्य संवर्ग भर्ती (संशोधन) नियमावली, 2021 की स्वीकृति दी गई।
ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत राज्य के कुल 08 (आठ) प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह -आवासीय भवन, निरीक्षण कमरा एवं परिसर विकास योजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन एवं 02 (दो) प्रखंडों में आवास एवं परिसर विकास योजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन तथा कुल 02 (दो) प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह- आवासीय भवन, निरीक्षण कमरा एवं परिसर विकास योजना के निर्माण हेतु कुल प्राक्कलन राशि 1,87,40,00,000/-(एक अरब सतासी करोड़ चालीस लाख) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अन्तर्गत राज्य मुख्यालय स्तर पर अनुसंधान प्रबोधन कोषांग (प्दअमेजपहंजपवद डवदपजवतपदह ब्मसस) गठन हेतु पुलिस अधीक्षक-01 पद, पुलिस उपाधीक्षक-07 पद, पुलिस निरीक्षक-13 पद, आशु स०अ०नि०-08 पद, कम्प्यूटर संचालक-21 पद, सिपाही-11 पद एवं चालक सिपाही-08 पद सहित कुल 69 पदों का सृजन क्रमशः वेतन स्तर-12, 9, 7, 5, 3, 3 एवं वेतन स्तर-3 में करने की स्वीकृति दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत सुशासन के कार्यक्रम (2020-2025) के तहत सात निश्चय-2 में शामिल ''सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा'' अन्तर्गत हृदय मेें छेद के साथ जन्में बच्चों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था हेतु स्वीकृत ''बाल हृदय योजना'' में निर्धारित परिवहन की राशि में संशोधन की स्वीकृति दी गई। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अन्तर्गत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा अधिष्ठापित जलापूर्ति योजनाओं के संचालन, रख-रखाव एवं अनुरक्षण हेतु अनुदेश की स्वीकृति प्रदान की गई। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 76वीं बैठक में हुए शामिल Posted: 22 Jun 2021 06:48 AM PDT मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 76वीं बैठक में हुए शामिलबैठक में मुख्य रूप से लिए गये निर्णय - - हर ग्राम पंचायतों में बैंकों की शाखा खोली जाए।
- सी0डी0 रेषियो बढ़ाएं और इसे राष्ट्रीय स्तर के लक्ष्य तक लाने की कोशिश करें।
- विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य योजनाओं में भी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार के विकास में बैंक अपनी सहभागिता और बढ़ायें।
- अगले वर्ष के लिए ए0सी0पी0 (एनुअल क्रेडिट प्लान) का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करें।
- एम0एस0एम0ई0 के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं हैं। इसको बढ़ावा देने के लिए बैंकों का सहयोग जरूरी है।
- आयोजित बैठकों में निर्धारित किये गये लक्ष्य पर गंभीरता से अमल हो।
- बैंकों की शाखा खुलेंगी, बैंकों का विस्तार होगा तो न सिर्फ राज्य और देश का विकास होगा बल्कि बैंकों का खुद का भी विकास होगा।
- सभी परस्पर सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करें।
- बैंकों की सुरक्षा के लिए हमलोग पूरे तौर पर गंभीर हैं। कहीं कोई घटना घटती है तो गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।
- बैंकों में काम करने वाले और बैंक में आने जाने वाले लोगों को कोविड एपरोप्रियेट विहेवियर का पालन करना चाहिए और समय-समय पर जांच सभी कराते रहें। सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
पटना, 22 जून 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 76वीं बैठक में शामिल हुए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज 76वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एस0एल0बी0सी0) की बैठक में शामिल होने का मौका मिला है। हर साल होने वाली एस0एल0बी0सी0 की पहली बैठक में अधिकतर बार मैं शामिल हुआ हूं। पिछले वर्ष 15 जून को एस0एल0बी0सी0 की बैठक में भी शामिल हुआ था। आज की बैठक में एस0बी0आई0 के मुख्य महाप्रबंधक, रिजर्व बैंक के महा प्रबंधक एवं प्रभारी, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने चर्चा के दौरान कई बातों की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है। देश और बिहार में भी कोरोना संक्रमण के दर में गिरावट आयी है। कोरोना संक्रमण के मामले में बिहार देश में 21 वें स्थान पर है जबकि आबादी के दृष्टिकोण से तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हमलोग टीकाकरण के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी को इसके लिए विशेषतौर पर बधाई देता हूं कि सबका मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। हमलोगों ने कल से टीकाकरण के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया, जिस दौरान गरीब असहाय लोगों को भोजन आदि का प्रबंध किया गया। विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य योजनाओं में भी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार के विकास में बैंक अपनी सहभागिता और बढ़ायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 में राज्य का क्रेडिट डिपॉजिट रेषियो 46.40 प्रतिशत रहा है। जबकि पूरे देश का 76.5 प्रतिशत रहा है। इस मामले में लक्ष्य से हमलोग काफी पीछे हैं। राष्ट्रीय स्तर तक सी0डी0 रेषियो के लक्ष्य को लाने की कोशिश करें। यहां के लोगों का पैसा यहां के बैंकों में जमा होता है। जबकि यहां का पैसा विकसित राज्यों में चला जाता है। बिहार के लोगों का बैंकों पर पूरा भरोसा है, जिस कारण वे अपना पैसा बैंकों में रखते हैं। कुछ राज्य ऐसे हैं जिसका सी0डी0 रेषियो 100 प्रतिशत से ऊपर है। बिहार के कई जिलों में लक्ष्य से काफी कम सी0डी0 रेषियो है। राज्य की राजधानी पटना जो काफी एक्टिविटी वाला जिला है जिसका सी0डी0 रेषियो 39.22 प्रतिशत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 में एनुअल क्रेडिट प्लान (ए0सी0पी0) का लक्ष्य 1 लाख 54 हजार 500 करोड़ रखा गया था, जिसका 87.86 प्रतिशत, 1 लाख 27 हजार 161 करोड़ रुपये खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य कृषि क्षेत्र के लिए 47 हजार 778 करोड़ रुपये जबकि एग्रिकल्चर अलायड क्षेत्र में 917 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो कि लक्ष्य से कम है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के लिए ए0सी0पी0 का लक्ष्य 1 लाख 61 हजार 500 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए 51 हजार 500 करोड़ रुपये तथा एग्रिकल्चर अलायड के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें उम्मीद है इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं हैं। हमलोगों के सरकार में आने से पहले राज्य में पुलों, सड़कों, संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। हमलोगों को जब से काम करने का मौका मिला है, विकास के कई कार्य किए गए हैं। राज्य में उस तरह उद्योग की प्रगति नहीं हुई जैसा हमलोग चाहते हैं, लेकिन राज्य में व्यापार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए आपके सहयोग की जरुरत है। अगले वर्ष के ए0सी0पी0 में एम0एस0एम0ई0 के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, मेरा निवेदन है कि इसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का जो पैसा यहां जमा है उसी का हिस्सा आपको लगाना है। मेडिकल के क्षेत्र में तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इथेनॉल के उत्पादन के लिए हमलोग वर्ष 2007 से ही प्रयासरत हैं। बिहार में इथेनॉल उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं इसके लिए कई प्रस्ताव आ रहे हैं, जिसमें आपके सहयोग की जरुरत है। राज्य में उद्योंगों को बढ़ावा के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लायी गई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए श्रमिकों को यहीं पर रहकर काम करने की व्यवस्था की जा रही है। हमलोग इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पश्चिम चंपारण में कुछ श्रमिक सामूहिक तौर पर बेहतर काम कर एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है और इससे 1 करोड़ 27 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। जीविका समूहों की बैंकों द्वारा मदद करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि 5000 हजार की आबादी पर बैंकों की शाखा खोलने की आपलोगों की योजना नहीं पूरी हो पा रही है। हम शुरु से कहते आ रहे हैं कि हरेक ग्राम पंचायतों में बैंकों की एक शाखा खोली जाए। हमारे यहां औसत ग्राम पंचायत की आबादी 11 हजार है जबकि यहां 16 हजार की आबादी पर बैंकों की शाखा है। हमलोग बैंकों की शाखा के लिए पंचायत सरकार भवन में जगह देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आपलोगों की सुरक्षा के लिए हमलोग हमेशा चिंतित रहते हैं। बैंकों की सुरक्षा के इंतजाम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। कोई भी घटना घटती है तो उसकी सूचना पुलिस को त्वरित दें ताकि तेजी से कार्रवाई हो सके। बैंकों में सषस्त्र गार्ड की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में हाजीपुर के जढ़ुआ के एच0डी0एफ0सी0 शाखा से 1 करोड़ 19 लाख 60 हजार 777 रुपए की डकैती की गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 1 करोड़ 2 लाख 72 हजार रुपए की रिकवरी की है। इस मामले में कई अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कहीं कोई घटना घटती है तो उसपर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बैंकों के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव, डी0जी0पी0 के स्तर पर एक बैठक आयोजित की जाये जिसमें सुरक्षा संबंधी सुझावों पर गौर कर आगे की कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठक का जो आयोजन किया जाता है उसमें सिर्फ बातचीत ही न हो बल्कि जो लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं उस पर गंभीरता से अमल हो। बैंकों की शाखा खुलेगी, बैंकों का विस्तार होगा तो न सिर्फ राज्य और देश का विकास होगा बल्कि बैंकों का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों में काम करने वाले और बैंक में आने जाने वाले लोगों को कोविड एपरोप्रियेट विहेवियर का पालन करना चाहिए और समय-समय पर सभी को जांच कराते रहना चाहिये। सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होगी कि इस बैठक में जिन बातों की चर्चा की गई है उस पर कार्य किया जाए। इसके साथ ही मुझे विश्वास है कि सभी के परस्पर सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जायेगा।
कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक एस0बी0आई0 श्री सुरेंद्र कुमार राणा, महाप्रबंधक एवं प्रभारी, भारतीय रिजर्व बैंक श्री बृजराज, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड डॉ0 सुनील कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री श्री सुबाष सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्री मुकेश सहनी, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्रो0 मो0 युनूस हकीम, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, प्रधान सचिव वित्त श्री एस0 सिद्धार्थ, संयुक्त सचिव वित्तीय सेवाएं, भारत सरकार श्री भूषण कुमार सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक एस0बी0आई0 श्री सुरेंद्र कुमार राणा, महाप्रबंधक एवं प्रभारी, भारतीय रिजर्व बैंक श्री बृजराज, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड डॉ0 सुनील कुमार, महाप्रबंधक एवं संयोजक राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति श्री मनोज कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक एस0बी0आई0 श्री मृगांक जैन, सहायक महाप्रबंधक एस0बी0आई0, पटना श्री अजीत कुमार मिश्रा, संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, अन्य वरीय पदाधिकारीगण, सभी जिलों के जिलाधिकारीगण एवं बैंकों के वरीय पदाधिकारी जुड़े हुए थे। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | झारखण्ड अनलॉक-4 की घोषणा 23 को Posted: 22 Jun 2021 06:42 AM PDT झारखण्ड अनलॉक-4 की घोषणा 23 कोझारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की खबर रांची : झारखंड में मौजूदा लॉकडाउन की स्थिति कुछ और राहतों के साथ बढ़ सकती है . हालांकि लॉकडाउन की स्थिति को अभी पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा . अनलॉक 3 की अवधि 24 जून की सुबह 6 बजे समाप्त हो रही है . वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कल बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में अगले सप्ताह के लिए आदेश जारी किया जाएगा . झारखंड की हेमंत सरकार कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती है . यही वजह है कि सरकार ने विश्व प्रसिद्ध देवघर के श्रावणी मेले को लेकर अब तक कोई बैठक नहीं की है . बताया जा रहा है कि पूरी संभावना है कि इस वर्ष भी श्रावणी मेले का आयोजन नहीं होगा . कोरोना पर नियंत्रण के लिए सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है . एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है . राज्य में 22 अप्रैल से लागू लॉकडाउन के कारण संक्रमण की स्थिति बहुत हद तक संभली . इसके बाद सरकार ने थोड़ी थोड़ी राहत देते हुए राज्य को अनलॉक करना शुरू किया . जानकारी के अनुसार , आंशिक रूप से बाजार खुलने के बाद अन्य क्षेत्र के लोग भी राहत की मांग कर रहे हैं . निजी स्कूल एक जुलाई से संस्थानों को खोलने की मांग कर रहे हैं . राज्य में अभी भी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के जाने पर रोक है . पिछले हफ्ते सरकार ने राहत देते हुए शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत दी थी . झारखंड में अभी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत है . शादी - विवाह में अभी भी मात्र 11 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है . राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में परिवहन और राज्य से बाहर जाने और दूसरे राज्यों से आने के लिए भी सख्त नियम लागू हैं . बिना ई पास के परिवहन करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है . दूसरी ओर , संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में अभी कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार दिया जा रहा है . अभी लगभग एक लाख लोगों को रोज वैक्सीन लगाई जा रही है . दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी Posted: 22 Jun 2021 06:38 AM PDT जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगीझारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की खबर जेएसएसपीएस की कैडेट चंचला कुमारी सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में 19 जुलाई, 2021 से 25 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। चंचला कुमारी ने यह स्थान नई दिल्ली में आयोजित सलेक्शन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल की है।
ओरमांझी, रांची (झारखंड) की रहने वाली 14 वर्षीय चंचला कुमारी जेएसएसपीएस में प्रथम बैच की है। इस उपलब्धि से पहले भी वह विभिन्न राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन कर चुकी है।
सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री विनय रंजन ने जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आप इसी तरह अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखें, सीसीएल परिवार सदैव आपके साथ है। ज्ञातव्य हो कि खेलगांव, रांची स्थित झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसाईटी (सीसीएल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल) की शुरूआत जुलाई 2016 में हुई थी। जेएसएसपीएस में चयनित बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | उठो पार्थ गांडीव उठाओ Posted: 22 Jun 2021 03:47 AM PDT उठो पार्थ गांडीव उठाओउठो पार्थ गांडीव उठाओ समर प्रांगण बहुत बड़ा है अपनों से मानव घिरा हुआ है उठो अपना कर्तव्य निभाओ पार्थ शीघ्र गांडीव उठाओ। गांडीव की टंकार से सारी दुविधा मिट जायेगी कौन है अपना कौन पराया दृष्टि सबको लख जायेगी। मन पर भारी अपराध बोध जो अगले ही क्षण मिट जायेगा अधर्मी जब धनुष उठाये रणक्षेत्र में दिख जायेगा। पितामह भी खड़े सामने गुरू द्रोण भी लगे ताकने कब थोड़ी सी चूक करो तुम बाणों को वो लगे साधने। पार्थ उठो छोड़ निराशा रथ को देखो केसरी जिसकी ध्वजा विराजे सारथी बन विष्णु हैं आगे धर्म खड़ा हो दायें बायें फिर उसको कैसी बाधाऐं?
अ कीर्ति वर्द्धन दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | | झारखण्ड में बिना स्लॉट के टीकाकरण अभियान की शुरुआत Posted: 22 Jun 2021 03:40 AM PDT झारखण्ड में बिना स्लॉट के टीकाकरण अभियान की शुरुआत झारखण्ड ब्यूरो श्रीनिवास सिंह से प्राप्त संवाददाता मुकेश कुमार की खबर
झारखंड: जमशेदपुर में ग्रामीण इलाकों में बिना स्लॉट के कोरोना का वैक्सीन दिया जा रहा है . इसकी जानकारी जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार ने दी है . उन्होंने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिये बिना स्लॉट बुक कराये टीकाकरण अभियान ज़िला पूर्वी सिंहभूम में शुरु किया गया हैं . पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार लोगों को टीका लगाया जा रहा है . दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com  | |
No comments:
Post a Comment
Please visit this website:
https://www.mpnow.in