| न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट Posted: 16 Apr 2021 11:52 AM PDT | 30 वर्ष की उम्र में ही कमजोर हो जाता है उन लोगों का शरीर, जो सुबह उठकर सबसे पहले करते है ये 5 काम Posted: 16 Apr 2021 06:35 AM PDT आजकल की भागदौड़ भरी और रहन सहन का बदलता तरीका हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता जा रहा है । जिसके कारण हम ना खुद के बारे में ना खुद की सेहत के बारे में सोचते हैं । पर ऐसे में हम कई ऐसी गलतिया कर बैठते हैं जिसकी वजह से हमको बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं । जब हम ऐसा कुछ करते हैं तो हमको उस समय तो इन बातों का पता नहीं लगता अपर एक उम्र के बाद हमको अहसास होने लगता है क्योंकि वक़्त से पहले ही हमारा शरीर थक जाता है । आज के अपने इस पोस्ट के माध्यम से हम उनही गलतियों के बारे में बात करेंगे जो आपको बताएँगे की आप कहा और क्या गलतियाँ कर रहे हो । ऐसा नहीं है की हम जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं आज कल की जीवन शैली हो ही ऐसी गई है की जिसकी वजह से हम ऐसे रह रहे हैं और अनजाने में गलतियाँ कर बैठते हैं ।आइये जानते हैं की ऐसा क्या है जो हमको इतना नुकसान भी पहुंचा जाता है और हमको पता तक नहीं चलता । ऐसा क्या है हमारी जीवन शैली में जो हमको काफी परेशान कर देता है । आइये जानते ऐन उन आदतों के बारे में । नहाने की आदत बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो उठते ही नहाने चल देते हैं । जब की ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए । हम यह नहीं कह रहे हैं की नहाने की आदत अच्छी नहीं होती बल्कि रोज नहाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है लेकिन सुबह उठते ही तुरंत नहाने की आदत हमरे शरीर को कमजोर कर देती है क्योंकि सुबह उठने के तुरंत बाद हमारे शरीर का टेंपरेचर नॉर्मल नहीं होता है। हम सुबह उठकर तुरंत नहाते हैं तो शरीर का टेंपरेचर बिगड़ सकता है। हमें सर्दी-खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय कॉफी बहुत से लोग सुबह उठने के तुरंत बाद चाय पीना पसंद करते हैं । लेकिन यह बिल्कुल ही गलत आदत है, कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे हमे भूख लगना बंद हो जाती है और पाचन तंत्र पूरी तरह से प्रभावित होता है। इसलिए खाली पेट चाय पीने से पहले कुछ खाना बहुत जरूरी होता है। पानी पीना कभी भी बिना मुंह साफ किए खाली पेट पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि रात में आपके मुंह में बैक्टीरिया पनप जाते हैं और बिना मुंह साफ किए पानी पीने से पेट में चले जाते हैं। यह बैक्टीरिया धीरे-धीरे इन्फेक्शन का कारण बन जाते हैं। जिससे हमें पेट का इंफेक्शन और पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। मोबाइल लैपटॉप का इस्तेमाल सुबह में उठते ही मोबाइल या लैपटाप की और खिचें चले जाना । आज के समय में लगभग 95% लोग ऐसे हैं जो उठकर सीधा मोबाइल को देखते हैं या यूं कह ले की उसको चेक करने बैठ जाते है । ऐसे में उसकी किरणों का सीधा असर हमारी आँखों पर पड़ता है । उस समय हमारी आंखे काफी कमजोर होती है और उसी समय में तेज़ रोशनी या उससे निकली किरने जब आंखो पर पड़ती है तो वह आंखो पर गलत असर डालती है जो हमारी आंखो को कमजोर कर देती है । बिस्तर से उठकर तुरंत खड़े होना
बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं, जो सुबह बिस्तर से तुरंत उठ कर खड़े हो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि सोते समय हमारा ब्लड सरकुलेशन बिल्कुल शांत और नार्मल होता है। यदि हम एकदम बिस्तर से उठते हैं तो हमें चक्कर भी आ सकते हैं। हम गिर भी सकते हैं। इसलिए सुबह बिस्तर छोड़ने से पहले बिस्तर में ही बैठे रहना आवश्यक होता है। उसके बाद ही उठना चाहिए
 | | कोरोना वायरस महामारी के दौरान यौन संबंध बनाना कितना सुरक्षित , जानिये एक्सपर्ट्स की राय Posted: 16 Apr 2021 06:30 AM PDT कोरोना वायरस महामारी ने इंसान के जीवन को कई तरह से प्रभावित किया है। अब यह सवाल भी पैदा हो गया है कि क्या कोरोना वायरस यौन जीवन को भी प्रभावित कर सकता है? वैसे तो इस मामले पर अभी तक किसी तरह के कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि महामारी के दौरान यौन संबंध को लेकर सतर्क रहना चाहिए। एक अंग्रेजी वेबसाइट alestlelive के अनुसार, SIUE में स्वास्थ्य सेवा के चिकित्सा प्रमुख डॉक्टर केली फरोल के अनुसार, महामारी के दौरान सुरक्षा प्राथमिक चिंता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी भी अन्य समय की तरह, मैं हमेशा सुरक्षित यौन संबंध की सलाह दूंगा।कोरोना के समय में, जितना अधिक आप अपने साथी के बारे में जानते हैं, उतना ही आप अपने जोखिम के बारे में जानते हैं।' फरोल के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यदि संभव हो तो यौन संबंध से बचने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ' यौन संबंध से परहेज सबसे अच्छा तरीका है जिसमें कोई जोखिम नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा जोखिम लेना चाहते हैं। हालांकि यौन संबंध और जोखिम एक व्यक्तिगत पसंद है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक ऐसी स्थिति हो सकती है जहां जोखिम को नियंत्रित किया जाता है, और ऐसा जोखिम होता है जिसके बारे में दोनों भागीदारों को पता हो। अन्य संक्रमणों वाली स्थितियों की तरह, यदि दोनों साथी जागरूक हैं, तो मुझे लगता है कि यह लोगों के साथ अधिक सुरक्षित हो सकता है। फरोल ने कहा कि वह छात्रों के लिए डेटिंग ऐप्स का उपयोग करने या उन लोगों के साथ यौन संबंध बनाने की सिफारिश नहीं करेगी, जिन्हें वे नहीं जानते हैं, खासकर महामारी के दौरान। उन्होंने कहा, 'अंतरंग होने के लिए, किसी को जानना और उनके इतिहास और उनके संपर्कों को जानना और अधिक चर्चा करने में सक्षम होना आदर्श है। सोफोमोर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख एंड्रयू सिमोनस के अनुसार, यौन संबंध स्थापित करने वाले लोगों को सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कार में हैंड सैनिटाइज़र रखता हूं और इसके अलावा आमतौर पर अपने साथ मास्क रखता हूं और मैं यौन संबंध के दौरान पार्टनर से थोड़ी बात करने की कोशिश करता हूं। सीमन्स ने कहा कि उनका मानना है कि आपसी हस्तमैथुन सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने साथी के साथ कुछ नया करने के लिए मददगार हो सकता है। हालांकि सीमन्स ने कहा कि वह अभी भी छात्रों को डेटिंग ऐप्स का उपयोग करने और उन लोगों के साथ यौन संबंध बनाने की सलाह नहीं देंगे जिन्हें वे नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि यौन संबंध के विभिन्न विकल्प भी मौजूद हैं और कोरोना महामारी के दौरान विशेष रूप से सहायक हो सकते हैं। इलिनोइस में एक स्टोर मैनेजर निकोल कोएड ने कहा कि हस्तमैथुन निश्चित रूप से सुरक्षित रहने का एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा, 'महामारी के दौरान मैं कहूंगा कि अभी किसी टॉय का इस्तेमाल करना, किसी नए से मिलने और संभवतः बीमार होने की तुलना में सुरक्षित है। उन्होंने कहा, 'यौन स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। यह आपकी शारीरिक और मानसिक भलाई के लिए सही है। लेकिन अब यौन संबंध से कहीं अधिक ज्यादा सुरक्षा महत्वपूर्ण है।'
 | | Health Tips : क्यों सिर्फ मर्द ही होते हैं गंजे, औरतें नहीं ! Posted: 16 Apr 2021 06:23 AM PDT
पुरुषों रुषों मे गंजापन – आमतौर पर आपने पुरुषों को ही गंजा देखा होगा। महिलाएं कभी भी गंजेपन का शिकार नहीं होती और होती भी हैं तो इनकी संख्याए पुरुषों की तुलना में काफी कम होती है। देखा जाए तो ऐसा नहीं है कि महिलाओं के सिर के बाल बिलकुल भी नही़ं झड़ते हैं। महिलाओं के बाल भी एक उम्र के बाद गिरने लग जाते हैं लेकिन उनके सिर की त्वचा दिखाई देने लगे ऐसा कम या यूं कहें की बिलकुल भी नहीं होता है। वहीं दूसरी ओर पुरुषों में ऐसा नहीं होता।उनके बाल धीरे-धीरे झड़ें या फिर तेजी से दोनों ही परिस्थितियों में उनके सिर की त्वचा दिखने लगती है। पुरुषों मे गंजापन आना काफी आम बात है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा पुरूषों के साथ ही क्यों होता है और महिलाओं के साथ नहीं। आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य? आइए आज हम जानते है पुरुषों मे गंजापन क्यों आता है । पुरुषों मे गंजापन – ये है असली वजह – हाल ही में हुई एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने बताया है कि गंजापन हार्मोंस के कारण आता है। तो यह तो साबित हो चुका है कि गंजेपन का मूल कारण हार्मोंल बदलाव है लेकिन क्या ये बदलाव महिलाओं में नही आता? महिलाओं में भी आता है बदलाव – शोधकर्ताओं की मानें तो यह बदलाव महिलाओं में भी देखने को मिलता है। शरीर पर बालों का आना और जाना दोनों ही हार्मोंस पर निर्भर करता हैलेकिन नॉर्वे की बर्गेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो गंजेपन के पीछे की वजह एक अलग तरह का हार्मोनल बदलाव होता है। शोधकर्ताओं की रिपोर्ट – शोध की मानें तो पुरुषों में गंजापन टेस्टोस्टेरॉन नाम के हार्मोन के कारण होता हैऔर यह हार्मोन महिलाओं मे नहीं पाया जाता है लेकिन फिर भी महिलाओं मे पोषण की कमी के कारण बाल झड़ने लग जाते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार कुछ एंजाइम टेस्टोस्टेरॉन को डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन में बदल देते हैं और डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन बालों को पतला एवं कमजोर कर देता है। तो डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन जैसे हार्मोंस के कारण ही पुरुषों मे गंजापन देखने को मिलता है और महिलाओं में इस हार्मोन के ना होने के कारण उनके केवल बाल ही झड़ते हैं।
 | | खुशखबरी: हिमाचल में 457 पदों पर हो रही भर्ती, जानें कब-कहां और कैसे मिलेगी जॉब Posted: 16 Apr 2021 06:14 AM PDT कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी एचएमपीए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सुनहरा मौका देने जा रही है। यह कंपनी विभिन्न श्रेणियों के 457 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन करने जा रही है। यह इंटरव्यू 16 अप्रैल को कांगड़ा ज़िला के ग्राम पंचायत हार तहसील जवाली में होगा, जो सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा। जानें कितने खाली पद हैं और कितनी मिलेगी सैलरी कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश ने बताया कि इनमें ट्रेनी इंजीनियर, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटीआई इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक्स के 80 पद, जनरल हेल्पर के 92 पद, न्यूमेरिकल कंट्रोल के 40 पद, वर्टिकल मशीन कंट्रोल के 20 पद, सिविल प्लेसमेंट ऑफिसर के 122 पद, सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 67 पद, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 36 पद रेगुलर आधार पर ही भरे जाने हैं। जिन अभ्यर्थियों का चयन कंपनी प्रबंधन द्वरा किया जाएगा उनका मासिक वेतनमान (सीटीसी) जीपी 9,000 से लेकर 20,400/- तक होगा। वहीं, ग्राम पंचायत के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू हिमाचल मैनपावर एसोसिएशन लिमिटेड सुंदरनगर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। एचएमपीए लिमिटेड कंपनी ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से मल्टीनेशनल कंपनियों को रोजगार देने के लिए बुलाया है। मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा चयन किए गए अभ्यर्थियों को उसी दिन नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे और 19 अप्रैल को कंपनी के प्लांट में ज्वाइनिंग देंगे। जानें कैसे होगा अभियार्थियों का चयन अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा तय की गई परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के समान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा (60मार्क्स), कंप्यूटर नॉलेज(20मार्क्स) और पर्सनल इंटरव्यू (20) लिया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है। बता दें कि कंपनी प्रबंधन ने ये स्पष्ट कर दिया है कि जिन अभ्यर्थियों की कैंपस इंटरव्यू में नियुक्ति होगी, उन्हें 1050 आवेदन शुल्क तथा परीक्षा शुल्क जमा करवाना होगा। जब चयनित हुए अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर मिलेगा उसके बाद ज्वाइनिंग शुल्क उसी दिन भरना होगा। सैलरी के अलावा मिलेंगी ये सुविधाएं चयन हुए लोगों को कंपनी द्वारा विभिन्न सुविधाएं दी जाएगी। इस सुविधायों में कैंटीन की सुविधा, सब्सिडाइज्ड फूड, नाइट ड्यूटी भत्ता (500 रुपए), यूनिफॉर्म, शूज, ईएसआई सुविधा, पीएफ सुविधा, बोनस ओवरटाइम, महंगाई भत्ता(DA), मेडिकल इंश्योरेंस, मेडिकल क्लेम, अटेंडेंस अलाउंस (1,000 रुपए) शामिल है। जो अभ्यर्थियों प्रतिदिन 2 घंटे का ओवरटाइम करेगा, उसे 80/- रुपए अलग से दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का ड्यूटी टाइम 8 घंटे ही रहेगा। आवेदन के लिए क्या है मांग विभिन्न पदों के आवेदन करने के लिए अलग अलग मांग की गई है। जिन्होंने सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए आवेदन करना है उनकी ऊंचाई 5 फीट 6 इंच, वजन 55 किलोग्राम और छाती 31-32 इंच होनी अनिवार्य है। हॉस्पिटल अथॉरिटी द्वारा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र भी साथ में होना आवश्यक है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग निर्धारित की गई है। नियुक्त किए गए अभ्यर्थी अलाइंस स्टाफिंग सर्विसेज ,चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एंब्रोस इंडिया लिमिटेड, एमटी ऑटोक्राफ्ट लिमिटेड, हिम्मत टेक्नो पोरिंग इंडिया लिमिटेड, स्विफ्ट सिक्योरिटी ,G4S सिक्योरिटी, पैराग्रीन गार्डिंग इंडिया लिमिटेड, स्टार सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में ज्वाइनिंग देंगे। कहां मिलेगी पोस्टिंग: कंपनी ने अन्य जानकारी देते हुए कहा है कि कैंपस इंटरव्यू में वही अभ्यर्थी आएं, जिन्हें रोजगार की बेहद जरूरत हो। यह भर्ती कोविड-19 को ध्यान में रखकर सोशल डिस्टेंसिंग में ही पूरी की जाएगी।
सभी चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र हिमाचल प्रदेश के बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला, पिंजौर, कांगड़ा , कुल्लू, ऊना, चंबा , शिमला, बिलासपुर, मंडी व हमीरपुर जिले में कहीं भी दिया जा सकता है।
यहां पर करें संपर्क: कैंपस इंटरव्यू में सभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची कंपनी प्रबंधन संबंधित रोजगार कार्यालय को प्रेषित कर देगा। अभ्यर्थी अधिकतर जानकारी के लिए कंपनी के (एचआर) एग्जीक्यूटिव के नंबरों 62302-56177, 82193-18540, 86268-38204 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
 | | IPL2021: ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में भारतीयों ने मारी बाजी, देखें टॉप पर किसका है कब्जा Posted: 16 Apr 2021 06:10 AM PDT आईपीएल 2021 में कल दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिला. फैन्स की सांसे रोक देने वाले इस मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी. बेहद ही उतार-चढ़ान भरे इस मुकाबले में मैच का रूख अंतिम क्षड़ों में राजस्थान की तरफ चला गया. इस मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की हार हुई हो लेकिन उसकी टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेन्ज-पर्पल पाने की लड़ाई को बेहद ही दिलचस्प बना दिया है. तो आइए नजर डालते हैं कि इस मैच के बाद ऑरेन्ज-पर्पल कैप पाने की लड़ाई किस मोड़ पर पहुंच गई है.
ऑरेन्ज कैप के दावेदारों में शामिल हुए ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 51 रनों की पारी खेली, ये बात अगल है कि पंत की इस पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी इस पारी के दम पर ऋषभ पंत आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मुकाबले में सिर्फ 9 रन ही बनाए मगर वो इस लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
ऑरेन्ज कैप के दावेदारों में सबसे टॉप केकेआर के बल्लेबाज नीतीश राणा हैं. जिन्होंने दो मैचों में 137 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 119 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन मौजूद हैं। पर्पल कैप की दौड़ में टॉप-3 में पहुंचे आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. आवेश की शानदार गेंदबाजी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मुकाबले में हार मिली, जो भी हो टीम की हार के बाद भी आवेश खान छा गए. इन विकेटों के साथ अब वह आईपीएल 2021 पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
वहीं क्रिस वोक्स ने अपने स्पेल में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए और वह अब इस लिस्ट में 4 विकेटों के साथ नंबर-5 पर आ पहुंचे हैं।
हर्षल पटेल टॉप पर बरकरार पर्पल कैप पाने की लड़ाई में सबसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल हैं. हर्षल पटेल ने दो मैचों में 7 विकेट लिए हैं, जिसमें 5 विकेट उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में लिए थे. वहीं केकेआर के आंद्रे रसेल बल्लेबाजी में भले ही कोई कमाल ना कर पाए हों लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए हैं. वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने ऑरेन्ज-पर्पल कैप पाने की लड़ाई को बेहद ही दिलचस्प बना दिया है. अभी तो आईपीएल 2021 के शुरूआत हुई है. आने वाले दिनों में और कौन से खिलाड़ी ऑरेन्ज-पर्पल पाने की इस होड़ में शामिल होते हैं यह देखना दिलचस्प होगा.
 | |
| Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) Posted: 16 Apr 2021 09:02 AM PDT - UPSC EXAM POSTPONED नहीं हुआ, BHOPAL में 15000 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे
- GWALIOR: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, दिल्ली व कोलकाता से आई थी लड़कियां - MP NEWS
- MP BOARD 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी
- DAMOH CHUNAV: लोकतंत्र का अपहरण और कमजोर कांग्रेस का विधवा विलाप - प्रसंगवश - चंद्रशेखर डंगौरा
- ICSE BOARD 10th - 12th EXAM POSTPONED / आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित - NATIONAL NEWS
- MP BOARD 9वीं-11वीं को जनरल प्रमोशन, लेकिन दूसरे तरीके से
- INDORE: 2 HOSPITAL सील व APPLE के खिलाफ FIR के निर्देश - MP NEWS
- मध्यप्रदेश में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, इनाम ₹100000 जीतने का मौका - MP NEWS
- MAX HOSPITAL की नर्स की लाश मिली, बिस्तर पर डिस्पोजेबल सिरिंज पड़ी थी - GWALIOR NEWS
- 10th मेरिट के बेस पर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलेगा - MP EDUCATION NEWS
- कर्मचारियों को नए सिस्टम से नाइट ड्यूटी एलाउंस मिलेगा - EMPLOYEE NEWS
- INDORE विधायक ने कहा: आत्मदाह कर लूंगा, 2 दिन में CORONA पीड़ितों को ऑक्सीजन- इंजेक्शन नहीं मिला तो... - MP NEWS
- MP CORONA कंट्रोल हेतु कलेक्टरों के लिए गाइडलाइन जारी - UPDATE NEWS
- GWALIOR: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, विरोध किया तो आंखों में मिर्ची झोंक दी - MP NEWS
- DAMOH CORONA: बहन की मौत पर भाई ने शिवराज सिंह चौहान को कोसा, बद्दुआएं दी - MP NEWS
- JABALPUR शमशान का क्षेत्रफल बढ़ाया ताकि ज्यादा चिताएं जला सके - MP NEWS
- BHOPAL में कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार महंगा हुआ - MP NEWS
- 4 लाख की पूंजी से 1.30 लाख करोड़ रुपए बनाने वाले सचिन, बैंक खोलने जा रहे हैं - BUSINESS NEWS
- DAMOH CHUNAV: सरकारी गाड़ी में नोटों की गड्डियां भरी है, कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप
- DAMOH CHUNAV: कांग्रेस प्रत्याशी के बाद दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव
- JABALPUR में 724 कोरोना पॉजिटिव मिले, श्मशान घाट में 60 लाशें जलीं - MP NEWS
- मजदूर और किसानों को कोरोना क्यों नहीं होता- अमेरिका की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा - Why labor and farmers do not have corona
- शिक्षकों के आई कार्ड, आदेश के 6 माह बाद भी नहीं बन पा रहे - कर्मचारी संघ - EMPLOYEE NEWS
- काली मिर्च क्या है - बीज, फल या फूल - What is Black Pepper - Seeds, Fruits or Flowers
- हत्या की साजिश रचना, योजना बनाना किस धारा के तहत अपराध है - LEARN IPC SECTION 308
| UPSC EXAM POSTPONED नहीं हुआ, BHOPAL में 15000 से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे Posted: 16 Apr 2021 08:20 AM PDT भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार 18 अप्रैल को 43 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 15 हजार 773 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी प्रमुख बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और विमानतल पर बनाये गए सुविधा केंद्र पर परीक्षार्थियों को उनके केंद्र आदि की जानकारी दी जाए। सभी 43 परीक्षा केंद्रो पर तैनात सुपरवाइजर, अधीक्षक और परीक्षक को निर्देश दिए हैं कि आयोग की निर्देश पुस्तिका में दिए गए अनुदेशों के अधीन ही परीक्षा सम्पन्न कराएं।
दरअसल, संभागायुक्त ने कार्यालय के सभाकक्ष में परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि यूपीएससी परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाए। उन्होंने भोपाल जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान परीक्षार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट (बीसीसीएल) भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड को निर्देशित किया है कि यूपीएससी परीक्षा के दौरान भोपाल जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर रूट वार लगभग 100 बसों का संचालन किया जाए ताकि परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने के लिए सुगमता हो। संभागायुक्त कार्यालय में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिनके फोन नम्बर 0755-2540772 एवं 0755-2790906 है। कंट्रोल रूम रविवार 18 अप्रैल को प्रात: 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित रहेगा।
आधा घंटे पहले पहुंचना होगा, 10 मिनट पहले हो जाएगा प्रवेश बंदसंभागायुक्त ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र में आवंटित केंद्र पर परीक्षा आरम्भ होने के एक घंटा पूर्व पहुंचने के निर्देश प्रसारित किये गए हैं। परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों का प्रवेश, परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व बंद हो जाएंगे। परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ स्वयं का एक फोटो और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है । परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी केन्द्र अध्यक्ष, परीक्षक और सुपरवाईजर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेजर आदि के नहीं ले जा सकेंगे । कोविड के दृष्टिगत परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएँगे और 50 मि.ली. की पारदर्शी बोतल वाले सैनिटाइजर ले जा सकेंगे। कोविड-19 को देखते हुए 2 मीटर की दूरी पर परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठने की व्यवस्था होगी ।
हर परीक्षा केंद्र में होगा दो आइसोलेशन कक्षआयोग के निर्देशानुसार कोविड संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा केंद्र आज सेनेटाइज किए गए। केंद्रो पर परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आएँगे। कोई परीक्षार्थी अगर मास्क पहनकर नहीं आएँगे तो उन्हें केंद्र द्वारा मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रो के प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर रखें गए है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर दो आईसोलेशन कक्ष भी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश व अन्य शहरों से भोपाल आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नादरा, हलालपुरा और आईएसबीटी बस अड्डा, भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन तथा भोपाल एयरपोर्ट पर विशेष सहायता केंद्र बनायें गये हैं। इन सहायता केंन्द्रो पर परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्रो के बारे मे जानकारी प्राप्त कर रहे है।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | GWALIOR: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा, दिल्ली व कोलकाता से आई थी लड़कियां - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 08:10 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में दिल्ली, कोलकाता की कॉल गर्ल्स को वाया शताब्दी और फ्लाइट से बुलाकर शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा था। शुक्रवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय के पीछे एक मकान से पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा है।
मकान पर आयुष्मान गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाकर शहर के दो युवक सेक्स रैकेट चला रहे थे। यहां से पुलिस ने दिल्ली की चार, कोलकाता की एक लड़की सहित पांच कॉल गर्ल को पकड़ा है। इनके साथ अपत्तिजनक हालत में एक शहर का युवक भी पकड़ा गया है, जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाले दोनों ही युवक फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के पीछे की कहानी तलाश रही है।
काफी समय से शहर के पॉश एरिया सिटी सेंटर, न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे हाई प्रोफाइल लड़कियों के आने और जाने का पता पुलिस को चला था। लगातार सूचनाएं मिल रहीं थी। यहां तक भी पता लगा था कि हर 10 से 15 दिन में नए चेहरे देखने को मिलते हैं। इस पर पुलिस अफसरों ने सूचना की तस्दीक कराई। जिस घर में लड़कियां ठहरी थीं वहां दिन और रात में लग्जरी कारें खड़ी दिखाई दीं। मकान से अनैतिक गतिविधिया होना पता लगा। इस पर शुक्रवार दोपहर DSP विजय सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय थाना TI रामनरेश यादव, SI सुरूचि शिवहरे ने अलग-अलग टीमों के साथ कलेक्ट्रेट के पीछे मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास एक मकान में दबिश दी।
पुलिस के दबिश देते ही वहां हड़कंप मच गया। अंदर एक रूम में लड़की और लड़का अपत्तिजनक अवस्था में थे। बाहर तीन और लड़कियां बैठी थीं। पुलिस ने मौके से 5 लड़कियां, एक लड़के को हिरासत में लिया है। जब उनको थाना लाकर पूछताछ की तो सभी लड़कियों ने कुबूल किया है कि वह अनुज उर्फ अंशु शिवहरे निवासी लाला का बाजार, गौरव जैन के कहने पर दिल्ली और कोलकाता से यहां आए थे। इस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। अभी अनुज और गौरव पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
पकड़ी गई लड़कियां कॉल गर्ल हैं। इनमें से चार दिल्ली के लक्ष्मीनगर और लाजपत नगर की हैं, जबकि एक कोलकाता के सिलीगुड़ी इलाके की है। जब इनसे पूछताछ की गई तो दिल्ली की चारों लड़कियों में से दो अभी 7 दिन पहले ही शताब्दी एक्सप्रेस से आई थीं, जबकि कोलकाता की कॉल गर्ल को वाया फ्लाइट लाया जाना बताया गया है। पुलिस इसकी भी तस्दीक कर रही है।
पकड़ी गईं कॉल गर्ल की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। पकड़ी गई लड़कियों में दिल्ली की सोनाली(बदला हुआ नाम) ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह 7 से 10 दिन के लिए ही आती थीं। उनकी प्रत्येक दिन 10 हजार रुपए में आना तय हुआ था। इसके साथ ही कोलकाता की मिनारा(बदला हुआ नाम) की उम्र सबसे कम है उसे वहां के एक एजेंट ने यहां भेजा था।
लड़कियों ने कहा कि उनको गुरुवार को निकलना था, लेकिन उससे पहले ही 7 दिन का लॉकडाउन लग गया, यदि यह लॉकडाउन नहीं लगता तो वह यहां से निकल चुकी होतीं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि 3 महीने से यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। अब सवाल यह उठता है कि अभी तक पुलिस की नाक के नीचे यह सेक्स रैकेट कैसे पनपता रहा। पकड़ी गई कॉल गर्ल्स ने यह भी खुलासा किया कि है कि पिछले एक साल में कोरोना और लॉकडाउन ने उनका पूरा धंधा खराब कर दिया है। धंधा है नहीं और कस्टमर को आकर्षित करने के लिए खर्चा उतना ही करना पड़ता है।
ऐसा पता लगा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले अनुज और गौरव शहर के ही रहने वाले हैं। इन्होंने ऑन लाइन कई ग्रुप बना रखे हैं। यह मोबाइल पर ही लड़कियों के फोटो भेजकर कस्टमर से डील करते हैं। कस्टमर को इनके ही अड्डे पर आना होता है। दोनों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। ऐसा पता लगा है कि यहां एक घंटे के 1 हजार रुपए तक चुकाने पड़ते हैं। घर से पुलिस को काफी मात्रा में अपत्तिजनक सामग्री मिली है। सेक्स रैकेट जिस घर में चल रहा था वह किसी और का है। अनुज ने उसे किराए पर लिया था। बाहर आयुष्मान गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा दिया था। जिससे कोई शक न करे।
एक मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। 5 युवतियां और एक युवक मिला है। पूछताछ कर FIR दर्ज की जा रही है। सेक्स रैकेट के सरगना दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। रामनरेश यादव, TI थाना विश्वविद्यालय
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | MP BOARD 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी Posted: 16 Apr 2021 08:09 AM PDT भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education ने 10वीं हाई स्कूल एवं 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए व्यवस्थाओं में परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए हैं।
एमपी बोर्ड द्वारा जारी मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत और जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम जारी गाइड लाइन में लिखा है कि:- मण्डल के आदेश क्रमांक 1567 / गो.स. / 2021 भोपाल दिनांक 12.04.2021 द्वारा हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक / डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन / शारीरिक शिक्षा पत्रोपाधि परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें दिनांक 17 अप्रैल 2021 से 20 मई 2021 के मध्य संबंधित संस्था में आयोजित की जाना है।
MP Board 10th 12th practical exam new guideline अतः वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये नोवेल कोरोना वायरस (कोविड 19 ) के संक्रमण से बचाव हेतु समस्त नियमों एवं फिजिकल डिस्टेंन्सिंग का पालन करते हुये छात्रों का अल्प समूह (जैसे 20/30/50) बनाकर नियत अवधि के मध्य संस्था की सुविधा अनुसार प्रायोगिक परीक्षायें सम्पन्न कराकर, ओ.एम.आर. शीट जिले की समन्वयक संस्था में जमा कराना सुनिश्चित करावे।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | DAMOH CHUNAV: लोकतंत्र का अपहरण और कमजोर कांग्रेस का विधवा विलाप - प्रसंगवश - चंद्रशेखर डंगौरा Posted: 16 Apr 2021 07:50 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर उप चुनाव की वोटिंग होने वाली है। इसके ठीक पहले सत्ताधारी दल द्वारा पुलिस की सुरक्षा में लोकतंत्र का अपहरण किया गया और दुख की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ सोशल मीडिया पर विधवा विलाप कर रहे हैं। राजनीति की बहुत सारी किताबों में लिखा है कि जब विपक्ष कमजोर होता है तो सत्ता पक्ष निरंकुश हो जाता है। यह घटना इसी बात को प्रमाणित करती है।
दमोह में मतदान से पहले क्या हुआ सब कुछ खुलेआम हुआ। क्लब हाउस के बाहर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार खड़ी थी। कार की खिड़की में झांकने पर नोटों की गड्डियां साफ दिखाई दे रही थी। कोरोनावायरस से संक्रमित कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन होम आइसोलेशन का प्रोटोकॉल तोड़ते हुए कार के पास तक जा पहुंचे। 2 घंटे तक वहीं बैठे रहे। वह CAR की जांच कराना चाहते थे। कमरा नंबर 101 में ताला लगा हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी का दावा था कि उसमें नोट भरे हुए हैं। ताला खुलवाना चाहते थे लेकिन कुछ नहीं करवा पाए। उनकी आंखों के सामने पुलिस की मौजूदगी में CAR को रवाना कर दिया गया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर सकते थे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने भाषणों में हमेशा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बात करते हैं। वह बार-बार लोकतंत्र की बात करते हैं परंतु लोकतंत्र की रक्षा के लिए कभी मैदान में दिखाई नहीं देते। इस घटना के बाद अब तक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को आमरण अनशन पर बैठ जाना चाहिए था, परंतु कमलनाथ की लाइफस्टाइल ऐसी नहीं है कि इस तरह की घटनाओं में वह तत्काल कोई कदम उठाते हो। जीतू पटवारी और सज्जन वर्मा जैसे नेता इंदौर में पत्रकारों को बुलाकर बयान जारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विधवा विलाप किया जा रहा है। यदि वास्तव में कांग्रेस के प्रत्याशी को दमोह में समर्थन प्राप्त होता तो जनता उनके साथ दिखाई देती। 25-50 समर्थकों वाले नेता कानून तोड़ने वालों के खिलाफ क्या कुछ कर पाएंगे।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | ICSE BOARD 10th - 12th EXAM POSTPONED / आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित - NATIONAL NEWS Posted: 16 Apr 2021 07:47 AM PDT नई दिल्ली। कोरोना के खतरे को देखते हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) बोर्ड की 10वीं और आईएससी (ISC) बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। पहले ये परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होनी थीं। इन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जून के पहले सप्ताह में किया जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक 10वीं के छात्रों के पास परीक्षा देना वैकल्पिक होगा. छात्र अगर चाहें तो बाद में लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अगर वे परीक्षा देना नहीं चाहते तो बोर्ड अपने हिसाब से उनका मूल्यांकन करेगा। इसके अलावा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जून के पहले सप्ताह में किया जाएगा।इससे पहले सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा को रद्द और इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया था। अब तक कई राज्यों के बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर चुके हैं। गुरुवार को केंद्र सरकार ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर मेडिकल स्टूडेंट की NEET PG परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया था। अब तक देश की कई यूनिवर्सिटी भी अपनी परीक्षाओं को स्थगित कर चुकी हैं।
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के करीब 2 लाख मामले सामने आए हैं. कई राज्यों में हालात गंभीर होते जा रहे हैं और इसको देखते हुए सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति महाराष्ट्र की है, जहां 1 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | MP BOARD 9वीं-11वीं को जनरल प्रमोशन, लेकिन दूसरे तरीके से Posted: 16 Apr 2021 06:44 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल के कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन का फैसला लिया है परंतु इसे दूसरे तरीके से दिया जाएगा ताकि मार्कशीट पर जनरल प्रमोशन ना लिखा हो। इसके लिए सभी जिले के कलेक्टरों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 9 एवं कक्षा 11 का रिजल्ट सबके पास है, मार्कशीट पर छपना बाकीमध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में में कहा गया है कि 20 से 29 नंवबर तक लिए गए रिवीजन टेस्ट व 1 से 9 फरवरी तक हुईं अर्द्धवार्षिंक परीक्षा में से जिसमें बेहतर अंक होगे, उनके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि सभी विद्यार्थियों के पास उनका रिजल्ट मौजूद है। केवल वार्षिक परीक्षा की मार्कशीट पर उसका छपना बाकी रह गया है।
बेस्ट-5 का फार्मूला और ग्रेेस मार्क देकर सब को पास कर दिया जाएगास्कूल शिक्षा विभाग ने 10 दिन पहले आदेश जारी किया था कि स्कूलों के 9वीं-11वीं के मेन एग्जाम ओपन बुक सिस्टम से होंगे लेकिन अब नए आदेश में कहा है कि दोनों मुख्य परीक्षाएं नहीं होंगी। नए आदेश में कहा है कि दोनों परीक्षाओं के लिए बेस्ट- 5 के आधार पर गणना कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अर्थात यदि स्टूडेंट को 6 में से 5 सब्जेक्ट में उत्तीर्ण है तथा 1 सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 अंक नहीं हो सके हो तो भी उसे उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। इसी तरह एक से अधिक सब्जेक्ट में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त न करने वाले स्टूडेंट के लिए ग्रेेस (कृपांक) के रूप में अधिकतम 10 अंक दिए जा सकेंगे। हालांकि यह अंक एक अधिक सब्जेक्ट में भी दिए जा सकते हैँ।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | INDORE: 2 HOSPITAL सील व APPLE के खिलाफ FIR के निर्देश - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 06:30 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना महामारी के चलते मरीजों के स्वजनों से मनमानी रकम वसूली के प्रति इंदौर प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। इस संबंध में इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने ऐसे ही लूट करने वालों 30 अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाई थी। इस संबंध में प्रशासन को लगातार कई शिकायतें मिल रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न अस्पतालों के संचालकों से कई जवाब तलब किए। बैठक में गलत जानकारी देने वाले अस्पताल संचालकों को वहीं से सीधे थाने भेज दिया गया। कलेक्टर ने एप्पल अस्पताल से मुहैया कराए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन का हिसाब मांगा था। पिछले तीन दिनों में अस्पताल को 217 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए थे। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बैठक में कलेक्टर को इससे संबंधित गलत जानकारी उपलब्ध करवाई।
अस्पताल ऊंचे दामों में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहा था। साथ ही वह इसकी कालाबाजारी भी कर रहा था। अस्पताल प्रशासन यह नहीं बता सका कि उसने यह 217 इंजेक्शन अपने यहां किन मरीजों को लगाए। इससे एप्पल अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई की गई है और इसे सील करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मिनेश अस्पताल और साईं अस्पताल को तुरंत बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यहां पर भारी अनियमितिता पाई गई है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी कोरोना महामारी की लहर में अस्पतालों ने मनमानी फीस वसूली थी। इसके बाद प्रशासन ने इन अस्पतालों पर कार्रवाई की थी। साथ ही सरकार ने भी इलाज संबंधित कई दिशा-निर्देश जारी किए थे और सीमित दरें तय कर दी गई थी।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार  | | मध्यप्रदेश में फोटोग्राफी प्रतियोगिता, इनाम ₹100000 जीतने का मौका - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 06:28 AM PDT भोपाल। संस्कृति विभाग के संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अवसर पर मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्मारकों पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में चयनित छायाचित्रों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपये एवं तीन छायाचित्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रूपये प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में प्राप्त छाया चित्रों में से श्रेष्ठ छाया चित्रों की राज्य संग्रहालय भोपाल में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी मध्यप्रदेश के किसी भी ऐतिहासिक स्मारक का स्वयं द्वारा छायांकित नवीनतम छायाचित्र (जिसकी अवधि अंतिम तिथि से 1 माह से अधिक न हो) 22 अप्रैल 2021 तक संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल में या ईमेल द्वारा जमा करा सकते हैं।
मध्यप्रदेश के स्मारकों पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्राप्त छायाचित्रों की सॉफ्टकॉपी में से जूरी के सदस्यों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल में कार्यालयीन दिवस एवं समय में 22 अप्रैल तक वरिष्ठ छायाचित्रकार श्री नगेन्द्र वर्मा के पास सॉफ्ट कॉपी में भी जमा करा सकते हैं।
प्रतियोगिता से संबंधित अन्य शर्तों को विभागीय वेबसाइट http://archaeology.mp.gov.in/en-us/ पर देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए पुरातत्व अधिकारी डॉ. रमेश यादव मोबाइल नंबर 98260 96679 और वरिष्ठ छाया चित्रकार श्री नगेंद्र वर्मा मोबाइल नंबर 9893 565141 से संपर्क कर सकते हैं। प्रतिभागी अपने छायाचित्र की सॉफ्ट कॉपी विभागीय ईमेल mparchaeology@gmail.com पर भी अपलोड कर सकते है।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | MAX HOSPITAL की नर्स की लाश मिली, बिस्तर पर डिस्पोजेबल सिरिंज पड़ी थी - GWALIOR NEWS Posted: 16 Apr 2021 05:39 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले मैं पारस विहार कालोनी में किराए के कमरे में रहने वाली नर्स रचना यादव ने गुरुवार की रात को इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली है और यहां मैक्स हास्पिटल में नर्स थी। मृतक के कमरे से डिस्पोजल सीरिंज भी पलंग पर पड़ी मिली है। मकान मालिक की सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नर्स के आत्महत्या करने का कारण स्वजन के आने के बाद ही पता लग सकेगा।
मैनपुरी यूपी निवासी रचना यादव पारस विहार कालोनी में किराए के कमरे में अपने भाई के साथ रहती थी। रचना मैक्स हास्पिटल में नर्स थी। दो माह पहले ही भाई के साथ किराए से रहने के लिए आई थी। होली पर भाई-बहन घर गए थे। भाई घर पर ही रूक गया, जबकि नौकरी के कारण रचना वापस ग्वालियर आ गई। रात को ड्यूटी से लौटकर कमरे का दरवाजा लगाकर सो गई थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने कोई ध्यान नहीं दिया।
घरवाले शुक्रवार की सुबह से रचना से बात करने के लिए फाेन कर रहे थे, लेकिन उसका काल रिसीव नहीं हो रहा था। भाई ने मकान मालिक को काल कर बताया कि रचना फाेन रिसीव नहीं कर रही है। देखना रचना अब तक सोकर क्यो नहीं उठी है। मकान मालिक ने दरवाजे पर दस्तक दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। मकान मालिक ने इसकी सूचना झांसी रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा। रचना बिस्तर पर मृत पड़ी थी। बिस्तर पर ही एक डिस्पोजेबल सीरिंज पड़ी थी। इसलिए आशंका है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। रचना इंजेक्शन के जरिए काैन सी दवा ली है, यह तो पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।
पुलिस का अनुमान है कि इंजेक्शन के जरिए नींद का हाइडोज लेकर रचना ने आत्महत्या की है। रचना के आत्महत्या करने की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। पुलिस का कहना है कि नर्स के आत्महत्या का कारण परिजनों के यहां आने के बाद लग सकेगा। शुरुआती जांच के बाद रचना के शव को डेड हाउस पहुंचा दिया है। पुलिस घरवालों की मौजूदगी में शव का परीक्षण कराएगी।
वर्जन- पारस विहार कालोनी में नर्स ने इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है। नर्स मूलत: मैनपुरी की रहने वाली है। यहां भाई के साथ रहती थी। भाई होली के बाद से नहीं लौटा है। इसलिए युवती के आत्महत्या का कारण घरवालों के आने के बाद ही पता लग सकता है। मृतक का मोबाइल भी लाक है। आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | 10th मेरिट के बेस पर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलेगा - MP EDUCATION NEWS Posted: 16 Apr 2021 05:10 AM PDT भोपाल। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट-PPT स्थगित कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट ने डिसीजन लिया है कि इस साल भी 10वीं हाई स्कूल की मेरिट के बेस पर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग इस संदर्भ में प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज रहा है।
मध्य प्रदेश के पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में दसवीं के छात्रों के लिए 28000 सीटप्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पीपीटी नहीं करा सकेगा। CBSE दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। वहीं मप्र बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं एक माह बाद जून में कराई जाएंगी। शासन ने PPT के लिए नियम तैयार कर लिए हैं, लेकिन परीक्षा कराने की अनुमति नहीं दी हैं। हर साल पीईबी पीपीटी के फार्म अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जमा करना शुरू कर देता है, जो अभी तक नहीं हुए हैं। बता दें, कि प्रदेश में 137 पॉलीटेक्निक संस्थानों संचालित हो रहे हैं। इसमें करीब 28000 सीटें मौजूद हैं, जिनमें दसवीं के आधार पर प्रवेश दिए जाते हैंं।
दसवीं की मेरिट के आधार पर होगा एडमिशनपीपीटी स्थगित होने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग पिछले वर्ष की तरह इस सत्र 2021-22 में दसवीं की मेरिट के आधार पर प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले कराएंगे। परीक्षा होने से लेकर रिजल्ट जारी होने तक पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश कराने के लिए विभाग को काफी समय तक इंतजार करना होगा। इससे सत्र की अध्ययन व्यवस्था बिगड़ सकती है, इसलिए विभाग ने बिना पीपीटी के सिर्फ दसवीं की मेरिट के आधार पर प्रवेश कराने की व्यवस्था जमाना शुरू कर दिया है।
विभाग को सिर्फ शासन से स्वीकृति मिलने मात्र का इंतजार है। पिछले वर्ष 21 हजार विद्यार्थियों ने पीपीटी में शामिल होने फॉर्म जमा किए थे। पीपीटी स्थगित होने के बाद पीईबी अभी तक 75 फीसद उम्मीदवारों का शुल्क वापस कर सका है। अभी करीब 25 फीसद विद्यार्थियों को शुल्क वापस नहीं कर सका है, इसलिए क्योंकि पीईबी के पास उनके बैंक एकाउंट की कोई जानकारी नहीं हैं। हालांकि विद्यार्थी पीईबी पहुंचकर अपनी जानकारी देकर शुल्क वापस ले सकते हैं।
इनका कहना -इस साल भी पीपीटी की परीक्षा नहीं ली जाएगी, बल्कि इस बार भी दसवीं के मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मुकेश चंद्र गुप्ता, सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | कर्मचारियों को नए सिस्टम से नाइट ड्यूटी एलाउंस मिलेगा - EMPLOYEE NEWS Posted: 16 Apr 2021 05:00 AM PDT नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक विशेष ग्रेड पे के आधार पर नाइट ड्यूटी अलाउंस मिलता था परंतु 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नई व्यवस्था के तहत नाइट ड्यूटी अलाउंस मिलेगा। इसके कारण कर्मचारियों को पहले से ज्यादा मुनाफा होगा।
कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी अलाउंस की गाइडलाइन पहले ही जा रही हो चुकी है7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद सरकार ने पिछले साल पहली छमाही में नाइट ड्यूटी अलाउंस को लेकर फैसला किया था। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। हालांकि, अभी सभी तरह के भत्तों पर सरकार ने रोक लगा रखी है, लेकिन जुलाई से जब भत्ते दोबारा मिलना शुरू होंगे तब नाइट ड्यूटी करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी।
नाइट ड्यूटी करने पर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगीरात में ड्यूटी करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को ग्रेड पे के आधार पर नहीं, बल्कि अलग से अलाउंस दिया जाएगा ना। अब तक नाइट ड्यूटी अलाउंस कर्मचारियों को विशेष ग्रेड पे के आधार पर मिलता था। नई व्यवस्था के मुताबिक नाइट अलाउंस देने से कर्मचारियों को फायदा होगा और सैलरी बढ़ जाएगी।
नाइट ड्यूटी अलाउंस क्या है सरकार रात 10 से सुबह 6 बजे तक की गई ड्यूटी को नाइट ड्यूटी मानती है। नाइट ड्यूटी अलाउंस के लिए बेसिक पे की सीलिंग 43,600 रुपये प्रति महीने के आधार पर तय की गई है। रात में ड्यूटी करने पर हर घंटे के लिए 10 मिनट का वेटेज दिया जाएगा।
घंटे के आधार पर मिलेगा अलाउंस?नाइट ड्यूटी अलाउंस का भुगतान घंटे के आधार पर होगा। इसके लिए बेसिक पे और महंगाई भत्ते के कुल योग को 200 से भाग करके नाइट अलाउंस की राशि निकाली जाएगी। बेसिक पे और महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन सातवें वेतन आयोग के आधार पर किया जाएगा। नाइट ड्यूटी ज्वाइन करने के दिन जो बेसिक सैलरी होगी, उसी आधार पर अलाउंस की गणना होगी।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | INDORE विधायक ने कहा: आत्मदाह कर लूंगा, 2 दिन में CORONA पीड़ितों को ऑक्सीजन- इंजेक्शन नहीं मिला तो... - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 04:50 AM PDT इंदौर। कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय शुक्ला ने प्रेस के सामने ऐलान किया है कि यदि अगले 2 दिन के भीतर इंदौर में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन और इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं हुई तो आत्मदाह कर लूंगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं यह करके भी दिखाऊंगा। विधायक संजय शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
अकेले मैं क्या करूं, कोई साथ नहीं दे रहा है: विधायक संजय शुक्ला ने कहाकोरोना की भयावह स्थिति काे बयां करते हुए शुक्रवार काे कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला भावुक होकर फफक पड़े। आंसुओं को पाेछते हुए बोले - अकेले मैं क्या करूं, कोई साथ नहीं दे रहा है। भाजपाई मेरी सेवा को नौटंकी बता रहे हैं। मेरा बेटा अस्पताल में है, लेकिन मैं जन सेवा में हर अस्पताल जा रहा हूं। ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहा हूं। अस्पताल के लिए स्थान दे रहा हूं। चाहो तो मेरी जान ले लो, पर इंदौर की जनता के लिए कुछ करके दिखाओ।
भाजपा की तरफ से कोई सामने नहीं आ रहा है, मेरा बेटा अस्पताल में है: MLA संजय शुक्लाइंदौर प्रेस क्लब में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ मीडियाकर्मियों से चर्चा में कांग्रेस विधायक शुक्ला ने कहा कि शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां पर ना तो अस्पताल में बेड है, न ही इंजेक्शन और न ही ऑक्सीजन। ऐसे में भाजपा के एक भी लोग आगे नहीं आ रहे हैं। कोई काम करने को तैयार नहीं है। मैं अकेला कितना करूं। मैं रात-रातभर शहर के हालातों को लेकर सोचता रहता हूं। मुझे रात-रातभर नींद नहीं आती है। मेरे परिवार से दूर होने के बाद भी मैं दिन-रात यही कोशिश में लगा हूं कि कैसे लोगों को बचाया जा सके। मेरा खुद का बेटा अस्पताल में है, इसके बाद भी मैं लोगों की सेवा में जुटा हुआ हैं।
इंदौर में यही हालात रहे तो यहां लाशों का ढेर लगने वाला है: कांग्रेस विधायक ने कहाकांग्रेस विधायक ने भाजपाईयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग मुझे बदनाम कर रहे हैं। कहते हैं कि मैं नौटंकी कर रहा हूं। मैं यदि नौटंकी कर रहा हूं तो अपने घर पर मैं बैठ सकता हूं। जनता देख रही है। जनता इसका जवाब देगी। आज मैं यह कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री आपको जनता माफ नहीं करेगी। इंदौर के प्रशासन को जनता माफ नहीं करेगी। हम जनता से यही कहना चाहते हैं कि वे हमारा साथ दें, हम मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। इंदौर में यही हालात रहे तो यहां लाशों का ढेर लगने वाला है। यह मां अहिल्या की नगरी है, जिम्मेदारों को यह नगरी माफ नहीं करेगी। जिन्हें जनता लाखों वोटों से जिता रही है। वे एक भी आगे नहीं आ रहे हैं।
इंदौर में परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं: संजय शुक्ला ने बतायाशुक्ला ने कहा कि मेरी जनता मेरी भगवान है। इंदौर मेरी जन्मभूमि है। इसके लिए जो कुछ करना पड़ेगा करूंगा। यहीं से मुझे मान-सम्मान सबकुछ मिला है। कल ही एक परिवार में मां, पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। शहर की ऐसी स्थिति आ गई है। बीमारी से परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। यदि दो से तीन दिन में इनके इलाज के लिए संसाधनों की व्यवस्था नहीं हुई तो मैं उन लोगों के साथ आत्मदाह कर लूंगा। यह चेतावनी मैं मुख्यमंत्री को देना चाहता हूं। यदि किसी ने भी इस कारण जान दी तो सबसे पहले मरने वाला व्यक्ति मैं होऊंगा। क्योंकि जनता मेरे लिए सबकुछ है।
आप दमोह जीत जाएंगे लेकिन मध्य प्रदेश हार जाएंगे: विधायक संजय शुक्लामेरा 80 लोगों का परिवार है, इसके बाद भी मैं घर के बाहर रह रहा हूं। मैं कैसे रह रहा हूं, यह मैं ही जानता हूं। मुझे खाना कैसे मिल रहा है, मैं ही जानता हूं। मेरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है, इसके बाद भी मैं आम जनता की लड़ाई लड़ रहा हूं। मैं हर अस्पताल में जा रहा हूं। हर जगह जा रहा हूं, लोग मेरे साथ जा रहे हैं, लेकिन इंदौर का प्रशासन नहीं जाग रहा है। हमें एक भी इंजेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। हम चेक दे रहे हैं, अस्पताल दे रहे हैं, ऑक्सीजन दे रहे हैं, हमसे और क्या चाहिए। अब जान भी ले लो हमारी। मैं जनता के लिए जान भी देने को तैयार हूं। मैं यही निवेदन कर रहा हूं कि इंदौर की जनता के लिए कुछ करके दिखाइए। मैं तो आत्महत्या कर लूंगा। यदि इंदौर आत्महत्या कर लेगा तो हिंदुस्तान ही नहीं पूरा विश्व आप पर थू-थू करेगा। आप दमोह जीत जाएंगे, बंगाल जीत जाएंगे, लेकिन देश और प्रदेश से हार जाएंगे। यदि दो दिन में संसाधन नहीं जुटाए गए कि मैं आत्मदाह की तैयारी करूंगा और यह करके दिखाऊंगा।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | MP CORONA कंट्रोल हेतु कलेक्टरों के लिए गाइडलाइन जारी - UPDATE NEWS Posted: 16 Apr 2021 08:10 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में विकास कार्य रोककर उनका पैसा कोरोनावायरस के कंट्रोल में लगाने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। जिलों के कलेक्टर अब अपने हिसाब से खर्चा करने के लिए स्वतंत्र हैं, उन्हें केवल स्थानीय विधायक की अनुशंसा प्राप्त करनी होगी।
मध्यप्रदेश के कलेक्टरों के नाम जारी गाइडलाइन के अनुसार के अनुसार डॉक्टरों और मेडिकल अमले की सहूलियत के लिये जिला कलेक्टर अब इन्फ्रारेड थर्मोमीटर, कोविड नियंत्रण में जुटे मेडिकल अमले के लिये पीपीई किट, कोरोना टेस्टिंग किट, आईसीयू वेंटीलेटर, आइसोलेशन या कोरेंटाइन वार्ड स्थापित करने, पैरा मेडिकल अमले के लिए मास्क, दस्ताने और सेनीटाइजर और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुझाये गये अन्य मेडिकल उपकरण या मशीन उपलब्ध कराने में खर्च कर सकेंगे। जिस विधानसभा क्षेत्र में ऐसी व्यवस्थाएँ करना जरूरी होगा वहाँ के संबंधित विधायकों की अनुसंशा इसके लिये जरूरी होगी।
यह व्यवस्था सिर्फ वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये की गई है। व्यय की अनुमति एक बार के लिये होगी। किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत नहीं किया जायेगा। राज्य शासन ने इस प्रकार की व्यवस्थाएँ करने के लिये उपयोग में आने वाली राशि की शर्ते एवं मापदंड लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अनुमति मदों के अनुसार होंगी। शर्तों के अनुसार स्वीकृत राशि और इसके खर्च करने एवं सामग्री खरीदने के बाद अभिलेख संधारण की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की होगी।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | GWALIOR: महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, विरोध किया तो आंखों में मिर्ची झोंक दी - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 03:56 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला को चार युवकों ने लिफ्ट ऑफर कर बंधक बनाया और ऑटो में डालकर तिघरा ले गए। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी। आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग आए।
घटना 14 अप्रैल शाम की है। पीड़ित महिला गुरुवार रात को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही शुक्रवार दोपहर 3 बजे कंपू थाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। कंपू थाना क्षेत्र के गुढ़ी निवासी 35 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) ने एक हलवाई सहित चार लोगों पर लिफ्ट देने के बहाने तिघरा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध पर आंखों में मिर्ची झोंकने की शिकायत की है।
महिला ने बताया है कि वह बुधवार शाम को LED TV खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में उसे हलवाई राजाराम मिला। वह ऑटो में था और उसने मुझे लिफ्ट देने के लिए कहा। मैं उसे पहले से जानती थी इसलिए लिफ्ट ले ली। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के बाद उसमें चालक के अलावा दो युवक और सवार हो गए। कुल चार युवक थे इन्होंने महिला को ऑटो में बंधक बना लिया। साथ ही उसे लेकर तिघरा के जंगल में पहुंचे। यहां बारी-बारी से चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी ने मिर्ची उसकी आंखों में झोंक दी।
आरोपी उसे वहीं तड़पता छोड़कर भाग गए। किसी तरह वह वहां से निकलकर बाहर आई। महिला ने पहले पानी से आंखों को धोया और उसके बाद अपने घर पहुंची। डरी और सहमी महिला गुरुवार रात को कंपू थाना पहुंची है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को इस मामले में चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। दो आरोपी राजाराम व छबराम पकड़े गए हैं, शेष दो आरोपी मोनू और टिल्लू अभी फरार हैं।
गुरुवार रात को महिला के शिकायत करने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी राजाराम जो पेशे से हवलाई है। वह एक सगाई कार्यक्रम में खाना बना रहा था। इसी समय वहां पुलिस पहुंची और हलवाई को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई का वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना भी चाहा, लेकिन पुलिस के सख्त तेवर देकर कोई कुछ नहीं कर पाया है। इस मामले में ASP हितिका वासल ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपी पकड़े गए हैं।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | DAMOH CORONA: बहन की मौत पर भाई ने शिवराज सिंह चौहान को कोसा, बद्दुआएं दी - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 04:48 AM PDT भोपाल। करीब 15 साल पहले जब मध्यप्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत हुई थी, बुजुर्ग नागरिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद देते थे, लंबी उम्र की दुआएं देते थे। आज जब कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की इलाज के अभाव में मौतें हो रही हैं तब लोग उसी शिवराज सिंह चौहान को कोस रहे हैं, बद्दुआएं दे रहे हैं। मामला दमोह का है जहां बहन की मौत के बाद भाई ने वीडियो जारी करके कहा कि ' यदि शिवराज सिंह चौहान के घर में ऐसा कुछ हुआ तो मैं घी के दीपक जलाऊंगा।
जांच रिपोर्ट आने से पहले ही महिला बैंक कर्मचारी की मौत हो गईभाई पप्पू दुबे निवासी सागर नाका दमोह ने आरोप लगाते हुए कहा बहन (महिला बैंक कर्मचारी) को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। अक्सर इलाज होता था। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने इंजेक्शन नहीं होने की बात कही। सागर से ब्लेक में 6000 का इंजेक्शन 180000 में मंगवाया। मैं खुद दो इंजेक्शन 36000 के लेकर आया। लेकिन मेरी बहन की दो दिनों के अंदर मौत हो गई। बहन की कोरोना जांच कराई थी। मगर अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।
आज मेरी बहन मरी है, ऐसा यदि आपके परिवार के साथ होगा तो मैं शुद्घ घी के दीप जलाऊंगा।पप्पू यही नहीं रूके उन्होंने कहा चुनाव के पहले दमोह में कोरोना न के बराबर था लेकिन चुनाव शुरू होते ही दमोह में बाहरी लोग आ गए। होटल, लॉज भर गए। नेताओं की सभाएं व रैलियों ने कोरोना संक्रमण फैलाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूं कि आपको चुनाव जरूरी हैं या फिर लोगों की जान। मुख्यमंत्री जी ये वीडियो जरूर देखना। आपको लोगों की जान प्यारी नहीं है। आपको एक सीट चाहिए। यहां जनता का क्या हो रहा है मतलब नहीं। आज मेरी बहन मरी है। ऐसा यदि आपके परिवार के साथ होगा तो मैं शुद्घ घी के दीप जलाऊंगा।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | JABALPUR शमशान का क्षेत्रफल बढ़ाया ताकि ज्यादा चिताएं जला सके - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 03:15 AM PDT जबलपुर। सरकारी व्यवस्थाओं की नाकामी का सबूत देखना हो तो शमशान घाट आइए। मुर्दे वेटिंग पर हैं। घरवाले लकड़िया लिए चिता सजाने की जगह तलाश रहे हैं लेकिन एक मामले में प्रशासन संवेदनशील है। भले ही सरकारी रिपोर्ट में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या कितनी भी कम बताई जाए लेकिन चौहानी श्मशान घाट का क्षेत्रफल बढ़ा दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा चिताएं जलाई जा सके।
जबलपुर में साठ मौतें हुईं थीं, प्रशासन ने आठ मौतें बताईंमध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में सरकारी आंकड़े में 8 मौतें बताई गईं, जबकि गुरुवार को दो श्मशान घाटों पर 60 कोविड शवों का अंतिम संस्कार हुआ। एक शव तो परिजन अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। कोविड से मृत लोगों के अंतिम संस्कार में जगह की कमी होने लगी है। गुरुवार को जेसीबी लगाकर चौहानी श्मशान घाट में जगह समतल कराई गई। इससे यहां 15 से 20 शवों के संस्कार के लिए जरूरी जगह का इंतजाम और हो गया। वहीं, तिलवारा में भी कोविड संक्रमितों का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को यहां 7 संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
4,614 एक्टिव केस और अस्पतालों में सिर्फ 1602 बेडअस्पतालों में एक-एक बेड के लिए मारामारी मची हुई है। यहां 4,614 एक्टिव केस और 2,082 संदिग्ध केस हो गए हैं। शहर में कुल 764 वेंटिलेटर पर मरीज हैं। इसी तरह ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 1602 बेड लगभग फुल हैं। शहर की कुछ निजी अस्पतालों के बाहर कारों में मरीज को लेकर परिजन इंतजार में हैं। उन्हें उम्मीद है कि किसी मरीज की छुट्टी हो जाए तो उन्हें बेड मिल जाए। बेड की दलाली भी शुरू हो गई है।
अंतिम संस्कार मुश्किल था, परिजन शव छोड़कर चले गएगुरुवार को मेडिकल सहित शहर के प्राइवेट अस्पतालों में कुल 59 लोगों की मौत हुई। वहीं गढ़ा व कांचघर में दो संक्रमितों की मौत घर पर हुई। 59 शवों में 31 की मौत मेडिकल कॉलेज में हुआ। नगर निगम की टीम और मोक्ष संस्था की ओर से चौहानी और तिलवारा श्मशान घाट में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सिवनी निवासी एक संक्रमित की मौत सुखसागर में होने के बाद परिजन शव छोड़कर चले गए।
जबलपुर मेडिकल में बेड दलालों के माध्यम से ₹15000 मेंअस्पतालों में बेड की दलाली भी शुरू हो गई। कटनी से संक्रमित होकर आए एक मरीज को भर्ती कराने के लिए परिजन बुधवार की पूरी रात परेशान हुए। गुरुवार को दलाल ने 15 हजार रुपए लेकर मरीज को मेडिकल अस्पताल में बेड दिला दिया। मरीज के परिजन इस डर से इस दलाल की शिकायत करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं कि कहीं उनके मरीज के इलाज में न लापरवाही हो जाए।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | BHOPAL में कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार महंगा हुआ - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 03:16 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के साथ शहर में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए भदभदा विश्राम घाट समिति ने अंतिम संस्कार के लिए दाम तय कर दिए है, ताकि कोई भी व्यक्ति गफलत की स्थिति में न रहे। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योकि हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज और सामान्य मरीजों की देह यहां आती है।
इस स्थिति में असमंजस की स्थिति बनी रहती थी कि सामान्य देह के अंतिम संस्कार के लिए कितने और कोविड प्रोटोकॉल वाली देह के लिए कितने रुपये लिए जाएंगे। अब विश्राम घाट समिति ने निर्णय लिया है कि वे अब कोरोना मृतकों की देह के अंतिम संस्कार के लिए 3500 रुपये शुल्क लेंगे। वहीं सामान्य मृतक देह के अंतिम संस्कार का गोकाष्ठ शुल्क 3100 रुपये निर्धारित किया गया है।
विद्युत शवदाह गृह में दाह संस्कार का शुल्क 1700 रुपये और लकड़ी की कीमत 1000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। भदभदा विश्राम घाट समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन को लकड़ी की व्यवस्था करने में काफी संघर्ष करना पड रहा है। वन विभाग और प्राइवेट वेंडरों के सहयोग से किसी तरह इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इसलिए सभी से इस व्यवस्था में सहयोग करने का निवदेन किया गया है।
विश्राम घाट समिति के सचिव मम्तेश शर्मा का कहना है कि भदभदा विश्राम घाट प्रबंधन आम जनता के सहयोग के लिए तत्पर है। लोगों की सुविधा के लिए विश्राम घाट में जगह-जगह इस निर्धारित शुल्क के पोस्टर-बैनर लगवा दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए इन बैनरों में दर्ज नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | 4 लाख की पूंजी से 1.30 लाख करोड़ रुपए बनाने वाले सचिन, बैंक खोलने जा रहे हैं - BUSINESS NEWS Posted: 16 Apr 2021 03:43 AM PDT मात्र ₹400000 की पूंजी से 10 सालों में 1.30 लाख करोड़ रुपए बनाने वाले सचिन बंसल अब अपना बैंक खोलने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी फर्म चैतन्य इंडिया फाइनेंस के नाम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में प्राइवेट बैंक खोलने के लिए आवेदन दिया है।
4 लाख के स्टार्टअप को 20 अरब डॉलर का बना चुके हैं बंसलसचिन बंसल की चर्चा यूं ही नहीं होती है, बल्कि उन्होंने काम ही इतने बड़े किए हैं कि उनका जिक्र अपने आप हो जाता है। सचिन बंसल ने 2007 में 4 लाख लाख रुपयों के साथ फ्लिपकार्ट को एक स्टार्टअप के तौर पर शुरू किया था। 2018 में जब वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, तब तक फ्लिपकार्ट की कीमत 20 अरब डॉलर यानी करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये हो चुकी थी।
पहले भी कर चुके हैं बैंकिंग लाइसेंस लेने की कोशिशजब सचिन बंसल ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में नाम कमा रहे थे, उसी दौरान वह बैंकिंग में पैर जमाने की कोशिशों में भी लगे थे। पिछले ही साल उन्होंने चैतन्य इंडिया को 739 करोड़ रुपये में खरीदा था। चैतन्या इंडिया के जरिए वह पहले भी बैंकिंग लाइसेंस हासिल करने की कोशिश कर चुके हैं और इस बार उनका बैंकिंग सेक्टर में घुसने का सपना पूरा होता सा दिख रहा है।
फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल की सफलता की कहानी5 अगस्त 1981 में चंडीगढ़ की बिजनस फैमिली में जन्मे सचिन बंसल ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की और 2005 में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुछ महीने तक टेकस्पैन के लिए काम करने के बाद वह 2006 में ऐमजॉन वेब सर्विसेस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तरह काम करने लगे, लेकिन मन नहीं लगा। 2007 में उन्होंने ऐमजॉन को अलविदा कह दिया और अपना बिजनस शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ मिलकर एक ऑनलाइन बुकस्टोर शुरू किया, जो ऐमजॉन जैसा बुक स्टोर ही था, जहां से लोग किताबें ऑर्डर करते थे ऐमजॉन की तरह की फ्लिपकार्ट किताबें डिलीवर करता था। धीरे-धीरे फ्लिपकार्ट अलग-अलग सेगमेंट्स में भी उतरता चला गया और उसकी वैल्यू भी बढ़ती गई।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | DAMOH CHUNAV: सरकारी गाड़ी में नोटों की गड्डियां भरी है, कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप Posted: 16 Apr 2021 02:34 AM PDT दमोह। उपचुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने आरोप लगाया है कि एक सरकारी गाड़ी में नोटों की गड्डियां भरी हुई है। उनका कहना है कि यह गाड़ी सरकारी है और मंत्री भूपेंद्र सिंह को आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि क्लब हाउस के कमरा नंबर 101 में नोट भरे हुए हैं।
आइसोलेशन से बाहर निकले कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडनकोरोनावायरस से संक्रमित कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की बेटी ने बताया कि वह होम आइसोलेशन में है परंतु आज उन्होंने पत्रकारों को क्लब हाउस बुलाया। मीडिया के कैमरों के सामने फेस मास्क उतार कर समर्थकों के साथ अजय टंडन ने बताया कि क्लब हाउस के बाहर जो सरकारी गाड़ी खड़ी है, उसमें नोट भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्लब हाउस के कमरा नंबर 101 में नोटों की गड्डियां भरी हुई है।
पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही, मीडिया से मदद मांगी कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने श्याम नगर स्थित क्लब हाउस के सामने खड़े होकर पत्रकारों से मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। वह कल रात से लगातार इसकी सूचना पुलिस को दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस सरकारी गाड़ी और कमरा नंबर 101 को खुलवा कर देखें इसके अंदर क्या भरा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | DAMOH CHUNAV: कांग्रेस प्रत्याशी के बाद दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव Posted: 16 Apr 2021 02:12 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह में चल रहे उपचुनाव में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का आतंक दिखाई देने लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के संपर्क में आए सभी लोगों ने अपना टेस्ट नहीं कराया है। यहां तक कि उनकी अपनी बेटी का भी टेस्ट हुआ या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच करा लें: दिग्विजय सिंहकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ''मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आईसोलेशन (Isolation) में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।''
DAMOH चुनाव में शामिल कांग्रेस के कितने नेता संक्रमितदमोह विधानसभा उपचुनाव में शामिल हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और कांग्रेस के दमोह जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना संक्रमण के बाद सेल्फ आइसोलेशन में गए हैं। बता दें कि सुरजेवाला ने हाल ही में चुनाव प्रचार के लिए कई राज्यों का दौरा किया था।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | JABALPUR में 724 कोरोना पॉजिटिव मिले, श्मशान घाट में 60 लाशें जलीं - MP NEWS Posted: 16 Apr 2021 01:01 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले मेंकोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं। अस्पतालों में अब नाममात्र का बेड है। उसके लिए भी शोर-सिफारिश लगानी पड़ रही है। 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमितों की सरकारी संख्या 724 पहुंच गई। एक अप्रैल को 185 लोग संक्रमित हुए थे। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। चिंता इस बात की कि इसी रफ्तार से मरीज सामने आए तो अगले दो दिनों में उन्हें कहां भर्ती करेंगे।
गुरुवार को कलेक्टर अमला लेकर पूरे शहर में घूमे और मरीजों को भर्ती करने के लिए नया ठौर ढूंढा। हालांकि अभी तय नहीं हो पाया है कि कहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा और उनका इलाज कहां होगा।प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक 2570 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसमें कुल 724 संक्रमित मिले। वहीं 8 लोगों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ा। हालांकि श्मशान घाटों में 60 लाशें जलीं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 24 हजार 946 पर पहुंच चुकी है। वहीं कुल मौत का आंकड़ा भी 311 हो गया है। जिले में 4614 एक्टिव केस और 2082 केस हो गए हैं। जिले में अब भी 20 कंटेनमेंट जोन एक्टिव है।
कोरोना के संक्रमण और मौत के बीच अस्पताल संचालकों की संवेदना मरती जा रही है। गुरुवार सुबह होशंगाबाद निवासी हजारीलाल मंडल की कोरोना से मौत हो गई। वे तीन मार्च से शहर के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती थे। पत्नी गुला मंडल के मुताबिक उन्होंने 2 लाख 50 हजार रुपए जमा कराए थे। उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधक ने शव को बंधक बना लिया। वे 1 लाख 25 हजार रुपए और मांग कर रहे थे। बेटे के साथ परेशान गुला मंडल ने कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8889288717 पर पीड़ा सुनाई। नोडल अधिकारी सृष्टि प्रजापति ने तहसीलदार संदीप जायसवाल को तत्काल मौके पर भेजा। तहसीलदार ने शव को मुक्त कराते हुए नगर निगम के वाहन से तिलवारा घाट भिजवाया और अंतिम संस्कार कराया।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | मजदूर और किसानों को कोरोना क्यों नहीं होता- अमेरिका की रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा - Why labor and farmers do not have corona Posted: 16 Apr 2021 03:44 AM PDT कोविड-19 के 500 से ज्यादा स्ट्रेन पता किए जा चुके हो और इनमें से कुछ तो बेहद जानलेवा है। यह इतनी खतरनाक है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाती है। एक बात सब ने ध्यान दी है कि कोरोनावायरस सबसे ज्यादा उन लोगों को शिकार बना रहा है जो एयर कंडीशनर में रहते हैं और फास्ट फूड खाते हैं। उच्च मध्यमवर्गीय और मिडिल क्लास में वायरस का शिकार हुआ है लेकिन गरीब मजदूर और किसान वायरस से मरते हुए नहीं दिखाई दिए। हर कोई यह सवाल करता है कि मजदूरों को कोरोना नहीं होता क्या। अमेरिका में हुई एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है।
शरीर से मेहनत करने वालों को कोरोनावायरस नुकसान नहीं पहुंचाताअमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कोरोना पर की अपनी एक रिसर्च में बताया है कि जो लोग शारीरिक श्रम नहीं करते हैं या बेहद कम करते हैं, उनमें कोरोना का संक्रमण घातक साबित हो सकता है। ऐसे लोगों को संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। साथ ही ऐसे मरीजों में मौतों का आंकड़ा भी ज्यादा है। वहीं शारीरिक श्रम करने वाले लोग अगर संक्रमित हो भी गए तो कोरोना उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। कई बार तो उन्हें पता ही नहीं चलता कि वह संक्रमित हुए थे।
शारीरिक रूप से सक्रिय ना रहने वाले लोगों में संक्रमण का खतराब्रिटिश जर्नल ऑफ सपोर्ट मेडिसिन में प्रकाशित इस रिसर्च में बताया गया है कि धूम्रपान, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों में भी कोरोना संक्रमण गंभीर होने का खतरा है लेकिन शारीरिक रूप से सक्रिय ना रहने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा उक्त बीमारियों से पीड़ित मरीजों से भी ज्यादा है।
शरीर से निकलने वाला पसीना कोरोनावायरस को कमजोर करता हैरिसर्च से ये बात भी साफ हो गई है कि गांवों में क्यों कोरोना संक्रमण उतना घातक नहीं है, जितना वह शहरों में है। दरअसल गांव के लोगों की जीवनशैली शारीरिक श्रम वाली रही है। जिसके चलते कोरोना ग्रामीण इलाकों में ज्यादा नुकसान नहीं कर पाया। शायद शरीर से निकलने वाला पसीना कोरोनावायरस के संक्रमण को प्रभावी होने से रोकता है।
कोरोनावायरस का शिकार वही हो रहे हैं जिनके शरीर से पसीना नहीं निकलतामाना जा रहा है कि यही वजह है कि अमेरिका समेत विकसित देशों में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होने की प्रमुख वजह यही हो सकती है क्योंकि जीवन शैली और तकनीक के चलते यूरोपीय, अमेरिका आदि देशों में लोग ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं करते हैं। जिसके कारण वहां संक्रमण बेकाबू भी हुआ।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | शिक्षकों के आई कार्ड, आदेश के 6 माह बाद भी नहीं बन पा रहे - कर्मचारी संघ - EMPLOYEE NEWS Posted: 15 Apr 2021 07:53 PM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारत शासन द्वारा समग्र शिक्षा अभियान सकेण्ड्री एजुकेशन के तहत प्रत्येक शिक्षक को आई.कार्ड (पहचना पत्र) जारी करने के साथ ही प्रत्येक आई.कार्ड हेतु अधिकतम 50 रू की राशि निर्धारित करते हुए 20 नबम्बर 2020 तक सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से आई.कार्ड जारी करने निर्देश थे।
किन्तु निर्धारित समय-सीमा से 6 माह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों के आई.कार्ड बनना प्रारंभ नहीं हो पाये हैं। शासन द्वारा आदेश तो जारी कर दिया गया है परन्तु इनकी तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया गया, जिस कारण जबलपुर सहित प्रदेश के समस्त जिलों में आई. कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पा रही है।
संघ के मुकेश सिंह, मनीष चौबे,तरुण पंचोली , नितिन अग्रवाल, राकेश दुबे, श्यामनारायण तिवारी, मनोज सेन, गणेश उपाध्याय, महेश कोरी, प्रणव साहू, राकेश पाण्डे, मनीष लोहिया, सतीश पटैल, मनीष शुक्ला, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, आदित्य दीक्षित आदि ने आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र.भोपाल से मांग की है कि तकनीकी खामियों को दूर जबलपुर सहित प्रदेश के समस्त जिलों में आई.कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई जावे।
16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार | | काली मिर्च क्या है - बीज, फल या फूल - What is Black Pepper - Seeds, Fruits or Flowers Posted: 15 Apr 2021 07:50 PM PDT व्रत उपवास हो या फिर सामान्य दिन काली मिर्च का प्रयोग तो हम अक्सर ही करते हैं। काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में काली मिर्च का उपयोग कई रोगों के उपचार में किया जाता है।
वास्तव में काली मिर्च क्या हैआपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि गोल-गोल बीजों की तरह दिखने वाली काली मिर्च, एक फल है। जो देखने में बिल्कुल पपीते के बीजों की तरह दिखाई देती है। इस कारण कई बार इसमें पपीते के बीजों की मिलावट भी की जाती है।
काली मिर्च को इंग्लिश में pepper (पेपर) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पाइपर नाइग्रम (Piper nigram) है जो कि Piperaceae कुल का सदस्य है। यह एक बारहमासी (perrinial) पौधा है। काली मिर्च में piperine, piperdin, chavicine नामक एल्केलॉइडस पाए जाते हैं जो कि इसे एक विशेष सुगंध प्रदान करते हैं। एल्कलॉइड्स के बारे में हम फिर कभी जानेंगे।
क्या काली मिर्च भी कभी सफेद थी काली मिर्च के फल गुच्छों के रूप में होते हैं। जो शुरुआती अवस्था में तो सफेद होते हैं, फिर धीरे-धीरे पकने पर हल्के हरे रंग के हो जाते हैं और पक जाने पर लाल रंग के हो जाते हैं और जब इन्हें तोड़ कर सुखा लिया जाता है तो यह काले रंग के हो जाते हैं।
🔥🔥 यानी कि काली मिर्च भी कभी सफेद थी 🌚🌚
काली मिर्च का उपयोग तो हम सब जानते ही हैं परंतु सफेद मिर्च का उपयोग हल्के रंग के व्यंजनों जैसे - सूप, सलाद , ठंडाई, बैक्ड रेसिपीज आदि में किया जाता है। जो इनके कलर को खराब नहीं करती।
काली मिर्च के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य• 15 वी शताब्दी में वास्कोडिगामा द्वारा समुद्री मार्ग से भारत के सुप्रसिद्ध मालाबार तटवर्ती इलाकों की खोज का मुख्य कारण काली मिर्च ही थी। • काली मिर्च अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का महत्वपूर्ण पदार्थ है। • दक्षिण भारत में स्थित केरल जो कि मसालों का राज्य या बगीचा या मसालों का घर आदि नामों से जाना जाता है, वहाँ काली मिर्च को "मसालों की रानी " कहा जाता है। • एक विशेष प्रकार के दक्षिण भारतीय व्यंजन "रसम " में काली मिर्च उपयोग किया जाता है। • पश्चिमी देशों में मांस के परिरक्षण (preservation of meat) में काली मिर्च का उपयोग किया जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)  | | हत्या की साजिश रचना, योजना बनाना किस धारा के तहत अपराध है - LEARN IPC SECTION 308 Posted: 15 Apr 2021 07:39 PM PDT हमने आपको धारा 299 में आपराधिक मानव वध की परिभाषा बताई थी एवं बताया था कि एक मानव वध हत्या का अपराध नहीं होता है क्योंकि भारतीय दंड संहिता की धारा 300 में हत्या की परिभाषा बताई थी। पिछले लेख की धारा 307 में बताया था कि हत्या का प्रयास करना कितना गंभीर अपराध होता है। अगर कोई व्यक्ति आपराधिक मानव वध का प्रयास करता है तो यह अपराध एक अलग धारा के अंतर्गत माना जाएगा।
भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा 308 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-जब कोई व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के लिए आपराधिक मानव वध की योजना बनाई जाए या मृत्यु करनें के लिए प्रयास किया जाए तब ऐसा अपराध असफल हो जाए या जिस व्यक्ति का वध करना था वह बच जाता है, ऐसे में मानव वध का प्रयत्न करने वाला व्यक्ति धारा 308 के अंतर्गत दोषी होगा।
भारतीय दंड संहिता ,1860 की धारा 308 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-इस धारा का अपराध किसी भी प्रकार से समझौता योग्य नहीं है, यह संज्ञेय एवं अजमानतीय अपराध होते हैं, इनकी सुनवाई का अधिकार सत्र न्यायालय को होता है। सजा- इस धारा के अपराध की सजा को दो भागों में बांटा गया है- 1. अपराध मानव वध का प्रयास मात्र करने पर- तीन वर्ष की कारावास या जुर्माना मात्र या दोनो से दाण्डित किया जा सकता है। 2. आपराधिक मानव वध का प्रयास करते समय अगर कोई उपहति होती है तब- सात वर्ष की कारावास या जुर्माना या दोनो से दाण्डित किया जा सकता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)
कानूनी जानकारी से संबंधित 10 सबसे लोकप्रिय लेख | |
No comments:
Post a Comment
Please visit this website:
https://www.mpnow.in